आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।
आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।
- आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।1
- Post by Hindustan Express News1
- रफीगंज प्रखंड के सिहुली पंचायत अंतर्गत नईकी गांव में सोमवार को श्री राम राज्य संघ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। संस्था के अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों के हाथ-पैर के दर्द का इलाज किया गया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि यह शिविर बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के आठ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल मिश्रा, सचिव प्रिंस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, दीक्षित मिश्रा, इशू गुप्ता, हर्षित कुमार, सूरज कुमार, प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- ग्रामीणों ने रामनवमी पूजा समिति के प्रति जताया आभार । हंटरगंज(झारखंड):- जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा मे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पाण्डेयपुरा क्षेत्र में 26 मार्च की रात्रि मे भव्य जुलूस निकाला गया था। इस भव्य जुलुश के आयोजन मे मुख्य भूमिका मे रामनवमी पूजा समिति के अध्यछ रंजीत ठाकुर,कोषाध्यछ बिकास कुमार,सचिव जयनारायण भारती,उपाध्यछ अंकित कुमार,उपकोषाध्यछ अभिराम शेखर उप सचिव आनंद कुमार सक्रिय सदस्यो मे सुधांशु शेखर,राजा रमन कौशिक,हिमांशु शेखर,पंकज कुमार,सौरभ गुप्ता ,ऋतिक कुमार,विशेष युवा सहयोग मे संदीप चंद्रवंशी,दीपक पासवान,अमन कुमार,मयंक कुमार,प्रिंस कुमार,प्रणित कुमार,सुभम कुमार,अभिषेक कुमार,अनुराग कुमार,आदर्श कुमार,नितीश कुमार,आदित्य कुमार ,सौरभ कुमार आदि शामिल थे।इस दौरान पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था जुलूस में भगवान् श्री राम की प्रतिमा को सजा कर एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गईं और पुरा नगर भ्रमण कराया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग को फूल-मालाओं और भगवा ध्वजों से सजाया गया था। ग्रामीणों ने झाँकि और जुलुश की सराहना करते हुए कहा की युवाओ को अपने धर्म से जुड़ने के लिए रामनवमी का त्यौहार एक अच्छा मौका है। प्रशासन की ओर से पाण्डेयपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी सुनील दुबे अपने दल बल के साथ जुलुश को सुरक्षा देते नज़र आये।जुलुश मे हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी अपने दल बल के साथ शामिल हुए।रामनवमी पूजा समिति पाण्डेयपुरा के द्वारा सभी को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।4
- गोह(औरंगाबाद) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में आदर्श उच्च विद्यालय रुकुन्दी के छात्र रौशन कुमार ने जिले में दसवां स्थान हासिल किया है। रौशन कुमार को कुल 475 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और गांव में खुशी का माहौल है। किसान के पुत्र की इस सफलता पर माता-पिता शिक्षकों ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। वहीं इस सफलता पर बक्सर प्रताप गांव निवासी किसान दीनानाथ यादव के पुत्र रैशन ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। इधर सफलता के बाद सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बाबू एवं अन्य शिक्षकों ने घर जाकर बधाई दी, तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने कहा कि एक शिक्षक के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण होता है, जब छोटे-छोटे बच्चों को प्रथम कक्षा से शिक्षित कर आठवीं तक पहुंचाया जाता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहले नहीं होता था, लेकिन इस वर्ष प्रधानाचार्य के प्रयास से बच्चों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।1
- हसपुरा औरंगाबाद, टाल पंचायत में बंधु बिगहा में विद्यालय का उद्घाटन किया गया हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत के बंधू बिगहा गांव में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया1
- रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, मुरली बाबू चौक, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। समाज के मंत्री रितेश जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर से देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में रितेश जैन, स्वरूपचंद, पवन प्रतनिया, रौशन जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, पिंटू जैन, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1