बस्ती: रील के चक्कर में 'जेल' की तैयारी, बारीघाट का 'हथियारबाज' युवक पुलिस को दे रहा खुली चुनौती अजीत मिश्रा (खोजी) लालगंज (बस्ती)। सोशल मीडिया पर 'फर्जी टशन' और रील बनाने का खुमार अब युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव का है, जहाँ रवि (पुत्र राम जी) नाम के एक युवक ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों के साथ टशन दिखाने वाला यह युवक अब पुलिस के रडार पर है। दहशत फैलाने की साजिश या रील का शौक? वायरल वीडियो में युवक जिस बेखौफ अंदाज में अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा है, उसने स्थानीय ग्रामीणों के बीच भारी रोष और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। यह कृत्य न केवल आर्म्स एक्ट का सीधा उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक शांति को भंग करने की एक सोची-समझी कोशिश भी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रदर्शन अपराध को बढ़ावा देता है और अन्य युवाओं को भी गलत रास्ते पर ले जाता है। पुलिस की सक्रियता, साइबर सेल की नजर मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है और साइबर सेल वीडियो के मूल स्रोत और लोकेशन की गहनता से पड़ताल कर रही है। कानून विशेषज्ञों की मानें तो अवैध असलहा रखने और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करने पर आरोपी को कठोर कारावास की सजा हो सकती है। जनता में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग बारीघाट और आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर एक युवक पुलिस प्रशासन और कानून को इतनी बड़ी चुनौती कैसे दे सकता है? क्या उसे खाकी का जरा भी खौफ नहीं है? अधिकारी का पक्ष: लालगंज पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और युवक की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजकर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ की गई समीक्षा बैठक* (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों, ड्यूटी निष्पादन, कानून व्यवस्था संबंधी गतिविधियों एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारी ली गयी। क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों से उनकी कार्यप्रणाली, सीखने के अनुभव एवं फील्ड में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। क्षेत्राधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयपालन, जनता से मधुर व्यवहार एवं पुलिस की छवि को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने, बीट पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित थाना महुली के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गयी।4
- केवटला मठ विवाद में नया मोड़, लेखपाल पर “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप केवटला मठ विवाद में नया मोड़, लेखपाल पर “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील स्थित केवटला मठ विवाद में नया मोड़ आ गया है। बाबा मनीष दास ने आरोप लगाया है कि मठ की जमीन को लेकर की गई शिकायतों में लेखपाल विपिन कुमार वर्मा ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को उलझाया। आरोप है कि हरिशंकर दास उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन अपने नाम कराकर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने भी लेखपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बाबा मनीष दास का आरोप है कि सही रिपोर्ट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। मामले में ग्राम पंचायत सचिव और बाबा मनीष दास पर गैरजमानती मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मठ की जमीन बचाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद... ने सुनाई #फरियाद... Ambedkar Nagar :- #थाना दिवस पर #रोती #बिलखती पीड़िता ने सुनाई #फरियाद...1
- हमारे गांव में बहुत कचरा है सफाई कर्मचारी साफ करने नहीं आते तीन माह से साफ नहीं किया जा रहा है बहुत मच्छर लगते हैं और रोड पर पानी बहरहा है1
- स्कूटी और मैजिक के बीच आमने - सामने भिड़ंत... स्कूटी चालक की स्थिति गंभीर - मैजिक चालक फरार अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में सड़क का हादसा हुआ जिसमें अल्तमश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।1
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित बरियावन बाजार में एक मैजिक और बैटरी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक अल्तमश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद मैजिक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रैफिक नियमों को लेकर दोहरे रवैये का खुलासा हुआ है। जहां आम लोगों को हेलमेट न पहनने पर चालान भरना पड़ता है, वहीं हूटर लगाकर और फर्जी विधायक-सांसद पास का उपयोग करने वाले खुलेआम घूमते हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह स्थिति राज्य में कानून के समक्ष समानता पर सवाल उठाती है।1
- अंबेडकरनगर में प्रेम त्रिकोण के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेमिका के दूसरे प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।1
- उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी मोहम्मद आमिर कुरैशी के जुल्म के शिकार लोगों ने अपने दर्द को बयां किया। अपराधी के खात्मे के बाद उन्हें वर्षों बाद सुकून मिला है, जहाँ उन्होंने अपनी रूह कंपा देने वाली आपबीती साझा की।1