logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी गिरफ्तार* *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री अभिमन्यु मांगलिक, sp nai Di jankari

8 hrs ago
user_SHYAM SHUKLA
SHYAM SHUKLA
Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी गिरफ्तार* *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री अभिमन्यु मांगलिक, sp nai Di jankari

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भदोही जनपद के जंगीगंज में सब्जी मंडी रोड पर ठेलिया और वाहन लगाए रहते है आए दिन जाम कि समस्या बनी रहती है
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज में सब्जी मंडी रोड पर ठेलिया और वाहन लगाए रहते है आए दिन जाम कि समस्या बनी रहती है
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बाथरूम में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
    1
    वाराणसी 
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बाथरूम में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    6 hrs ago
  • मिर्जापुर : कोतवाली देहात क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि बांदा के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पहचान छुपाकर नाबालिग से दोस्ती की और उसे कथित तौर पर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने रास्ते में युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। वीडियो में देखें – पूरा घटनाक्रम, ग्रामीणों का क्या कहना है और पुलिस की अब तक की कार्रवाई।
    1
    मिर्जापुर : कोतवाली देहात क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि बांदा के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पहचान छुपाकर नाबालिग से दोस्ती की और उसे कथित तौर पर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
परिजनों को जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने रास्ते में युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।
वीडियो में देखें – पूरा घटनाक्रम, ग्रामीणों का क्या कहना है और पुलिस की अब तक की कार्रवाई।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, चाहे वह संगठित हो या असंगठित, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। धाम में सीसीटीवी से निगरानी रखने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में अनुशासन, शालीनता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। अंत में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
    4
    मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।
एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, चाहे वह संगठित हो या असंगठित, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। धाम में सीसीटीवी से निगरानी रखने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में अनुशासन, शालीनता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा।
अंत में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Khulasach TV
    1
    Post by Khulasach TV
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज के फूलपुर ब्लॉक अंतर्गत सरायशेखपीर उर्फ सलमापुर गांव में पंचायत चुनाव की संशोधित मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा कई जीवित मतदाताओं को मृत और कुछ को बाहरी दर्शा दिया गया, जिससे उनका नाम कटने का खतरा है। मामले को लेकर पीड़ितों ने फूलपुर एसडीएम से शिकायत की है। शनिवार 01 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।
    1
    प्रयागराज के फूलपुर ब्लॉक अंतर्गत सरायशेखपीर उर्फ सलमापुर गांव में पंचायत चुनाव की संशोधित मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा कई जीवित मतदाताओं को मृत और कुछ को बाहरी दर्शा दिया गया, जिससे उनका नाम कटने का खतरा है। मामले को लेकर पीड़ितों ने फूलपुर एसडीएम से शिकायत की है।
शनिवार 01 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।* *पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण* :- थाना औराई पर आवेदक *श्री कुमार सौमित्र* औषधि निरीक्षक खाद्य एवं सुरक्षा कार्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा सूचित किया गया कि *कोडीनयुक्त Apcores Syrup-100ml व New Phensedyl Syrup-100ml* का गैरचिकित्सकीय प्रयोग नशे के रुप में भी किया जाता है। विभाग द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर Schedule-H H1 के अन्तर्गत आने वाली उपरोक्त औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने व सदोष लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है एवम् अपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराया गया है। इसके संबंध में ओमप्रकाश कसेरा पुत्र शिवशंकर प्रसाद निवासी सी.के. 65/151घ, पियरीकला, चेतगंज वाराणसी के विरुद्ध मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही एवं अंशिका गुप्ता निवासी स्टेशन रोड परसीपुर थाना चौरी जनपद भदोही व दिलीप कुमार उमर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी आजाद नगर नईबाजार थाना व जनपद भदोही तथा अमन कुमार पुत्र जयभरत निवासी जगतगंज थाना वाराणसी कैंट जनपद वाराणसी के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 187,186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। *गिरफ्तारी का विवरण:-* *श्री अभिमन्यु मांगलिक* , पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा *श्री शुभम अग्रवाल* , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में *उ0नि0 श्री दिनेश कुमार* थाना ज्ञानपुर की विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरुप औराई पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय करने एवं आपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराने के संबंध में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग 44 वर्ष को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जुर्म कृत्य के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ का विवरण :-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे सन 2024 में एक व्यक्ति दवा मंडी वाराणसी के दवा व्यापारी से मिलाया तथा उन्होंने ही मुझे एक दिल्ली की फर्म है जिससे से मिलाया। दवा व्यापारी द्वारा मुझे बताया गया कि कोडीन सिरप की सप्लाई कागजों में दिखानी है सिर्फ इनवार्ड-आउटवार्ड दिखाये जाने हैं फर्जी ई वे बिल बनाकर जीएसटी फाइल किया जाएगा। एक कोडिन कफ सीरप का बिल बनाने के लिए मुझे एक रूपए मिलते थे। मेरे द्वारा अनेकों फर्मों से कोडीन सीरप प्राप्त करना कागजों में दर्शाया गया है तथा इन फर्मों के अतिरिक्त कुछ और भी फर्म ऐसी हैं जिनसे मेरे द्वारा *कोडीन सिरप* प्राप्त किया गया है। उक्त फर्मो को कोडीन सिरप की लगभग 10 लाख बोतल सप्लाई मेरे द्वारा दिखाई गई है। मै सभी प्रपत्र फर्जी कूटरचित तरीके से मेरे कहने पर तैयार कराता था जो भी ई वे बिल मेरे कहने पर तैयार किए जाते हैं उसमें हम लोग फर्जी तरीके से कोई भी वाहन रजिस्ट्रेशन लगा देते थे। कैश डिपॉजिट जैसे ही खाते में पैसा जमा होता था वह तत्काल कुछ ही घंटे में सभी धनराशि आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से मेरी फर्म के खाता जोकि एचडीएफसी बैंक में है सभी धनराशि ट्रांसफर कर दी जाती है इस तरीके से वह धनराशि मेरे द्वारा कुछ ही घंटे में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस तरह कुल मेरे खाते में लगभग 3 करोड़ रुपए आए थे। इसके अलावा कई फार्मो से भी मेरे खाते में पैसे भारी मात्रा में आए थे इस धनराशि को मेरे द्वारा एक मेडिकल एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया जा रहा था। मेरे खाते में वर्ष 2025 मे 121338102 रुपए की जमा व निकासी की गई है मुझे वास्तविकता में इस काम को करने के लगभग 12 से 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। मुझे उन लोगों के द्वारा लालच दिया गया था कि तुमको कुछ नहीं करना है सिर्फ अपने खाते का प्रयोग होने देना है और इनवॉइस बिल तथा ई वे बिल तैयार करने हैं। जिसके ऐवज में मुझे मोटी धनराशि मिली थी। मुझे 12 से 15 लाख रुपए प्राप्त भी हो गए हैं मैंने लालच बस यह कार्य किया था तथा यह फर्म मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर ली जरूर गई थी लेकिन इस पूरे कार्य का पूरी तरह संचालन मेरे द्वारा ही किया जा रहा था। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-* अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग 44 वर्ष। *अनावरण अभियोग:-* 1.मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही 2.मु0अ0सं0 186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही *पंजीकृत अभियोग:-* मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट थाना औराई जनपद भदोही। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-* उ0नि दिनेश कुमार (विवेचक), उ0नि0 गजानन चौबे, हे0का0 इमरान अहमद थाना औराई जनपद भदोही
    1
    *थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।* 
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण* :-
थाना औराई पर आवेदक *श्री कुमार सौमित्र* औषधि निरीक्षक खाद्य एवं सुरक्षा कार्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा सूचित किया गया कि *कोडीनयुक्त Apcores Syrup-100ml व New Phensedyl Syrup-100ml* का गैरचिकित्सकीय प्रयोग नशे के रुप में भी किया जाता है। विभाग द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर Schedule-H H1 के अन्तर्गत आने वाली उपरोक्त औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने व सदोष लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है एवम् अपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराया गया है। इसके संबंध में ओमप्रकाश कसेरा पुत्र शिवशंकर प्रसाद निवासी सी.के. 65/151घ, पियरीकला, चेतगंज वाराणसी के विरुद्ध मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही एवं अंशिका गुप्ता निवासी स्टेशन रोड परसीपुर थाना चौरी जनपद भदोही व दिलीप कुमार उमर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी आजाद नगर नईबाजार थाना व जनपद भदोही तथा अमन कुमार पुत्र जयभरत निवासी जगतगंज थाना वाराणसी कैंट जनपद वाराणसी के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 187,186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण:-* 
*श्री अभिमन्यु मांगलिक* , पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा *श्री शुभम अग्रवाल* , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में *उ0नि0 श्री दिनेश कुमार* थाना ज्ञानपुर की विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरुप औराई पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय करने एवं आपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराने के संबंध में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग  44 वर्ष को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जुर्म कृत्य के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण :-*
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे सन 2024 में एक व्यक्ति दवा मंडी वाराणसी के दवा व्यापारी से मिलाया तथा उन्होंने ही मुझे एक दिल्ली की फर्म है जिससे से मिलाया। दवा व्यापारी द्वारा मुझे बताया गया कि कोडीन सिरप की सप्लाई कागजों में दिखानी है सिर्फ इनवार्ड-आउटवार्ड दिखाये जाने हैं फर्जी ई वे बिल बनाकर जीएसटी फाइल किया जाएगा। एक कोडिन कफ सीरप का बिल बनाने के लिए मुझे एक रूपए मिलते थे। मेरे द्वारा अनेकों फर्मों से कोडीन सीरप प्राप्त करना कागजों में दर्शाया गया है तथा इन फर्मों के अतिरिक्त कुछ और भी फर्म ऐसी हैं जिनसे मेरे द्वारा *कोडीन सिरप* प्राप्त किया गया है। उक्त फर्मो को कोडीन सिरप की लगभग 10 लाख बोतल सप्लाई मेरे द्वारा दिखाई गई है। मै सभी प्रपत्र फर्जी कूटरचित तरीके से मेरे कहने पर तैयार कराता था जो भी ई वे बिल मेरे कहने पर तैयार किए जाते हैं उसमें हम लोग फर्जी तरीके से कोई भी वाहन रजिस्ट्रेशन लगा देते थे। कैश डिपॉजिट जैसे ही खाते में पैसा जमा होता था वह तत्काल कुछ ही घंटे में सभी धनराशि आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से मेरी फर्म के खाता जोकि एचडीएफसी बैंक में है सभी धनराशि ट्रांसफर कर दी जाती है इस तरीके से वह धनराशि मेरे द्वारा कुछ ही घंटे में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस तरह कुल मेरे खाते में लगभग 3 करोड़ रुपए आए थे। इसके अलावा कई फार्मो से भी मेरे खाते में पैसे भारी मात्रा में आए थे इस धनराशि को मेरे द्वारा एक मेडिकल एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया जा रहा था। मेरे खाते में वर्ष 2025 मे 121338102 रुपए की जमा व निकासी की गई है मुझे वास्तविकता में इस काम को करने के लगभग 12 से 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। मुझे उन लोगों के द्वारा लालच दिया गया था कि तुमको कुछ नहीं करना है सिर्फ अपने खाते का प्रयोग होने देना है और इनवॉइस बिल तथा ई वे बिल तैयार करने हैं। जिसके ऐवज में मुझे मोटी धनराशि मिली थी। मुझे 12 से 15 लाख रुपए प्राप्त भी हो गए हैं मैंने लालच बस यह कार्य किया था तथा यह फर्म मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर ली जरूर गई थी लेकिन इस पूरे कार्य का पूरी तरह संचालन मेरे द्वारा ही किया जा रहा था।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग  44 वर्ष।
*अनावरण अभियोग:-* 
1.मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0 186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही
*पंजीकृत अभियोग:-*
मु0अ0सं0 497/25  धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट थाना औराई जनपद भदोही।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
उ0नि दिनेश कुमार (विवेचक), उ0नि0 गजानन चौबे, हे0का0 इमरान अहमद थाना औराई जनपद भदोही
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वाराणसी | शिवपुर थाना क्षेत्र शिवपुर थाना अंतर्गत नटीनियादाई मंदिर के पास शनिवार को यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के आसपास सड़क पर वाहनों की अधिक भीड़ और सीमित मार्ग के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालते हुए धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया। करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पा लिया गया और आवागमन पुनः बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर व्यस्त समय में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    1
    वाराणसी | शिवपुर थाना क्षेत्र
शिवपुर थाना अंतर्गत नटीनियादाई मंदिर के पास शनिवार को यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के आसपास सड़क पर वाहनों की अधिक भीड़ और सीमित मार्ग के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालते हुए धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया। करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पा लिया गया और आवागमन पुनः बहाल हो सका।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर व्यस्त समय में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    6 hrs ago
  • UGC विधेयक लागू करो! आजाद समाज पार्टी का बड़ा मार्च, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मुजफ्फरपुर : यूजीसी विधेयक 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष राम नरेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहर में एक विशाल जुलूस निकाला। बैंकर्स कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च पानी टंकी, कल्याणी और सरैयागंज टावर होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान केंद्र सरकार और विधेयक में आ रही बाधाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मीडिया से बातचीत में राम नरेश राम ने कहा कि यूजीसी विधेयक 2026 बहुजन छात्रों की सुरक्षा और उच्च शिक्षण संस्थानों में उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व इसे लागू होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस विधेयक को लागू नहीं किया गया, तो चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो मंडल पार्ट-2 से भी ज्यादा प्रभावी होगा। प्रदर्शन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया, और बहुजन समाज से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
    1
    UGC विधेयक लागू करो! आजाद समाज पार्टी का बड़ा मार्च, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  यूजीसी विधेयक 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष राम नरेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहर में एक विशाल जुलूस निकाला।
बैंकर्स कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च पानी टंकी, कल्याणी और सरैयागंज टावर होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान केंद्र सरकार और विधेयक में आ रही बाधाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मीडिया से बातचीत में राम नरेश राम ने कहा कि यूजीसी विधेयक 2026 बहुजन छात्रों की सुरक्षा और उच्च शिक्षण संस्थानों में उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व इसे लागू होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस विधेयक को लागू नहीं किया गया, तो चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जो मंडल पार्ट-2 से भी ज्यादा प्रभावी होगा।
प्रदर्शन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया, और बहुजन समाज से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.