बीच सड़क पर शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर ने की अंधाधुंध फायरिंग प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके में 14 अगस्त की रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। हरवारा निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि,रात करीब 12 बजे धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर मो. नबील (नवील) शराब के नशे में उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नबील ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नबील ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने रोहित और बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला किया। ईंट-पत्थर भी चले। इसी दौरान नबील ने तमंचा निकाल लिया और सरेआम दो राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक तमंचा लहराते और फायरिंग करते साफ नजर आ रहा है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रोहित सोनकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी मो. नबील (पुत्र सुहैल अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी हरवारा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार,रोहित सोनकर और नबील दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले दोस्त भी थे। नबील पर पहले से हत्या के प्रयास,लूट और अपहरण समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

- इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव की सरगर्मी तेज, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने चंद्रजीत यादव से की मुलाकात #prayagrajnews #prayagraj #trendingreels #jgenews1
- *दिनांक-16.08.2026 को थाना सरायनायत क्षेत्रांतर्गत प्रयागराज-वाराणसी हाईवे स्थित ग्राम सरबतीपुर के पास 01 मोटर साइकिल सवार तीन कावड़ियों के साथ हुए सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा दी गई बाईट-*1
- प्रयागराज: निरंजन रेलवे पुल के नीचे जलभराव, भारी बारिश में स्कार्पियो आधी डूबी प्रयागराज आज रात से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निरंजन रेलवे पुल के नीचे भीषण जलभराव हो गया है जलभराव के कारण वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो कार आधी डूबकर फंस गई कार के पास 2-3 लोग पानी में खड़े होकर मदद रहे हैं। पुल के नीचे करीब 3-4 फीट तक पानी भर गया है।प्रशासन से अपील है कि जलभराव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए। नागरिकों से अनुरोध है कि बारिश के दौरान रेलवे पुल और निचले इलाकों से बचकर चलें।1
- प्रयागराज : सरायइनायत थाना क्षेत्र मे हुए सड़क दुर्घटना के मामले मे डीसीपी गंगानगर का बयान प्रयागराज : सरायइनायत थाना क्षेत्र मे हुए सड़क दुर्घटना के मामले मे डीसीपी गंगानगर का बयान दिनांक-16.08.2026 को थाना सरायनायत क्षेत्रांतर्गत प्रयागराज-वाराणसी हाईवे स्थित ग्राम सरबतीपुर के पास 1 मोटर साइकिल सवार तीन कावड़ियों के साथ हुए सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत का बयान..1
- उफनाई नदी में साइकिल सवार युवक गिरा,परिजनों में मचा कोहराम प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में भोगन बेलन नदी में एक युवक के डूबने की घटना ने इलाके में मातम छा दिया। खिवली कला निवासी 20 वर्षीय मोनू चतुर्वेदी साइकिल सहित नदी में गिरकर लापता हो गए,स्थानीय लोगों के अनुसार मोनू नदी किनारे साइकिल के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वे साइकिल समेत तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही एसीपी मेजा बृजेश पाठक,एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद,तहसीलदार रोशनी सोलंकी,थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम भी गोताखोरों के साथ तलाश अभियान में जुट गई। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तहसीलदार रोशनी सोलंकी के मौके पर पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एक महिला ने प्रशासन की देरी और पुल की जर्जर हालत पर तीखे सवाल किए। आक्रोशित ग्रामीणों ने खिवली कला पुल के पास रत्यौरा-बडोखर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने पुल पर रेलिंग और पिलर न होने तथा बारिश में पानी ऊपर से बहने की शिकायत की। “पुल ऊंचा बने, जान बचे” के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। अगस्त 2018 में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। फरवरी 2026 में विधायक राजमणि कोल ने मुख्यमंत्री से पुल ऊंचा कराने की मांग की थी,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मोनू की शादी पिछले साल हुई थी। उनके पिता खेती करते हैं। परिवार में पहले भी एक बड़े भाई की मृत्यु हो चुकी है।1
- प्रयागराज : निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से ही हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई। प्रयागराज : निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से ही हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई।1
- भारी बारिश ने मचाई आफत: निरंजन रेलवे पुल के नीचे पानी में आधी डूबी स्कार्पियो, मचा हड़कंप प्रयागराज भारी बारिश ने मचाई आफत: निरंजन रेलवे पुल के नीचे पानी में आधी डूबी स्कार्पियो, मचा हड़कंप रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निरंजन रेलवे पुल के नीचे भारी जलभराव हो गया। पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो कार बीच पानी में फंस गई और देखते ही देखते आधी से अधिक डूब गई। स्कार्पियो के पानी में फंसते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह वाहन सवारों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। जलभराव के कारण पुल के नीचे से आवागमन भी प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निरंजन रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बीच सड़क पर शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर ने की अंधाधुंध फायरिंग प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके में 14 अगस्त की रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। हरवारा निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि,रात करीब 12 बजे धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर मो. नबील (नवील) शराब के नशे में उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नबील ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नबील ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने रोहित और बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला किया। ईंट-पत्थर भी चले। इसी दौरान नबील ने तमंचा निकाल लिया और सरेआम दो राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक तमंचा लहराते और फायरिंग करते साफ नजर आ रहा है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रोहित सोनकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी मो. नबील (पुत्र सुहैल अहमद, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी हरवारा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार,रोहित सोनकर और नबील दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले दोस्त भी थे। नबील पर पहले से हत्या के प्रयास,लूट और अपहरण समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।1
- कांवड़ लेकर जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मचा कोहराम सरायइनायत, प्रयागराज सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेकर जा रहे तीन युवकों की पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही कांवड़ियों और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल मालवाहक ऑटो को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और टक्कर के समय वाहनों की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1