तारापुर मासूम खुशी ने 9 माह के भाई रुद्र को बांधी राखी, मनाया पहला रक्षाबंधन तारापुर प्रखंड में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने अपने घर पहुंचे। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। तारापुर नगर पंचायत के मोहनगंज में पांच वर्षीय खुशी राज ने अपने नौ माह के भाई रुद्र राज की कलाई पर राखी बांधकर उसके साथ पहला रक्षाबंधन मनाया। वहीं दीपा कुमारी ने अपने भाई रिपु कुमार को राखी बांधी। पूरे प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल बना रहा।
तारापुर मासूम खुशी ने 9 माह के भाई रुद्र को बांधी राखी, मनाया पहला रक्षाबंधन तारापुर प्रखंड में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने अपने घर पहुंचे। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। तारापुर नगर पंचायत के मोहनगंज में पांच वर्षीय खुशी राज ने अपने नौ माह के भाई रुद्र राज की कलाई पर राखी बांधकर उसके साथ पहला रक्षाबंधन मनाया। वहीं दीपा कुमारी ने अपने भाई रिपु कुमार को राखी बांधी। पूरे प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल बना रहा।
- 3.22 लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस ने जारी किया संदिग्ध चोर का फोटो, पहचान बताने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम तारापुर बाजार में बाइक की डिक्की से 3 लाख 22 हजार रुपये चोरी होने के मामले में तारापुर पुलिस ने चोरी में शामिल एक संदिग्ध चोर का फोटो जारी किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी में शामिल एक व्यक्ति का फोटो मिला है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। संदिग्ध की सही पहचान बताने वाले व्यक्ति को पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जानकारी के लिए 9031828083 पर संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को महेशपुर निवासी शिक्षक अजय कुमार सिंह बैंक से 3 लाख 22 हजार रुपये निकालने के बाद दवा खरीदने तारापुर बाजार में रुके थे। इसी दौरान उनकी बाइक की डिक्की से रुपये गायब हो गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।1
- नेपाल में मौत की संख्या 350 बिहार पर मंडरा रही है खतरा!1
- पुराने पुल अतिक्रमण की चपेट में, राहगीरों को हो रही परेशानी हवेली खड़गपुर के पुराने पुल पर दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। पुल पर आवागमन की जगह लगातार कम होती जा रही है, जिसके कारण राहगीरों, साइकिल सवारों और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews1
- रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की। रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की।1
- 🌽 देसी मकई के बीज संग्रह 🌱 प्राकृतिक रूप से तैयार बीज अगले साल बोने के लिए सुरक्षित रखे जा रहे हैं। 🌾🙏 🌽 देसी मकई के बीज संग्रह 🌱 प्राकृतिक रूप से तैयार बीज अगले साल बोने के लिए सुरक्षित रखे जा रहे हैं। 🌾🙏1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, पसराहा गांव निवासी गुंजन कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल में महिला का पहला बच्चा था। जो लड़की के रूप में जन्म लिया था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक रोसक कुमार का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था। चिकित्सक ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। नवजात की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावों में अंतर है। गोगरी थाना के 112 पुलिस के एएसआई चितरंजन ओझा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- एसएच-22 चौड़ीकरण की कवायद शुरू, डीएम ने तारापुर बाजार का किया निरीक्षण सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग के चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने गुरुवार को तारापुर बाजार स्थित एसएच-22 का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर एसडीओ राकेश रंजन कुमार, अंचल अधिकारी संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध भूमि, सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की भूमि एवं आसपास उपलब्ध सरकारी जमीन का विस्तृत सर्वे कराने तथा अतिक्रमण को चिह्नित करने का निर्देश दिया। सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने चौड़ीकरण से संबंधित भूमि अभिलेख, तकनीकी सर्वे और अन्य प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।1