logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर में बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस तारापुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के रामपुर, बनगामा, लखनपुर, गाजीपुर, मिल्की, खानपुर एवं पुरानी बाजार से अलग-अलग जत्थों में लोग शामिल हुए। जुलूस उर्दू चौक, तारापुर बाजार, मोहनगंज, धौनी और बिहमा होते हुए देवगांव कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। इस दौरान ‘आका की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। विधि-व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई राज कुमार और एएसआई इरफाइन खान जुलूस के साथ मौजूद रहे। अफजल होदा की ओर से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

तारापुर में बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस तारापुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के रामपुर, बनगामा, लखनपुर, गाजीपुर, मिल्की, खानपुर एवं पुरानी बाजार से अलग-अलग जत्थों में लोग शामिल हुए। जुलूस उर्दू चौक, तारापुर बाजार, मोहनगंज, धौनी और बिहमा होते हुए देवगांव कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। इस दौरान ‘आका की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। विधि-व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई राज कुमार और एएसआई इरफाइन खान जुलूस के साथ मौजूद रहे। अफजल होदा की ओर से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

More news from बिहार and nearby areas
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने गंडक बैराज का लिया जायजा नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज और सीमावर्ती इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे।
    1
    नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने गंडक बैराज का लिया जायजा
नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज और सीमावर्ती इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुंगेर नगर निगम के सभागर में निगम बोर्ड की बैठक हुई आयोजित। मुंगेर: गुरुवार को नगर निगम के सभागार में मुंगेर नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने विभिन्न एजेण्डा पर मोहर लगाए। बोर्ड की बैठक में मुंगेर नगर निगम के आयुक्त पार्थ गुप्ता मेयर कुमकुम देवी डिप्टी मेयर खालिद हुसैन वार्ड नंबर 11 के पार्षद राहुल कुमार सहित 45 वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे।
    1
    मुंगेर नगर निगम के सभागर में निगम बोर्ड की बैठक हुई आयोजित। 
मुंगेर: गुरुवार को नगर निगम के सभागार में मुंगेर नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने विभिन्न एजेण्डा पर मोहर लगाए। बोर्ड की बैठक में मुंगेर नगर निगम के आयुक्त पार्थ गुप्ता मेयर कुमकुम देवी डिप्टी मेयर खालिद हुसैन वार्ड नंबर 11 के पार्षद राहुल कुमार सहित 45 वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लतरू पासवान टोला में जल जमाव से बढ़ी परेशानी, बदबू से लोग है बेहाल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के लतरु पासवान टोला में इन दिनों जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क और आसपास के इलाके में पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण अब उसमें से दुर्गंध भी आने लगी है, जिससे लोगों को संक्रमण और बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान जमा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, लोगों को मस्जिद आने-जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कई जगह पानी इतना जमा है कि लोगों को अपने कपड़े और जूते बचाकर आवागमन करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से न तो जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर या अन्य कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान बार-बार होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
    1
    गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लतरू पासवान टोला में जल जमाव से बढ़ी परेशानी, बदबू से लोग है बेहाल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के लतरु पासवान टोला में इन दिनों जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क और आसपास के इलाके में पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण अब उसमें से दुर्गंध भी आने लगी है, जिससे लोगों को संक्रमण और बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान जमा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, लोगों को मस्जिद आने-जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कई जगह पानी इतना जमा है कि लोगों को अपने कपड़े और जूते बचाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद अब तक जलनिकासी के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से न तो जमा पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है और न ही जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर या अन्य कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान बार-बार होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
    1
    🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल

l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है।
💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल
    1
    कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • खगड़िया/ परबत्ता बाढ़ के बीच जागरूकता की पहल, माधवपुर पंचायत में ग्रामीणों को किया गया सतर्क—बचाव और सुरक्षा के बताए जरूरी उपाय.. #khagaria_bihar_india
    1
    खगड़िया/ परबत्ता 
बाढ़ के बीच जागरूकता की पहल, माधवपुर पंचायत में ग्रामीणों को किया गया सतर्क—बचाव और सुरक्षा के बताए जरूरी उपाय.. 
#khagaria_bihar_india
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • तारापुर में बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस तारापुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के रामपुर, बनगामा, लखनपुर, गाजीपुर, मिल्की, खानपुर एवं पुरानी बाजार से अलग-अलग जत्थों में लोग शामिल हुए। जुलूस उर्दू चौक, तारापुर बाजार, मोहनगंज, धौनी और बिहमा होते हुए देवगांव कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। इस दौरान ‘आका की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। विधि-व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई राज कुमार और एएसआई इरफाइन खान जुलूस के साथ मौजूद रहे। अफजल होदा की ओर से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।
    1
    तारापुर में बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
तारापुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के रामपुर, बनगामा, लखनपुर, गाजीपुर, मिल्की, खानपुर एवं पुरानी बाजार से अलग-अलग जत्थों में लोग शामिल हुए। जुलूस उर्दू चौक, तारापुर बाजार, मोहनगंज, धौनी और बिहमा होते हुए देवगांव कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। लोगों ने धार्मिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में ले रखा था। इस दौरान ‘आका की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर’ और ‘ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। विधि-व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई राज कुमार और एएसआई इरफाइन खान जुलूस के साथ मौजूद रहे। अफजल होदा की ओर से ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.