मोहम्मदपुर गाँव से अज्ञात चोरों ने सोमो गोल्ड गाड़ी की किया चोरी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव से अज्ञात चोरों ने सोमो गोल्ड गाड़ी की चोरी कर फरार हो गया। इस सम्बंध में गाड़ी मालिक केवटार निवासी अभिषेक कुमार ने सोमवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका ड्राईवर सुभम कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव का रहने वाला है। और गाड़ी को ड्राइवर अपने घर पर ही लगा कर रखता था। जो बीती रात चोरी हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी मखदुमपुर के तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। साथ ही गाड़ी मालिक ने कहा कि उनकी गाड़ी चोरी होने में उन्हें ड्राईवर पर ही सक है। इधर मामले में मखदुमपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा देखा जा रहा है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा और गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा।
मोहम्मदपुर गाँव से अज्ञात चोरों ने सोमो गोल्ड गाड़ी की किया चोरी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव से अज्ञात चोरों ने सोमो गोल्ड गाड़ी की चोरी कर फरार हो गया। इस सम्बंध में गाड़ी मालिक केवटार निवासी अभिषेक कुमार ने सोमवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका ड्राईवर सुभम कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव का रहने वाला है। और गाड़ी को ड्राइवर अपने घर पर ही लगा कर रखता था। जो बीती रात चोरी हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी मखदुमपुर के तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। साथ ही गाड़ी मालिक ने कहा कि उनकी गाड़ी चोरी होने में उन्हें ड्राईवर पर ही सक है। इधर मामले में मखदुमपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा देखा जा रहा है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा और गाड़ी को बरामद कर लिया जाएगा।
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा थाना मुख्यालय के बाजार में एक गुमटी व ठेला दुकान में आग लगने की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। तब तक दो दुकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि बीते शाम आदित्य कुमार पासवान के ठेला दुकान में गैस चूल्हे में आग लग गई जिसकी चपेट में ठेला दुकान के साथ गुमटी भी आ गई। गुमटी में रखा मो. कलाम का रखा दस पेटी अंडा, दो बैटरी चार्जर, एक प्रेशर कुकर, होम थिएटर, एक टीना सरसों तेल, तीन हजार नगद व पांच हजार रुपए का किराना सामान तथा ठेला दुकान के ठेला, बाल्टी, टाप, दो चूल्हा, बर्तन, सोलर, 1200 रूपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। इसे लेकर सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे घटना की लिखित सूचना उपहारा थाना एवं अंचल को दी गई है। जिसमें लाखों रुपया का नुकसान बताया गया है।1
- गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत कारीसोवा गांव में रविवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्री एक हज़ार आठ आदित्य भास्कर पंचकुंडीय महायज्ञ सह भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर ओर जयघोष एवं वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्थापित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस आयोजन ने गांव को मानो एक धार्मिक उत्सव स्थल में बदल दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य महायज्ञ आगामी उन्नीस जून से उनतीस जून तक आयोजित किया जाएगा। यह महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी शुक्रवार से प्रारंभ होकर पूर्णिमा सोमवार तक चलेगा, जिसमें भगवान सूर्य नारायण की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का संचालन पूज्यपाद महर्षि जी के सान्निध्य में संपन्न होगा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है। ध्वजारोहण के साथ ही गांव में महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह जगह साफ सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशेष रूप से युवाओं में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों और कीर्तन के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना रही हैं। कारीसोवा गांव में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन आने वाले दिनों में एक विशाल आध्यात्मिक मेले का रूप लेगा, जिसमें दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है। वज़ीरगंज से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट!!1
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।1
- Post by Garibnath Sahani1
- चेनारी में करंट से वार्ड सदस्य की मौत, घटनास्थल पर पहुंची एसडीएम नेहा कुमारी ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को लगाई फटकार.2
- अरवल। पैरेंट्स मीटिंग में असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर अशोक कुमार जी ने क्या कहा?1
- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल 31 मार्च को दिल्ली से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुच कर यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के कार्यक्रम में आने पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, प्रो विश्वनाथ कुमार, टिंकू गिरी, आदि ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा बिहार को भारत का पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग किया है। बिहार राज्य से झारखंड राज्य के विभाजन के उपरांत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बातें तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा किया गया था परंतु आज 25 वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने तथा बिहार के सत्ता एवं विपक्ष दोनों के लगातार मांग के बाद भी अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से यहां के 14 करोड़ जनता को भारी मायूसी है। नेताओं ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, भगवान बुद्ध, महावीर की कर्म और जन्म भूमि सहित यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ मोक्ष और ज्ञान की भूमि है, जहां विश्व के हिन्दू धर्मावलम्बी गयाजी आकर पिंडदान करते हैं । भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- Post by Garibnath Sahani1
- Ahsan Academy के Annual Function 2025–2026 के अवसर पर मिल्लत कॉलोनी, छज्जू मोहल्ला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत से की गई, जिससे पूरे माहौल में एक आध्यात्मिक वातावरण बन गया। इस अवसर पर अकादमी के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें क़िरात (Qirat), भाषण (Speech), नात (Naat), एक्शन परफॉर्मेंस (Action Performance) तथा अन्य प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं।1