रफीगंज में महावीर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, देश में शांति की कामना रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, मुरली बाबू चौक, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। समाज के मंत्री रितेश जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर से देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में रितेश जैन, स्वरूपचंद, पवन प्रतनिया, रौशन जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, पिंटू जैन, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- रफीगंज प्रखंड के सिहुली पंचायत अंतर्गत नईकी गांव में सोमवार को श्री राम राज्य संघ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। संस्था के अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों के हाथ-पैर के दर्द का इलाज किया गया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि यह शिविर बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के आठ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल मिश्रा, सचिव प्रिंस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, दीक्षित मिश्रा, इशू गुप्ता, हर्षित कुमार, सूरज कुमार, प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा थाना मुख्यालय के बाजार में एक गुमटी व ठेला दुकान में आग लगने की घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। तब तक दो दुकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि बीते शाम आदित्य कुमार पासवान के ठेला दुकान में गैस चूल्हे में आग लग गई जिसकी चपेट में ठेला दुकान के साथ गुमटी भी आ गई। गुमटी में रखा मो. कलाम का रखा दस पेटी अंडा, दो बैटरी चार्जर, एक प्रेशर कुकर, होम थिएटर, एक टीना सरसों तेल, तीन हजार नगद व पांच हजार रुपए का किराना सामान तथा ठेला दुकान के ठेला, बाल्टी, टाप, दो चूल्हा, बर्तन, सोलर, 1200 रूपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। इसे लेकर सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे घटना की लिखित सूचना उपहारा थाना एवं अंचल को दी गई है। जिसमें लाखों रुपया का नुकसान बताया गया है।1
- $9721; search 🔎🔍 hai na 😀😂😀4
- हसपुरा, औरंगाबाद पचरुखिया बाजार में पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि मनाई गई हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार के धमनी रोड स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में शहीद देवेंद्र कु उर्फ छोटू मुखिया की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई1
- Post by Hindustan Express News1
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।1
- 🚩 हर घर भगवा छाएगा, राम राज फिर आएगा 🚩1
- रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, मुरली बाबू चौक, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। समाज के मंत्री रितेश जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर से देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में रितेश जैन, स्वरूपचंद, पवन प्रतनिया, रौशन जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, पिंटू जैन, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1