*थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।* *पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण* :- थाना औराई पर आवेदक *श्री कुमार सौमित्र* औषधि निरीक्षक खाद्य एवं सुरक्षा कार्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा सूचित किया गया कि *कोडीनयुक्त Apcores Syrup-100ml व New Phensedyl Syrup-100ml* का गैरचिकित्सकीय प्रयोग नशे के रुप में भी किया जाता है। विभाग द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर Schedule-H H1 के अन्तर्गत आने वाली उपरोक्त औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने व सदोष लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है एवम् अपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराया गया है। इसके संबंध में ओमप्रकाश कसेरा पुत्र शिवशंकर प्रसाद निवासी सी.के. 65/151घ, पियरीकला, चेतगंज वाराणसी के विरुद्ध मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही एवं अंशिका गुप्ता निवासी स्टेशन रोड परसीपुर थाना चौरी जनपद भदोही व दिलीप कुमार उमर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी आजाद नगर नईबाजार थाना व जनपद भदोही तथा अमन कुमार पुत्र जयभरत निवासी जगतगंज थाना वाराणसी कैंट जनपद वाराणसी के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 187,186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। *गिरफ्तारी का विवरण:-* *श्री अभिमन्यु मांगलिक* , पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा *श्री शुभम अग्रवाल* , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में *उ0नि0 श्री दिनेश कुमार* थाना ज्ञानपुर की विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरुप औराई पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय करने एवं आपराधिक षडयन्त्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवम् फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय दिखाते हुए नशे के रुप में प्रयोग हेतु उपलब्ध कराने के संबंध में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग 44 वर्ष को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जुर्म कृत्य के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ का विवरण :-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे सन 2024 में एक व्यक्ति दवा मंडी वाराणसी के दवा व्यापारी से मिलाया तथा उन्होंने ही मुझे एक दिल्ली की फर्म है जिससे से मिलाया। दवा व्यापारी द्वारा मुझे बताया गया कि कोडीन सिरप की सप्लाई कागजों में दिखानी है सिर्फ इनवार्ड-आउटवार्ड दिखाये जाने हैं फर्जी ई वे बिल बनाकर जीएसटी फाइल किया जाएगा। एक कोडिन कफ सीरप का बिल बनाने के लिए मुझे एक रूपए मिलते थे। मेरे द्वारा अनेकों फर्मों से कोडीन सीरप प्राप्त करना कागजों में दर्शाया गया है तथा इन फर्मों के अतिरिक्त कुछ और भी फर्म ऐसी हैं जिनसे मेरे द्वारा *कोडीन सिरप* प्राप्त किया गया है। उक्त फर्मो को कोडीन सिरप की लगभग 10 लाख बोतल सप्लाई मेरे द्वारा दिखाई गई है। मै सभी प्रपत्र फर्जी कूटरचित तरीके से मेरे कहने पर तैयार कराता था जो भी ई वे बिल मेरे कहने पर तैयार किए जाते हैं उसमें हम लोग फर्जी तरीके से कोई भी वाहन रजिस्ट्रेशन लगा देते थे। कैश डिपॉजिट जैसे ही खाते में पैसा जमा होता था वह तत्काल कुछ ही घंटे में सभी धनराशि आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से मेरी फर्म के खाता जोकि एचडीएफसी बैंक में है सभी धनराशि ट्रांसफर कर दी जाती है इस तरीके से वह धनराशि मेरे द्वारा कुछ ही घंटे में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस तरह कुल मेरे खाते में लगभग 3 करोड़ रुपए आए थे। इसके अलावा कई फार्मो से भी मेरे खाते में पैसे भारी मात्रा में आए थे इस धनराशि को मेरे द्वारा एक मेडिकल एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया जा रहा था। मेरे खाते में वर्ष 2025 मे 121338102 रुपए की जमा व निकासी की गई है मुझे वास्तविकता में इस काम को करने के लगभग 12 से 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। मुझे उन लोगों के द्वारा लालच दिया गया था कि तुमको कुछ नहीं करना है सिर्फ अपने खाते का प्रयोग होने देना है और इनवॉइस बिल तथा ई वे बिल तैयार करने हैं। जिसके ऐवज में मुझे मोटी धनराशि मिली थी। मुझे 12 से 15 लाख रुपए प्राप्त भी हो गए हैं मैंने लालच बस यह कार्य किया था तथा यह फर्म मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर ली जरूर गई थी लेकिन इस पूरे कार्य का पूरी तरह संचालन मेरे द्वारा ही किया जा रहा था। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-* अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी सीके -5/20 भिखारीदास लेन भारतेन्दु भवन थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र लगभग 44 वर्ष। *अनावरण अभियोग:-* 1.मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही 2.मु0अ0सं0 186/2025 धारा 318(4),336(3),338,340(2),206(b) बीएनएस थाना चौरी जनपद भदोही *पंजीकृत अभियोग:-* मु0अ0सं0 497/25 धारा 206,318(4),336(3),340(2),338,61(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 8/21सी/27क/29(1) एनडीपीएस एक्ट थाना औराई जनपद भदोही। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-* उ0नि दिनेश कुमार (विवेचक), उ0नि0 गजानन चौबे, हे0का0 इमरान अहमद थाना औराई जनपद भदोही

- जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना परिसर में आयोजित विशेष कैंप के दौरान “ऑपरेशन नया जीवन” के तहत 54 बच्चों को चिन्हित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा किया गया था, जिसकी समीक्षा व सराहना करने स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक कार्यक्रम में पहुंचे। चिन्हित बच्चों में 28 लड़के एवं 26 लड़कियां शामिल हैं। इस मिशन का उद्देश्य असहाय व वंचित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक बनवाए जा चुके हैं तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी बच्चों का शीघ्र स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ शिक्षा विभाग, एचटीयू विभाग भदोही तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मलिक ने कहा कि यदि इस वर्ग के बच्चे शिक्षित होंगे तो निश्चित रूप से बेरोजगारी में कमी आएगी और अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और स्कूल में प्रवेश के लिए पूरा सहयोग करें। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि “ऑपरेशन नया जीवन” की परिकल्पना उन्हीं के विचार से शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप आज 54 बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जनपद में निरंतर चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर भी चर्चा की गई। नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112, 1090, स्थानीय थाना अथवा जनपद के अधिकारियों को सूचित करें। इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहा और इसे बच्चों के भविष्य संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- भदोही जिले के जंगीगंज सब्जी मंडी में हरा मटर के दामों में गिरावट सस्ता बिक रहा हरा मटर1
- कुंज मार्ट का भव्य शुभारंभ ज्ञानपुर रोड पर ग्रैंड ओपनिंग, लकी ड्रा और आकर्षक ऑफर्स के साथ1
- विकसित भारत 2047” की ओर बड़ा कदम – मुजफ्फरपुर को एयरपोर्ट, डिजिटल स्कूल मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर… केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम है। डॉ. निषाद के अनुसार बजट में किसान, महिला, युवा और पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के लिए एयरपोर्ट, महिला हॉस्टल और 50 स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तथा लाइब्रेरी जैसी योजनाओं का विशेष उल्लेख किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी भी मौजूद रहे।1
- *समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी का बड़ा बयान- भाजपा के मंत्री रविंद्र जायसवाल को जिहाद का मतलब पता ही नहीं* *जिहाद जिहाद करते हैं जिस दिन उन्हें जिहाद का मतलब पता चल जाएगा उस दिन जिहाज जिहाद करना बंद कर देंगे*1
- मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, चाहे वह संगठित हो या असंगठित, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। धाम में सीसीटीवी से निगरानी रखने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में अनुशासन, शालीनता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। अंत में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।1
- मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, चाहे वह संगठित हो या असंगठित, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। धाम में सीसीटीवी से निगरानी रखने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में अनुशासन, शालीनता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। अंत में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।3
- *थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर कोडीन युक्त कफ सिरप पर अनुचित लाभ हेतु विक्रय करने के आरोप में थाना औराई/चौरी पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेन्द्र तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी गिरफ्तार* *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री अभिमन्यु मांगलिक, sp nai Di jankari1