Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुराने पुल अतिक्रमण की चपेट में, राहगीरों को हो रही परेशानी हवेली खड़गपुर के पुराने पुल पर दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। पुल पर आवागमन की जगह लगातार कम होती जा रही है, जिसके कारण राहगीरों, साइकिल सवारों और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Nandan Kumar
पुराने पुल अतिक्रमण की चपेट में, राहगीरों को हो रही परेशानी हवेली खड़गपुर के पुराने पुल पर दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। पुल पर आवागमन की जगह लगातार कम होती जा रही है, जिसके कारण राहगीरों, साइकिल सवारों और मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत, घरों में पसरा मातम मुंगेर : जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई इन घटनाओं ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ी से निकले विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मनीषा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला की है। यहां दीपक कुमार की चार वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप को मार दिया और मीठी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही दिन दो मासूम बच्चियों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि त्योहार की खुशियों के बीच दोनों बच्चियों का इस तरह चले जाना बेहद पीड़ादायक है और इससे उनके भाइयों की कलाई भी सूनी रह गई। रक्षाबंधन से एक दिन पहले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत, घरों में पसरा मातम मुंगेर : जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डसने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई इन घटनाओं ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के धोबिया कोड़ा गांव की है। यहां संजय कोड़ा की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ी से निकले विषैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मनीषा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ा बाबू टोला की है। यहां दीपक कुमार की चार वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप को मार दिया और मीठी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही दिन दो मासूम बच्चियों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि त्योहार की खुशियों के बीच दोनों बच्चियों का इस तरह चले जाना बेहद पीड़ादायक है और इससे उनके भाइयों की कलाई भी सूनी रह गई।1
- नगर व प्रखंड कमेटी के गठन में नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा मौका : कपिलदेव शर्मा नगर व प्रखंड कमेटी के गठन में नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा मौका : कपिलदेव शर्मा1
- मुंगेर शहर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार। मुंगेर: मुंगेर शहर में शुक्रवार को भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले पर्व रक्षाबंधन का धूमधाम से बनाया गया सभी बहनों ने अपनी भाइयों के कलाई पर राखी बांधा और मुंह मीठा कराया वहीं दूसरी ओर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता अधिवक्ता प्रणव कुमार ने देवघर जाकर अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाया जिले वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दिया।1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, पसराहा गांव निवासी गुंजन कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल में महिला का पहला बच्चा था। जो लड़की के रूप में जन्म लिया था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक रोसक कुमार का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था। चिकित्सक ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। नवजात की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावों में अंतर है। गोगरी थाना के 112 पुलिस के एएसआई चितरंजन ओझा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: मोदी चालीसा का पाठ करने वाला किन्नर बोर्ड भंग, RJD नेता के भाई का मर्डर, दिल्ली में लालू फैमिली की राखी..... बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और चर्चित खबरें। आज के बुलेटिन में किन्नर कल्याण बोर्ड से जुड़े विवाद, RJD नेता के भाई की हत्या, लालू परिवार की राखी और बिहार की राजनीति व अपराध से जुड़ी अहम खबरें शामिल हैं। 🔴 1️⃣ मोदी चालीसा का पाठ करने वाले किन्नर बोर्ड पर बड़ा एक्शन बिहार के किन्नर कल्याण बोर्ड से जुड़े ‘मोदी चालीसा’ प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज कर दी है। हाल में दिल्ली के प्रेस क्लब में बोर्ड से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में मोदी चालीसा का पाठ किए जाने की खबर सामने आई थी। 🔴 2️⃣ RJD नेता के भाई का मर्डर बिहार में RJD नेता के भाई की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 🎀 3️⃣ दिल्ली में लालू फैमिली की राखी रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली में लालू परिवार के बीच राखी का त्योहार मनाया गया। परिवार के सदस्यों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। 4️⃣ बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां लगातार चर्चा में हैं। नेताओं के बयान और नए राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है। 5️⃣ अपराध की बड़ी खबरें बिहार के अलग-अलग जिलों से हत्या और अपराध से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। 6️⃣ प्रशासनिक कार्रवाई का अपडेट प्रदेश में अलग-अलग मामलों को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी है। 7️⃣ रक्षाबंधन पर बिहार में खास आयोजन रक्षाबंधन के मौके पर बिहार के विभिन्न हिस्सों में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। 8️⃣ नेताओं और परिवारों की राखी की तस्वीरें चर्चा में रक्षाबंधन के अवसर पर राजनीतिक परिवारों की मुलाकात और त्योहार मनाने की तस्वीरें भी सुर्खियों में रहीं। 9️⃣ बिहार से अपराध और कानून-व्यवस्था की खबरें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। 🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, समाज और रक्षाबंधन से जुड़ी अन्य प्रमुख खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में मिलेगा। 📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- Jamui: DM-SP ने खुद बाइक चलाकर दिया महिला सुरक्षा का संदेश, जमुई पुलिस को मिली 20 बाइक और 9 स्कूटी1
- तारापुर मासूम खुशी ने 9 माह के भाई रुद्र को बांधी राखी, मनाया पहला रक्षाबंधन तारापुर प्रखंड में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने अपने घर पहुंचे। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। तारापुर नगर पंचायत के मोहनगंज में पांच वर्षीय खुशी राज ने अपने नौ माह के भाई रुद्र राज की कलाई पर राखी बांधकर उसके साथ पहला रक्षाबंधन मनाया। वहीं दीपा कुमारी ने अपने भाई रिपु कुमार को राखी बांधी। पूरे प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का माहौल बना रहा।1
- कुतलूपुर दियारा के लोगों की बढ़ी परेशानी, नाव के सहारे बलिया बाजार पहुंच रहे ग्रामीण मुंगेर : जिले में गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार प्रवेश करने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सदर प्रखंड क्षेत्र के कुतलूपुर दियारा पंचायत के अधिकांश गांवों में पानी फैलने के कारण आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लंबा और जोखिम भरा रास्ता तय करना पड़ रहा है। कुतलूपुर दियारा पंचायत के ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के अधिकांश लोग बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल क्षेत्र स्थित मीर अलीपुर के समीप चेचियाही ढाब पहुंचकर नाव के सहारे बलिया बाजार आते-जाते हैं। बाढ़ के कारण स्थानीय आवागमन प्रभावित होने से अब यही रास्ता ग्रामीणों के लिए प्रमुख सहारा बना हुआ है। नाव से नदी पार करने के बाद ग्रामीण बलिया बाजार पहुंचकर जरूरी सामान की खरीदारी करने के साथ अन्य कार्य निपटाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद निचले इलाकों में पानी का फैलाव जारी है। इससे कई पंचायतों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों और गांव के आसपास पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुतलूपुर दियारा पंचायत क्षेत्र में तत्काल पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से नाव की नियमित सुविधा उपलब्ध होने से बाढ़ प्रभावित लोगों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आवागमन की व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। कुतलूपुर दियारा के लोगों की बढ़ी परेशानी, नाव के सहारे बलिया बाजार पहुंच रहे ग्रामीण मुंगेर : जिले में गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार प्रवेश करने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सदर प्रखंड क्षेत्र के कुतलूपुर दियारा पंचायत के अधिकांश गांवों में पानी फैलने के कारण आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लंबा और जोखिम भरा रास्ता तय करना पड़ रहा है। कुतलूपुर दियारा पंचायत के ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के अधिकांश लोग बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल क्षेत्र स्थित मीर अलीपुर के समीप चेचियाही ढाब पहुंचकर नाव के सहारे बलिया बाजार आते-जाते हैं। बाढ़ के कारण स्थानीय आवागमन प्रभावित होने से अब यही रास्ता ग्रामीणों के लिए प्रमुख सहारा बना हुआ है। नाव से नदी पार करने के बाद ग्रामीण बलिया बाजार पहुंचकर जरूरी सामान की खरीदारी करने के साथ अन्य कार्य निपटाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद निचले इलाकों में पानी का फैलाव जारी है। इससे कई पंचायतों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों और गांव के आसपास पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुतलूपुर दियारा पंचायत क्षेत्र में तत्काल पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से नाव की नियमित सुविधा उपलब्ध होने से बाढ़ प्रभावित लोगों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आवागमन की व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और विभिन्न मोहल्लों में त्योहार को लेकर चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कई घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष पकवान और मिठाइयां भी बनाई गईं। त्योहार को लेकर राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। दूर रहने वाली कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांध रही हैं, वहीं कुछ परिवारों में वीडियो कॉल के माध्यम से भी रक्षाबंधन की खुशियां साझा की जा रही हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहनों के बीच प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बना हुआ है। पूरे गोगरी प्रखंड क्षेत्र में लोग एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।1