logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।

22 hrs ago
user_Ashu Mansuri
Ashu Mansuri
Journalist छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
22 hrs ago
2a482bc6-815e-4fe9-a3cb-5056543966c8

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    1
    जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था।
घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    8
    शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना।
छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी।
महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर  आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायपुर 9 मार्च । रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में सोमवार को सरसों की बंपर आवक जारी रही। वहीं मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव मे तेजी रही। कृषि उपजमंडी में सोमवार को जिंसों की खरीद शुरू हुई। मंडी में आज 3000 कट्टे व 1500 कट्टे मसूर की आवक हुई। जिसमें सरसों के भाव 5800 से लेकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं मसूर के भाव 6500 से 7000 रुपये प्रति रहे।
    1
    रायपुर 9 मार्च ।
रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में सोमवार को  सरसों की बंपर आवक जारी रही। 
वहीं मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव मे तेजी रही। कृषि उपजमंडी में सोमवार को जिंसों की खरीद शुरू हुई। मंडी में आज 3000 कट्टे व 1500 कट्टे मसूर की आवक हुई। जिसमें सरसों के भाव 5800 से लेकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं मसूर के भाव 6500 से 7000 रुपये प्रति रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया
    7
    मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • महावीर नगर घटोत्कछ चौराहे पर आधे घंटे से लगा वाहनो का भारी जाम सड़क किनारे आइस क्रीम व अन्य ठेले खड़े होने से सड़क पर बनी जाम की स्थिति ,आज ही लगे हैं आइसक्रीम के ठेले और आज ही लग गया जाम पुलिस को करनी पड़ रही है ।मशक्कत, सड़क पर खड़े ठेलों को हटाया।
    1
    महावीर नगर घटोत्कछ चौराहे पर आधे घंटे से लगा वाहनो का भारी जाम 
सड़क किनारे आइस क्रीम व अन्य  ठेले खड़े होने  से सड़क पर बनी जाम की स्थिति ,आज ही लगे हैं आइसक्रीम के ठेले और आज ही लग गया जाम
पुलिस को करनी पड़ रही है ।मशक्कत, सड़क पर खड़े ठेलों को हटाया।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • किशोर सागर में मिला युवक का शव गोताखोरों ने शव निकाल कर किया पुलिस के सुब्रत पुलिस कर रही जांच
    1
    किशोर सागर में मिला युवक का शव गोताखोरों ने शव निकाल कर किया पुलिस के सुब्रत पुलिस कर रही जांच
    user_Malva Darshan News
    Malva Darshan News
    Reporter Ramganj Mandi, Kota•
    22 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    7
    राजगढ़  में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग।
राजगढ़  में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    1
    जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था।
घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • तलेन नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की। बसौडा का लगाया भोग परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    1
    तलेन
नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। 
शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और  बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की।
बसौडा का लगाया भोग 
परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर  तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर  पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.