दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन गोह(औरंगाबाद) उपहारा थाना मुख्यालय के बाजार में एक गुमटी व ठेला दुकान में आग लगने की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। तब तक दो दुकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि बीते शाम आदित्य कुमार पासवान के ठेला दुकान में गैस चूल्हे में आग लग गई जिसकी चपेट में ठेला दुकान के साथ गुमटी भी आ गई। गुमटी में रखा मो. कलाम का रखा दस पेटी अंडा, दो बैटरी चार्जर, एक प्रेशर कुकर, होम थिएटर, एक टीना सरसों तेल, तीन हजार नगद व पांच हजार रुपए का किराना सामान तथा ठेला दुकान के ठेला, बाल्टी, टाप, दो चूल्हा, बर्तन, सोलर, 1200 रूपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। इसे लेकर सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे घटना की लिखित सूचना उपहारा थाना एवं अंचल को दी गई है। जिसमें लाखों रुपया का नुकसान बताया गया है।
दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन गोह(औरंगाबाद) उपहारा थाना मुख्यालय के बाजार में एक गुमटी व ठेला दुकान में आग लगने की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। तब तक दो दुकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि बीते शाम आदित्य कुमार पासवान के ठेला दुकान में गैस चूल्हे में आग लग गई जिसकी चपेट में ठेला दुकान के साथ गुमटी भी आ गई। गुमटी में रखा मो. कलाम का रखा दस पेटी अंडा, दो बैटरी चार्जर, एक प्रेशर कुकर, होम थिएटर, एक टीना सरसों तेल, तीन हजार नगद व पांच हजार रुपए का किराना सामान तथा ठेला दुकान के ठेला, बाल्टी, टाप, दो चूल्हा, बर्तन, सोलर, 1200 रूपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। इसे लेकर सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे घटना की लिखित सूचना उपहारा थाना एवं अंचल को दी गई है। जिसमें लाखों रुपया का नुकसान बताया गया है।
- रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, मुरली बाबू चौक, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। समाज के मंत्री रितेश जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर से देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में रितेश जैन, स्वरूपचंद, पवन प्रतनिया, रौशन जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, पिंटू जैन, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by Ramesh Kumar1
- आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।1
- ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎1
- रोहतास में एन.डी.आर.एफ (NDRF) द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास का सफल आयोजन।* दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में रोहतास जिले में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ (NDRF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: *DRDA सभागार में प्रशिक्षण:* डीआरडीए (DRDA) सभागार, रोहतास में CBRN (Chemical, Biological, Radiological, and Nuclear - रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) आपदाओं से निपटने हेतु एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। *सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:* सासाराम स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित कार्रवाई और घायलों के उपचार हेतु व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) किया गया। प्रतिभागी: इस संयुक्त अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और संबंधित कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। *उद्देश्य:* इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की रासायनिक या परमाणु आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और तत्पर है।1
- Post by Hindustan Express News1
- रोहतास: प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत कनकपुर मौजा में नवदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सोन नदी तट से पवित्र जल भरकर यज्ञशाला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञशाला पहुंचने के बाद वैदिक विधि-विधान से पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी नमो घाट से पधारे संत श्री राम नारायण दास त्यागी जी के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक विधिवत यज्ञ, पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 6 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं 7 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद संध्या 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध श्याम सुंदर कैला देवी रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम में इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांववासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। नौ दिवसीय यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।1
- पटना जिला के पालीगंज थाना रोड में फल मंडी को प्रशासन द्वारा हटाया गया1
- चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी। सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।4