भोजीपुरा में 5,000 घरों तक पहुंचेंगे फलदार पौधे, योगेश पटेल ने शुरू किया अनोखा अभियान बरेली। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण परिवारों को पोषण सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख एवं ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष योगेश पटेल ने शुक्रवार को भोजीपुरा विधानसभा के ग्राम बिलवा और अटकायस्थान से वृहद फलदार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत क्षेत्र के 5,000 परिवारों को आम, अमरूद, नींबू, अनार और पपीता सहित विभिन्न फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित कर उनके घरों और खेतों में रोपित किए जाएंगे। योगेश पटेल ने कहा कि फलदार वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ परिवारों को पौष्टिक फल उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर घर में हरियाली और पोषण सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाले वर्षों में क्षेत्र हरित और समृद्ध बन सके। अभियान के तहत केवल पौधों का वितरण ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों को उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इसमें ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश सक्सेना, सनी ठाकुर, नंद किशोर पटेल, नरेंद्र पटेल, रामबाबू सागर, गोपाल मिश्रा, टीपू यादव, मुकेश, बसंत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सनी ठाकुर, हिमांशु बतरा और रामबाबू सागर ने किया, जबकि संयोजन डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया।

- एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" फर्जी पत्रकार या रंगदारी गैंग? एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर का है। एडवोकेट उमेश पाल का आरोप है कि गांव का रहने वाला बब्लू सागर, जो खुद को पत्रकार बताता है, चुनावी रंजिश के चलते उनकी एडिट की हुई ऑडियो और पोस्ट सोशल मीडिया तथा एक कथित समाचार पत्र में वायरल कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह आरोपी ने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया और कहा कि अगर वायरल पोस्ट हटवानी है तो शाम तक 1 लाख रुपये दो, नहीं तो फर्जी SC/ST समेत अन्य मुकदमों में फंसा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उमेश पाल का यह भी दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में आरोपी किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं पाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई को थाना बिशारतगंज में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वरिष्ठ अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #नवादा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब! मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत, #1
- सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" "सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मंदिर में रहने वाले नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सावन माह के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, गुरु गोरखनाथ जी के धूणे पर लगे डंडे और धार्मिक झंडियां उखाड़ दीं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, ग्राम सभा के तालाब में अवैध मछली पालन हो रहा है और मंदिर परिसर में फैली गंदगी के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। साथ ही, इन मुद्दों को उजागर करने वाले एक पत्रकार को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी ने एसएसपी से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, अवैध कब्जा हटाने, अवैध मछली पालन बंद कराने और मंदिर परिसर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।1
- बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि रिकॉर्ड रूम के ठीक बराबर में भारत पेट्रोल पंप मौजूद है, जहां पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ सीएनजी की भी सुविधा है। यदि आग समय रहते काबू में नहीं आती और आगे फैल जाती, तो पेट्रोल पंप तक पहुंचने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से इस संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। बरेली से उप संपादक अमित गुप्ता1