Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद... ने सुनाई #फरियाद... Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद...
BKHNEWS
Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद... ने सुनाई #फरियाद... Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद...
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएमओ और डिप्टी सीएमओ पर निजी अस्पतालों के पंजीकरण में अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।1
- उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी मोहम्मद आमिर कुरैशी के जुल्म के शिकार लोगों ने अपने दर्द को बयां किया। अपराधी के खात्मे के बाद उन्हें वर्षों बाद सुकून मिला है, जहाँ उन्होंने अपनी रूह कंपा देने वाली आपबीती साझा की।1
- दिन भर की पन्द्रह बड़ी खबरे एक साथ दैनिक भास्कर के साथ1
- जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर सभागार में समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक हुई आयोजित। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर सभागार में समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक हुई आयोजित। सुलतानपुर 09 मई/शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा विकास खण्ड जयसिंहपुर स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) गौरव शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह एवं समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि पूर्व सूचना देकर मौके पर जाकर मुआयना करते हुए वास्तविक समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आईजीआरएस संदर्भों में एक माह के भीतर फीडबैक लिया जाएगा, इसलिए प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की दिशा में कार्य करें, जिससे फीडबैक प्रतिशत उच्च बना रहे। जिलाधिकारी ने तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पैरामीटरों पर जनपद को टॉप-5 में लाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने अंश निर्धारण को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि तहसील जयसिंहपुर में लगभग 60 हजार प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। लेखपालों को निर्देशित किया गया कि अंश निर्धारण एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य साथ-साथ पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर कार्य लंबित न रखें। बैठक में धारा-24व 38 अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि तहसील जयसिंहपुर मे मुकदमे लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित मुकदमों को शीघ्र कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि वर्तमान बैठक चेतावनी स्वरूप है, अगली समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लेखपालों को बराबर हल्का आवंटित किया जाए तथा कार्यों का समान वितरण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम जयसिंहपुरको निर्देशित किया गया कि निर्विवाद वरासत, नामांतरण, खसरा संबंधी लंबित मामले, एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित हो चुका है लेकिन अभी तक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। आपदा राहत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आपदा राहत से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। कृषक दुर्घटना योजना के मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गौशालाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशालाओं में चारा-पानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तहसील जयसिंहपुरमें संचालित गौशालाओं की संख्या की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि संबंधी विवादों पर भी गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर दो पक्षों के बीच vgविवाद अथवा संघर्ष की स्थिति हो तो उसकी तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। धारा-9, आय-जाति, नामांकन, धारा-54 सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, स्वच्छता मिशन, मनरेगा एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए तथा निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट समय से प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि पेंडिंग वरासत एवं अन्य लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी निजी समस्याएं भी निःसंकोच साझा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- बस्ती: रील के चक्कर में 'जेल' की तैयारी, बारीघाट का 'हथियारबाज' युवक पुलिस को दे रहा खुली चुनौती अजीत मिश्रा (खोजी) लालगंज (बस्ती)। सोशल मीडिया पर 'फर्जी टशन' और रील बनाने का खुमार अब युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव का है, जहाँ रवि (पुत्र राम जी) नाम के एक युवक ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों के साथ टशन दिखाने वाला यह युवक अब पुलिस के रडार पर है। दहशत फैलाने की साजिश या रील का शौक? वायरल वीडियो में युवक जिस बेखौफ अंदाज में अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, उसने स्थानीय ग्रामीणों के बीच भारी रोष और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। यह कृत्य न केवल आर्म्स एक्ट का सीधा उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक शांति को भंग करने की एक सोची-समझी कोशिश भी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रदर्शन अपराध को बढ़ावा देता है और अन्य युवाओं को भी गलत रास्ते पर ले जाता है। पुलिस की सक्रियता, साइबर सेल की नजर मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है और साइबर सेल वीडियो के मूल स्रोत और लोकेशन की गहनता से पड़ताल कर रही है। कानून विशेषज्ञों की मानें तो अवैध असलहा रखने और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करने पर आरोपी को कठोर कारावास की सजा हो सकती है। जनता में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग बारीघाट और आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर एक युवक पुलिस प्रशासन और कानून को इतनी बड़ी चुनौती कैसे दे सकता है? क्या उसे खाकी का जरा भी खौफ नहीं है? अधिकारी का पक्ष: लालगंज पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और युवक की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजकर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर तहसील और ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनसेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।1
- दलित विधवा की जमीन पर दबंगों का कब्जा, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं धमौर थाना क्षेत्र के तिलोकपुर गांव में एक दलित विधवा महिला की जमीन पर कथित तौर पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गाटा संख्या 272 की जमीन उसके नाम दर्ज है, इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। महिला का कहना है कि उसने न्याय के लिए दीवानी न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और स्थगन आदेश भी प्राप्त किया, लेकिन आरोपितों ने आदेश की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा। पीड़िता के अनुसार कई बार थाना और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से अकेली रह रही है और लगातार मानसिक दबाव में है। उसका आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है दलित विधवा की जमीन पर दबंगों का कब्जा, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं धमौर थाना क्षेत्र के तिलोकपुर गांव में एक दलित विधवा महिला की जमीन पर कथित तौर पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गाटा संख्या 272 की जमीन उसके नाम दर्ज है, इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। महिला का कहना है कि उसने न्याय के लिए दीवानी न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और स्थगन आदेश भी प्राप्त किया, लेकिन आरोपितों ने आदेश की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा। पीड़िता के अनुसार कई बार थाना और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से अकेली रह रही है और लगातार मानसिक दबाव में है। उसका आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है1
- दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण नहीं हो रही है कोई सुनवाई दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण नहीं हो रही है कोई सुनवाई धम्मौर... थाना क्षेत्र धम्मौर के ग्राम पंचायत तिलोकपुर में दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है दलित महिला द्वारा बताया जा रहा है की गाटा संख्या 272 जो बैनामा लिया था लेकिन उसके बावजूद भी इस गांव के रहने वाले तिरभुवन सुत छतरपाल यादव,मुरली जगदीश जय सिंह आदि लोग मिलकर जबरदस्ती विधवा महिला की जमीन पर कब्जा तथा निर्माण कर रहे हैं.विधवा जगपती काफी परेशान हो चुकी है जबकि विधवा महिला दीवानी जाकर स्थगन आदेश भी लिया है उसके बावजूद भी उक्त लोग थाने को हमराह बनाकर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं तथा विधवा जगपाती व परिवार के लोग काफी परेशान हो चुके है. जगपति के पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है.अकेले रहती है इसीलिए उक्त लोग काफी परेशान कर रहे हैं. कई जगह पर शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं.आखिर में महिला काफी पीड़ित हो चुकी है. मना करने पर लोग जाति सूचक गाली दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. विधवा का आरोप है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो जान दे दूंगी.1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी समारोह में पंडित जी से कहासुनी बारातियों को भारी पड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों ने दूल्हे और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें दूल्हे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।1