पोकरण में गाड़ियों से पीछा कर मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर परिवादी ने IG को सौंपा ज्ञापन पोकरण में मारपीट व जानलेवा हमले का मामला, उच्च अधिकारियों को दी शिकायत पोकरण थाना क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। परिवादी प्रदीप कुमार पुरोहित ने जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत देकर बताया कि 18 मार्च 2026 को चेक बाउंस प्रकरण वापस लेने के बाद आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनका पीछा किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कई गाड़ियों में सवार होकर रास्ता रोकने की कोशिश की, गाड़ी को टक्कर मारी और हथियारों से हमला किया। परिवादी ने आरोप लगाया कि उन पर फायरिंग भी की गई और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। शोर-शराबे के चलते मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में थाने में भी उन्हें धमकियां दी गईं और जान-माल का खतरा बना हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हथियारों की बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
पोकरण में गाड़ियों से पीछा कर मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर परिवादी ने IG को सौंपा ज्ञापन पोकरण में मारपीट व जानलेवा हमले का मामला, उच्च अधिकारियों को दी शिकायत पोकरण थाना क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। परिवादी प्रदीप कुमार पुरोहित ने जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत देकर बताया कि 18 मार्च 2026 को चेक बाउंस प्रकरण वापस लेने के बाद आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनका पीछा किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कई गाड़ियों में सवार होकर रास्ता रोकने की कोशिश की, गाड़ी को टक्कर मारी और हथियारों से हमला किया। परिवादी ने आरोप लगाया कि उन पर फायरिंग भी की गई और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। शोर-शराबे के चलते मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में थाने में भी उन्हें धमकियां दी गईं और जान-माल का खतरा बना हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हथियारों की बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
- पोकरण में मारपीट व जानलेवा हमले का मामला, उच्च अधिकारियों को दी शिकायत पोकरण थाना क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। परिवादी प्रदीप कुमार पुरोहित ने जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत देकर बताया कि 18 मार्च 2026 को चेक बाउंस प्रकरण वापस लेने के बाद आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनका पीछा किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कई गाड़ियों में सवार होकर रास्ता रोकने की कोशिश की, गाड़ी को टक्कर मारी और हथियारों से हमला किया। परिवादी ने आरोप लगाया कि उन पर फायरिंग भी की गई और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। शोर-शराबे के चलते मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में थाने में भी उन्हें धमकियां दी गईं और जान-माल का खतरा बना हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हथियारों की बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।1
- Post by Pukhraj soni4
- रामासिया के पास मिला शव, बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में एकत्र हुए समाजबंधु पाली। रामासिया के निकट आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान वजाराम देवासी पुत्र सवाराम देवासी निवासी गांव- भांवरी, (हाल-बाबा रामदेव कॉलोनी) के रूप में हुई है। मृतक के समाजबंधुओं ने वजाराम देवासी की हत्या की आशंका जताई है और बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में मृतक को न्याय दिलाने की माँग को लेकर एकत्र हुए हैं।1
- नागौर,,नगर परिषद आयुक्तश्री गोविंद सिंह भीचर द्वारा आज नागौर शहर में व्यावसायिक क्षेत्र में दुकानदारों को हाथ ठेला विक्रेताओं को सड़क पर कचरा न डालने हेतु समझाइस की l मौके पर ही35 दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई करते हुए कल 8800 /- जुर्माना किया दो दुकानदार द्वारा राशि न जमा करने परउनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाईकरने के निर्देश दिए ।4
- बीकानेर, 24 मार्च। राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार मंगलवार को संपन्न हुई। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 'अभिलेखीय दस्तावेजः उनका प्रबंधन और इतिहास लेखन में भूमिका' विषय पर आयोजित सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्वविद्यालयों से विषय विशेषज्ञों ने अभिलेखागारों के अधिकारी और शोधार्थियों ने सेमीनार में अभिलेखीय दस्तावेजों के प्रबन्धन और इनकी इतिहास लेखन में महती भूमिका पर चितंन और मनन किया। भविष्य के अभिलेखागार को ई-अभिलेखागार कर तकनीक डाटा स्टोरेज की समस्या, अभिलेखों में एआई का प्रयोग आदि विषयों सहित अभिलेखों के प्रमाणिक व वास्तविकता के आधार पर इतिहास लेखन पर चर्चा की गई। यह विमर्श भी हुआ कि इतिहास को समय-समय पर ऐतिहासिक स्त्रातों के आधार पर अद्यतन करते रहना चाहिए।शोधार्थियों को भाषा की पकड़ और ज्ञान के लिये प्रशिक्षित करना चाहिए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल थे। राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री सैयद फरीद अहमद, राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य और इतिहासकार श्रीमती सज्जन पोसवाल, राजस्थान राज्य अभिलेखागार निदेशक श्री चन्द्रसेन सिंह शेखावत एवं सहायक निदेशक, अभिलेखागार डॉ बसंत सिंह सोलंकी विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने अभिलेखागार को भारत का एक अद्भुत संग्रह बताया और कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर अभिलेखागार के विकास के लिए आवश्यक बजट आवंटित करती है। अभिलेखों के डिजिटाईजेेशन के लिये बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिलेखागार के विकास के लिये राज्य सरकार से किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वह पैरवी करेंगे। श्रीमती पोसवाल ने अभिलेखागार में उपलब्ध अभिलेखों के बारे बताया और अभिलेखागार की विभिन्न शाखाओं द्वारा संग्रहित अभिलेखों व उनकी स्थिति को भी रेखांकित किया। इनमें परिवर्तन लाने का सुझाव दिया है। श्री सैयद अहमद ने अभिलेख संग्रहालय लिखित अभिलेखागार और ई-अभिलेखागार सहित अभिलेखों के डिजिटल, परिरक्षण, अभिलेख प्रबन्धन और प्रशिक्षण के बारे में बताया और कहा कि भविष्य में तकनीकी को देखते हुए ई-अभिलेखागार के लिये हमें अभी से तैयार रहना चाहिये। श्री शेखावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया और प्रस्तुत विषयों की क्रियान्विति पर बल दिया। श्री सोलंकी द्वारा दो दिवसीय समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। हिन्दी विश्व भारती द्वारा शोध पत्रिका विश्वम्भरा का विमोचन किया गया। पत्रिका के प्रधान सम्पादक डा. गिरजाशंकर शर्मा राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक रहे हैं। कार्यक्रम में चार तकनीकी सत्र हुए। जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा 26 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। इस दौरान अभिलेख व्यवस्था, डिजिटाईजेशन, परीरक्षण, अभिलेख प्रबन्धन एवं अभिलेखो का मूल्यांकन और ई-अभिलेखागार आदि विषयों पर विस्तृत शोध पत्र डा हरिमोहन मीना, सह समन्वयक, सेमीनार, इति बहादुर, डा राजेन्द्र कुमार, श्री राजशेखर पुरोहित इत्यादि ने प्रस्तुत कियेे। कार्यक्रम में डा चन्द्रशेखर कच्छावा, श्री सुखाराम, श्री ऋषिराज थानवी, श्री नितिन गोयल, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री कुमार रामकृष्णा, डा फारूख चौहान, श्री पंकज थानवी, श्री राजशेखर, श्री मोहर सिंह सलावद, श्री राजेन्द्र जोशी, श्री महावीर सिंह सहित विभाग कर्मचारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित विभाग के सहायक निदेशक श्री रामेश्वर बैरवा द्वारा किया गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Amin mo.Khudabx1
- रामदेवरा में स्केटिंग करते पहुंचे झारखंड के युवक, दिया सनातन धर्म व नशा मुक्ति का संदेश रामदेवरा। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से झारखंड निवासी युवक अजय कुमार विश्वकर्मा स्केटिंग करते हुए रामदेवरा पहुंचा। युवक ने करीब 7 माह पहले अपने घर से यात्रा शुरू की थी। अजय कुमार ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य देशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार करना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। वे वर्तमान में पूरे भारत की भ्रमण यात्रा पर हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2:35 बजे रामदेवरा पहुंचकर अजय कुमार ने लोकदेवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन किए और देश में अमन, चैन व समृद्धि की कामना की।1