3.22 लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस ने जारी किया संदिग्ध चोर का फोटो, पहचान बताने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम तारापुर बाजार में बाइक की डिक्की से 3 लाख 22 हजार रुपये चोरी होने के मामले में तारापुर पुलिस ने चोरी में शामिल एक संदिग्ध चोर का फोटो जारी किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल एक व्यक्ति का फोटो मिला है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संदिग्ध की सही पहचान बताने वाले व्यक्ति को पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जानकारी के लिए 9031828083 पर संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को महेशपुर निवासी शिक्षक अजय कुमार सिंह बैंक से 3 लाख 22 हजार रुपये निकालने के बाद दवा खरीदने तारापुर बाजार में रुके थे। इसी दौरान उनकी बाइक की डिक्की से रुपये गायब हो गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
3.22 लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस ने जारी किया संदिग्ध चोर का फोटो, पहचान बताने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम तारापुर बाजार में बाइक की डिक्की से 3 लाख 22 हजार रुपये चोरी होने के मामले में तारापुर पुलिस ने चोरी में शामिल एक संदिग्ध चोर का फोटो जारी किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल एक व्यक्ति का फोटो मिला है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संदिग्ध की सही पहचान बताने वाले व्यक्ति को पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जानकारी के लिए 9031828083 पर संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को महेशपुर निवासी शिक्षक अजय कुमार सिंह बैंक से 3 लाख 22 हजार रुपये निकालने के बाद दवा खरीदने तारापुर बाजार में रुके थे। इसी दौरान उनकी बाइक की डिक्की से रुपये गायब हो गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
- रक्षाबंधन से महिला सुरक्षा को नई मजबूती, भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ टीम को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया रवाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) टीम को सक्रिय कर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस लाइन परिसर से महिला पुलिसकर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। ‘पुलिस दीदी’ टीम गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस दीदी टीम की विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को मजबूत करना भी है। जरूरत पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल के तहत बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें। सरकार का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- लखीसराय। जिले में हथियार प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पिस्टल साफ करता नजर आ रहा है, जबकि साथ में कई हथियार दिखाई दे रहे हैं। लखीसराय। जिले में हथियार प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पिस्टल साफ करता नजर आ रहा है, जबकि साथ में कई हथियार दिखाई दे रहे हैं।1
- नगर व प्रखंड कमेटी के गठन में नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा मौका : कपिलदेव शर्मा नगर व प्रखंड कमेटी के गठन में नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा मौका : कपिलदेव शर्मा1
- मुंगेर शहर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार। मुंगेर: मुंगेर शहर में शुक्रवार को भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले पर्व रक्षाबंधन का धूमधाम से बनाया गया सभी बहनों ने अपनी भाइयों के कलाई पर राखी बांधा और मुंह मीठा कराया वहीं दूसरी ओर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता अधिवक्ता प्रणव कुमार ने देवघर जाकर अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाया जिले वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दिया।1
- vlog hamare jid nhi jindgi hai Jo ki kabhi nhi chhod sakate hai1
- 🚨 रक्षाबंधन पर बांका में बड़ी पहल! महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब ‘अभया ब्रिगेड’ मैदान में 🎀 रक्षाबंधन के अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 👮♀️ बिहार सरकार की राज्य स्तरीय पहल के तहत बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों से ‘पुलिस दीदी’ स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेंगी। 🛡️ महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलाई जाएगी। 📍 बांका पुलिस की यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। 📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ।1
- तारापुर मासूम खुशी ने 9 माह के भाई रुद्र को बांधी राखी, मनाया पहला रक्षाबंधन तारापुर प्रखंड में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने अपने घर पहुंचे। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। तारापुर नगर पंचायत के मोहनगंज में पांच वर्षीय खुशी राज ने अपने नौ माह के भाई रुद्र राज की कलाई पर राखी बांधकर उसके साथ पहला रक्षाबंधन मनाया। वहीं दीपा कुमारी ने अपने भाई रिपु कुमार को राखी बांधी। पूरे प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल बना रहा।1
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत, घरों में पसरा मातम मुंगेर : जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई इन घटनाओं ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ी से निकले विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मनीषा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला की है। यहां दीपक कुमार की चार वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप को मार दिया और मीठी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही दिन दो मासूम बच्चियों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि त्योहार की खुशियों के बीच दोनों बच्चियों का इस तरह चले जाना बेहद पीड़ादायक है और इससे उनके भाइयों की कलाई भी सूनी रह गई। रक्षाबंधन से एक दिन पहले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत, घरों में पसरा मातम मुंगेर : जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई इन घटनाओं ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ी से निकले विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मनीषा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला की है। यहां दीपक कुमार की चार वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप को मार दिया और मीठी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही दिन दो मासूम बच्चियों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि त्योहार की खुशियों के बीच दोनों बच्चियों का इस तरह चले जाना बेहद पीड़ादायक है और इससे उनके भाइयों की कलाई भी सूनी रह गई।1
- कदम के पेड़ के नीचे विराजमान हैं भोलेनाथ! चांदन नदी के तट पर 80 साल पुराने गोपेश्वर बमफोर्ड महादेव मंदिर की अनोखी कहानी 🔱 बांका से बड़ी खबर मंदार पर्वत की तराई में चांदन नदी के पावन तट पर स्थित गोपेश्वर बमफोर्ड महादेव मंदिर करीब 80 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। 🌿 इस प्राचीन मंदिर की सबसे खास बात है कि यहां भगवान शिव का शिवलिंग कदम के पेड़ के नीचे विराजमान है। स्थानीय श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस कदम के पेड़ के नीचे स्वयं भगवान शिव का वास है। 🕉️ वर्ष 2011 में मंदिर कमेटी का गठन किया गया। इसके बाद मंदिर के विकास और धार्मिक आयोजनों को लेकर लगातार प्रयास किए गए। 🙏 वर्ष 2025 में बनारस के प्रसिद्ध पंडितों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। इसी दौरान मंदिर परिसर में 11 देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी प्राण-प्रतिष्ठा हुई। 🚩 इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी एवं शिव भक्त ओम प्रकाश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सगे-संबंधियों तथा बांका वासियों के सहयोग से वर्ष 2025 में यह धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया। ✨ स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच इस शिवलिंग को 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में मानने की भी आस्था प्रचलित है। हालांकि, इसे प्रमाणित धार्मिक ग्रंथों की आधिकारिक मान्यता के बजाय स्थानीय आस्था के रूप में देखा जाना चाहिए। 📍 मंदार पर्वत | चांदन नदी | गोपेश्वर बमफोर्ड महादेव मंदिर आप भी बताइए—क्या आपने इस प्राचीन शिव धाम के दर्शन किए हैं? Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका1