Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर बुशैहर में बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों को दी गई चुनौती #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
रामपुर बुशैहर में बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों को दी गई चुनौती #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल की आवाज1
- शिमला सब्जी मंडी में दुकान पर कब्जे को लेकर हंगामा, देवभूमि संघर्ष समिति ने तोड़ा ताला—दो गुट आमने-सामने शिमला, 23 मार्च शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक दुकान को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नारेबाजी के बीच माहौल गर्मा गया। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय बढ़ा जब देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया। समिति का आरोप है कि एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। वहीं दुकान संचालित करने वाली महिला ने भावुक होकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ भाभी के निधन के चलते बाहर गई हुई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति का ताला लगा हुआ था। जब उन्होंने ताला खोलने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। समिति के नेता विजय शर्मा ने कहा कि संबंधित परिवार वर्ष 1947 से इस दुकान का संचालन कर रहा है। उनका कहना है कि यदि किसी ने दुकान खरीदी भी है, तो उसे खाली करवाने से पहले कानूनी प्रक्रिया और नोटिस देना जरूरी था। बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के दुकान पर कब्जा करना गलत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस निगरानी जारी है और मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 22 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। | 22 मार्च, 2026 चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर घाटी के प्रसिद्ध माता दुर्गा मंदिर, वनोगी देहुरी में आज भक्ति और आस्था का एक अनुपम संगम देखने को मिला। नवरात्रि के चौथे दिन माँ दुर्गा के 'चतुर्थ स्वरूप' माता कूष्माण्डा की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण दिव्य ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर हो उठा।1
- Post by Himachal Ab Tak1
- शिमला: HP SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार नेशनल CSSR प्रतियोगिता जीती; मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित शिमला, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (HP SDRF) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। गाजियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF परिसर में 9 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित नेशनल CSSR प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश की SDRF टीम ने लगातार दूसरे वर्ष यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें हिमाचल की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 41 मिनट में प्रतियोगिता पूरी कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि टीम की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, समन्वय और त्वरित आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाती है। अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश SDRF पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश SDRF दूसरे और आंध्र प्रदेश SDRF तीसरे स्थान पर रहे। SDRF के एसएसपी अरिजीत सेन ठाकुर (IPS) को यह ट्रॉफी केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने NDRF के महानिदेशक पियूष आनंद की मौजूदगी में प्रदान की। इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और गौरव प्राप्त हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने शिमला में SDRF टीम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित किया और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि SDRF की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह हिमाचल की आपदा प्रबंधन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करती है। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कर HP SDRF ने खुद को देश की सबसे सक्षम और उत्कृष्ट आपदा प्रतिक्रिया बलों में शुमार कर लिया है।4
- दादा ने पोते को मारी गोली, पोता गंभीर1
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले मुख्यमंत्री कन्फ्यूज हैं, बिना सोचे समझे, बिना परिणाम देखे फैसले लेते हैं। सरकार ने एंट्री टैक्स अगर वापस लिया है तो यह कहा जा सकता है कि सरकार को देर से ही सही अक्ल आई। भाजपा ने पहले दिन से ही माँग की थी कि यह टैक्स वापस हो। सरकार प्रदेश के लोगों पर मनमाना टैक्स नहीं लाद सकती है।1