Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की। रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की।
GAUTAM KUMAR
रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की। रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की।
More news from Khagaria and nearby areas
- रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की। रक्षाबंधन पर अनोखा भाई-बहन का रिश्ता पटना के गरिमा गृह से पहुंचीं ट्रांसजेंडर बहनों ने खगड़िया डीएम विक्रम विरकर को बांधा रक्षासूत्र। डीएम ने कहा—“सब समान हैं, भेदभाव का किसी को अधिकार नहीं।” बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह रोकने की भी अपील की।1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, पसराहा गांव निवासी गुंजन कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल में महिला का पहला बच्चा था। जो लड़की के रूप में जन्म लिया था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक रोसक कुमार का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था। चिकित्सक ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। नवजात की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावों में अंतर है। गोगरी थाना के 112 पुलिस के एएसआई चितरंजन ओझा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- रक्षाबंधन से महिला सुरक्षा को नई मजबूती, भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ टीम को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया रवाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) टीम को सक्रिय कर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस लाइन परिसर से महिला पुलिसकर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। ‘पुलिस दीदी’ टीम गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस दीदी टीम की विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को मजबूत करना भी है। जरूरत पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल के तहत बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें। सरकार का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- मानसी प्रखंड केबदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री बदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री खगड़िया | मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत अंतर्गत बदलाघाट ढाला के समीप शुक्रवार को भीषण महाजाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री व वाहन चालक घंटों फंसे रहे। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण स्टेशन परिसर में भी करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। शुक्रवार को मां कात्यायनी धाम में बैरागन के दिन और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम लोग आवागमन कर रहे थे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बदलाघाट ढाला के आसपास महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक परेशान रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भीड़ के समय पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।1
- लखीसराय। जिले में हथियार प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पिस्टल साफ करता नजर आ रहा है, जबकि साथ में कई हथियार दिखाई दे रहे हैं। लखीसराय। जिले में हथियार प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पिस्टल साफ करता नजर आ रहा है, जबकि साथ में कई हथियार दिखाई दे रहे हैं।1
- मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews मुंगेर में ‘पुलिस दीदी’ की एंट्री! सड़कों पर दौड़ेगी ‘पुलिस दीदी’ की स्कूटी,महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी सीधी नजर 🚔 15 थानों में यूनिट सक्रिय #Munger #MungerPolice #PoliceDidi #WomenSafety #BiharPolice #MungerNews #BreakingNews1
- कई भारतीय अभी भी लापता हैं खोज जारी.......................1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और विभिन्न मोहल्लों में त्योहार को लेकर चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कई घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष पकवान और मिठाइयां भी बनाई गईं। त्योहार को लेकर राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। दूर रहने वाली कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांध रही हैं, वहीं कुछ परिवारों में वीडियो कॉल के माध्यम से भी रक्षाबंधन की खुशियां साझा की जा रही हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहनों के बीच प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बना हुआ है। पूरे गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लोग एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।1