Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
(JK Media News Update) (Hungama Times News)
बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेज, कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर न्यारा पेट्रोल पंप, मनु इंटरनेशनल स्कूल तिराहा के पास से राहुल गुप्ता (निवासी बहजोई, संभल) और गोविंद गुप्ता (निवासी मीरगंज, बरेली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी तथा वित्तीय अनियमितताएं करने की बात स्वीकार की। जांच में अमित गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी की है। इनके और इनके साथियों के नाम पर पंजीकृत कई फर्जी फर्मों की जानकारी भी मिली है, जिनकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में शामिल प्रमुख सामान: रेनॉल्ट डस्टर कार 9 मोबाइल फोन 37 एटीएम/डेबिट कार्ड 12 पैन कार्ड 21 आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र 36 चेकबुक 17 बैंक पासबुक 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक 6 फर्जी फर्मों की मोहरें 8 यूपीआई/गूगल पे क्यूआर स्कैनर विभिन्न फर्मों के जीएसटी दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्ध फर्जी फर्मों की जांच भी जारी है।1
- उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई। उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई।1
- सावन और उर्स को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर ड्रोन से होगी निगरानी बरेली में इस बार सावन और आला हजरत उर्स लगभग एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी अनुराग आर्या का कहना है कि दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वीओ (Visual): बरेली में सावन और आला हजरत उर्स को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए जिले को 3 सुपर जोन, 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। हर एक किलोमीटर पर पुलिसकर्मी और हर चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी। सभी कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों का पहले से निरीक्षण किया जा चुका है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर जत्थे के साथ एक नोडल पुलिस अधिकारी रहेगा और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। यात्रा के दौरान करीब 3 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी संभालेंगे। वहीं 6 से 8 अगस्त तक होने वाले आला हजरत उर्स के लिए भी अलग सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उर्स के दौरान करीब 1700 पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। पहली बार पूरे आयोजन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि परंपरा के अलावा किसी भी नई गतिविधि की अनुमति नहीं होगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट: एसएसपी अनुराग आर्या – (सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर बयान)3
- नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल नवादा में देखने को मिली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ नवादा पहुंचे, जहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। बरेली की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। नवादा में पीस कमेटी की टीम ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत कर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, आजम खान, जुल्फिकार अली, पूर्व सांसद उस्मान अल्वी, निक्की मिर्जा और गुल्लन खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर, नवादा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सहित पुलिस बल और एलआईयू टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की इस पहल के दौरान अमन, शांति और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया। नवादा में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बरेली की धरती पर सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए अमन और भाईचारे के साथ आगे बढ़ सकते हैं।1
- केसरपुर. बिथरी चैनपुर. बरेली मे पानी की सभी पेप लाइन पुरी तरहे से खराब नहीं होती है मरमत महोदय जी बरेली के केसरपुर गांव मे जल जीवन मिशन के तहत सभी पाइप लाइन फट जाने के कारण रास्ते मे पानी भर जाता है पुरे दिन पानी बर्बाद होता है. न मरमत होती है4
- फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों की महिलाओं को बनाया जाता था शिकार फर्जी आधार से बैंक खाता खोलकर ₹62 लाख की साइबर ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों की महिलाओं को बनाया जाता था शिकार बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 62 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए बैंक खाता खुलवाकर साइबर अपराधियों की ठगी की रकम निकालने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2025 को मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि केनरा बैंक के एक खाते में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से प्राप्त लगभग 62 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। पड़ताल में पता चला कि बैंक खाता फर्जी आधार कार्ड के आधार पर खुलवाया गया था। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की महिलाओं को मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के माध्यम से झांसे में लेता था और उनसे ठगी की रकम इसी बैंक खाते में ट्रांसफर कराता था। मुखबिर की सूचना पर 31 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने विलयधाम फ्लाईओवर के नीचे से वांछित आरोपी जसविंदर सिंह (42 वर्ष), निवासी ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से उसका वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसकी पहचान रामपुर निवासी श्रीनिवास और शाहजहांपुर निवासी मनोज से हुई थी। तीनों ने मिलकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और उसी के आधार पर बैंक खाता खुलवाया, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस मामले में थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 158/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।1
- बरेली बीडीए वीसी सौम्या पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर सौम्या पांडेय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर बीडीए करेगा फूलों की वर्षा- सौम्या मेडिकल कैम्प भी लगाएगा बीडीए- सौम्या पेयजल और बिजली व्यवस्था कराई गई ठीक लंबित प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे- सौम्या पांडेय बीडीए वीसी बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने श्रद्धालु कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बीडीए की ओर से दो सेवा शिविर स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक विशाल सेवा शिविर बदायूं रोड पर तथा दूसरा मिनी सेवा शिविर रामपुर रोड पर संचालित होगा। दोनों सेवा शिविरों का संचालन बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में किया जाएगा। शिविरों में पहुंचने वाले कांवड़ियों का पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित मुख्य सेवा शिविर में विशेष आकर्षण के रूप में एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी यात्रा की यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। साथ ही कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों सेवा शिविरों में भोजन, चाय, पेयजल, शीतल पेय एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और मेडिकल सहायता की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा शिविरों के सफल संचालन के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए का यह सेवा अभियान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए राहत, सेवा और सुविधा का प्रमुख केंद्र बनेगा। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती सौम्या पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं और दोनों सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बन सके।# बरेली बीडीए वीसी सौम्या पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर सौम्या पांडेय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांवड़ यात्रा पर बीडीए करेगा फूलों की वर्षा- सौम्या मेडिकल कैम्प भी लगाएगा बीडीए- सौम्या पेयजल और बिजली व्यवस्था कराई गई ठीक लंबित प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे- सौम्या पांडेय बीडीए वीसी बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने श्रद्धालु कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बीडीए की ओर से दो सेवा शिविर स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक विशाल सेवा शिविर बदायूं रोड पर तथा दूसरा मिनी सेवा शिविर रामपुर रोड पर संचालित होगा। दोनों सेवा शिविरों का संचालन बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निगरानी में किया जाएगा। शिविरों में पहुंचने वाले कांवड़ियों का पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित मुख्य सेवा शिविर में विशेष आकर्षण के रूप में एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी यात्रा की यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। साथ ही कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों सेवा शिविरों में भोजन, चाय, पेयजल, शीतल पेय एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों और मेडिकल सहायता की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा शिविरों के सफल संचालन के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए का यह सेवा अभियान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए राहत, सेवा और सुविधा का प्रमुख केंद्र बनेगा। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती सौम्या पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं और दोनों सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बन सके।#1
- एक बार फिर वक्फ की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को लेकर मौलाना का बड़ा दावा बरेली में वक्फ की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर 50 पेज के दस्तावेज सौंपे हैं। उनका आरोप है कि सिर्फ बरेली में करीब 320 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति में घोटाला हुआ है। उन्होंने बहेड़ी और सदर तहसील की जमीनों का हवाला देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। वीओ (Visual): मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़े 50 पेज के दस्तावेज प्रशासन को सौंपे। मौलाना का दावा है कि बहेड़ी तहसील के गांव जाम सावंत में करीब 1400 बीघा वक्फ जमीन, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 220 करोड़ रुपये बताई जा रही है, उसमें गड़बड़ी हुई है। वहीं सदर तहसील के गांव चंद्रपुर बिजपुरी की करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन भी गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया गया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री को इस मामले में पत्र लिखा था, लेकिन अब दस्तावेजी सबूत भी प्रशासन को दे दिए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियां गरीबों और धार्मिक कार्यों के लिए थीं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर भू-माफियाओं और जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से कौड़ियों के दाम बेच दिया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बाइट: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी1
- *फरीदपुर: फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन।* *फरीदपुर: फैक्ट्री में 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन* *बरेली।* फरीदपुर। स्थित कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। *दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव* जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री में चार-पांच मजदूर 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और 25 वर्षीय सुरजीत पुत्र अज्ञात मलबे में दब गया। सुरजीत के साथ उसका चचेरा भाई प्रेमपाल पुत्र शेर सिंह भी काम कर रहा था। वह किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत मलवे में फंस गया। साथी मजदूरों ने करीब 2 घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया। करीब 11:30 बजे सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुरजीत पिछले करीब 2 साल से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। *परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर किया प्रदर्शन* हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। आरोप है कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन मौके से हट गया और बचाव कार्य में सक्रियता नहीं दिखाई। *प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन* सूचना पर एसडीएम विदुषी सिंह और फरीदपुर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया और निष्पक्ष जांच के साथ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई। वहीं एसडीएम विदुषी सिंह ने शासन की नियमानुसार योजनाओं के तहत 5 लाख रुपये के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों का आक्रोश कुछ शांत हुआ। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। *पीछे छूटा एक साल का बेटा और 3-4 साल की बेटी* सुरजीत अपने पीछे करीब एक साल का बेटा और 3 से 4 साल की बेटी छोड़ गया है। उनके पिता गांव में दूध का कारोबार कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार का यह खबर सुनने के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।2