बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेज, कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर न्यारा पेट्रोल पंप, मनु इंटरनेशनल स्कूल तिराहा के पास से राहुल गुप्ता (निवासी बहजोई, संभल) और गोविंद गुप्ता (निवासी मीरगंज, बरेली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी तथा वित्तीय अनियमितताएं करने की बात स्वीकार की। जांच में अमित गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी की है। इनके और इनके साथियों के नाम पर पंजीकृत कई फर्जी फर्मों की जानकारी भी मिली है, जिनकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में शामिल प्रमुख सामान: रेनॉल्ट डस्टर कार 9 मोबाइल फोन 37 एटीएम/डेबिट कार्ड 12 पैन कार्ड 21 आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र 36 चेकबुक 17 बैंक पासबुक 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक 6 फर्जी फर्मों की मोहरें 8 यूपीआई/गूगल पे क्यूआर स्कैनर विभिन्न फर्मों के जीएसटी दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्ध फर्जी फर्मों की जांच भी जारी है।

- सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" "सावन में शिव मंदिर पर हमला? बाबा का आरोप—'धूणा उखाड़ा, मंदिर तोड़ा, जान से मारने की धमकी!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मंदिर में रहने वाले नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सावन माह के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, गुरु गोरखनाथ जी के धूणे पर लगे डंडे और धार्मिक झंडियां उखाड़ दीं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, ग्राम सभा के तालाब में अवैध मछली पालन हो रहा है और मंदिर परिसर में फैली गंदगी के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही। साथ ही, इन मुद्दों को उजागर करने वाले एक पत्रकार को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी ने एसएसपी से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने, अवैध कब्जा हटाने, अवैध मछली पालन बंद कराने और मंदिर परिसर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #नवादा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब! मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत, #1
- सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि रिकॉर्ड रूम के ठीक बराबर में भारत पेट्रोल पंप मौजूद है, जहां पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ सीएनजी की भी सुविधा है। यदि आग समय रहते काबू में नहीं आती और आगे फैल जाती, तो पेट्रोल पंप तक पहुंचने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से इस संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। बरेली से उप संपादक अमित गुप्ता1