Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में मौत की संख्या 350 बिहार पर मंडरा रही है खतरा!
THE LIVE Munger
नेपाल में मौत की संख्या 350 बिहार पर मंडरा रही है खतरा!
More news from बिहार and nearby areas
- नेपाल में मौत की संख्या 350 बिहार पर मंडरा रही है खतरा!1
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने गंडक बैराज का लिया जायजा नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज और सीमावर्ती इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे।1
- मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews1
- रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की। रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की।1
- 🌽 देसी मकई के बीज संग्रह 🌱 प्राकृतिक रूप से तैयार बीज अगले साल बोने के लिए सुरक्षित रखे जा रहे हैं। 🌾🙏 🌽 देसी मकई के बीज संग्रह 🌱 प्राकृतिक रूप से तैयार बीज अगले साल बोने के लिए सुरक्षित रखे जा रहे हैं। 🌾🙏1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, पसराहा गांव निवासी गुंजन कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल में महिला का पहला बच्चा था। जो लड़की के रूप में जन्म लिया था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक रोसक कुमार का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था। चिकित्सक ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। नवजात की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावों में अंतर है। गोगरी थाना के 112 पुलिस के एएसआई चितरंजन ओझा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- रक्षाबंधन से महिला सुरक्षा को नई मजबूती, भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ टीम को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया रवाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) टीम को सक्रिय कर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस लाइन परिसर से महिला पुलिसकर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। ‘पुलिस दीदी’ टीम गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस दीदी टीम की विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को मजबूत करना भी है। जरूरत पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल के तहत बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें। सरकार का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- तारापुर में बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस तारापुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के रामपुर, बनगामा, लखनपुर, गाजीपुर, मिल्की, खानपुर एवं पुरानी बाजार से अलग-अलग जत्थों में लोग शामिल हुए। जुलूस उर्दू चौक, तारापुर बाजार, मोहनगंज, धौनी और बिहमा होते हुए देवगांव कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। इस दौरान ‘आका की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। विधि-व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई राज कुमार और एएसआई इरफाइन खान जुलूस के साथ मौजूद रहे। अफजल होदा की ओर से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।1