logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली के तार की चपेट में आने से नंदलाल साहनी गंभीर रूप से घायल। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ककरासू गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय नंदलाल साहनी उर्फ नंदू, निवासी छतिया गांव (हल्दीरामपुर), अचानक 11000 तार की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हल्दीरामपुर के छतिया गांव में लगी आग में नंदलाल साहनी का घर भी जलकर राख हो गया था। इस मामले में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल साहनी की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वीडियो में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।

14 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
14 hrs ago
950c855c-9138-45ae-b3b5-3b2a2dad0259

बिजली के तार की चपेट में आने से नंदलाल साहनी गंभीर रूप से घायल। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ककरासू गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय नंदलाल साहनी उर्फ नंदू, निवासी छतिया गांव (हल्दीरामपुर), अचानक 11000 तार की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हल्दीरामपुर के छतिया गांव में लगी आग में नंदलाल साहनी का घर भी जलकर राख हो गया था। इस मामले में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल साहनी की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वीडियो में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।

More news from Ballia and nearby areas
  • बिजली के तार की चपेट में आने से नंदलाल साहनी गंभीर रूप से घायल। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ककरासू गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय नंदलाल साहनी उर्फ नंदू, निवासी छतिया गांव (हल्दीरामपुर), अचानक 11000 तार की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हल्दीरामपुर के छतिया गांव में लगी आग में नंदलाल साहनी का घर भी जलकर राख हो गया था। इस मामले में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल साहनी की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वीडियो में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।
    4
    बिजली के तार की चपेट में आने से नंदलाल साहनी गंभीर रूप से घायल।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ककरासू गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय नंदलाल साहनी उर्फ नंदू, निवासी छतिया गांव (हल्दीरामपुर), अचानक 11000 तार की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हल्दीरामपुर के छतिया गांव में लगी आग में नंदलाल साहनी का घर भी जलकर राख हो गया था। इस मामले में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नंदलाल साहनी की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
वीडियो में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    14 hrs ago
  • बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन पहली नवम्बर तारीख़ को सौंपेंगे एस डीएम बरहज को ज्ञापन -विजय रावत चार बार निरस्त हुआ बरहज - सोनू घाट मार्ग का टेंडर-विजय रावत कमिशन खोरी के भेंट चढ़ी बेलडाण कठनईया मार्ग की हो मरम्मत-विजय रावत एक हप्ते के अंदर टेंडर नहीं तो जनहित में आन्दोलन-विजय रावत बरहज का विकास सपा सरकार में ही हुआ-विजय रावत आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने व टेंडर प्रक्रिया पुरा करने तथा कमिशन खोरी की भेंट चढ़ी बेलडाण कटनईया मार्ग मरम्मत कराने की माँग को लेकर बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर के पास बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग जर्जर व टूटी पड़ी हैं जिसको लेकर आप सभी बरहज वासियों के साथ हमने सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन किया और पद यात्रा करने का काम किया तब जाकर प्रदेश की सोई भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों ने जागने का काम किया उसके बाद इस सड़क पर धन स्वीकृत हुआ लेकिन पिछले चार महीने में इस सड़क का चार बार टेंडर निरस्त हो चुका है जब की एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने इस सड़क पर लगे हज़ारों पेड़ों को बेच दिया लेकिन अभी इस सड़क का टेंडर नहीं हो पाया वहीं बेलडाण कटनईया मार्ग जो कमिशन खोरी के भेंट चढ़ साल भर भी नही चल पाया और टूट गया इन सभी मुद्दों को लेकर कल हम एस डीएम बरहज को ज्ञापन दिया जाएगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बरहज का विकास समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है और सपा सरकार में यह सड़क बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता गुड्डू यादव राजेश राजभर श्रवण गौड़ अवरूद्ध यादव समीर सिंह अरविंद कुशवाहा विजय पटेल विरेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
    1
    बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन 

पहली नवम्बर तारीख़ को सौंपेंगे एस डीएम बरहज को ज्ञापन -विजय रावत

चार बार निरस्त हुआ बरहज - सोनू घाट मार्ग का टेंडर-विजय रावत 

कमिशन खोरी के भेंट चढ़ी बेलडाण कठनईया मार्ग की हो मरम्मत-विजय रावत 

एक हप्ते के अंदर टेंडर नहीं तो जनहित में आन्दोलन-विजय रावत 

बरहज का विकास सपा सरकार में ही हुआ-विजय रावत 

आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने व टेंडर प्रक्रिया पुरा करने तथा कमिशन खोरी की भेंट चढ़ी बेलडाण कटनईया मार्ग मरम्मत कराने की माँग को लेकर बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर के पास बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन हुआ  
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग जर्जर व टूटी पड़ी हैं जिसको लेकर आप सभी बरहज वासियों के साथ हमने सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन किया और पद यात्रा करने का काम किया तब जाकर प्रदेश की सोई भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों ने जागने का काम किया उसके बाद इस सड़क पर धन स्वीकृत हुआ लेकिन पिछले चार महीने में इस सड़क का चार बार टेंडर निरस्त हो चुका है जब की एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने इस सड़क पर लगे हज़ारों पेड़ों को बेच दिया लेकिन अभी इस सड़क का टेंडर नहीं हो पाया वहीं बेलडाण कटनईया मार्ग जो कमिशन खोरी के भेंट चढ़ साल भर भी नही चल पाया और टूट गया इन सभी मुद्दों को लेकर कल हम एस डीएम बरहज को ज्ञापन दिया जाएगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बरहज का विकास समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है और सपा सरकार में यह सड़क बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता गुड्डू यादव राजेश राजभर श्रवण गौड़ अवरूद्ध यादव समीर सिंह अरविंद कुशवाहा विजय पटेल विरेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अगर आपके भी धान पानी में डूब चुके हैं तो इसे कैसे बचाया जा सके इसको बढ़ाने की विधि देखिए पूरी वीडियो में
    1
    अगर आपके भी धान पानी में डूब चुके हैं तो इसे कैसे बचाया जा सके इसको बढ़ाने की विधि देखिए पूरी वीडियो में
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Newspaper publisher रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर बलिया पुलिस द्वारा RUN FOR UNITY कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन बलिया।। शनिवार को भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर बलिया में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । रिजर्व पुलिस लाइन्स, बलिया से भव्य RUN FOR UNITY (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया । “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में जनपद बलिया के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है ।” RUN FOR UNITY के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण वातावरण में भारत माता की जय एवं एकता अमर रहे के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
    1
    राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर बलिया पुलिस द्वारा RUN FOR UNITY कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन 

बलिया।। शनिवार को भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर बलिया में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया । रिजर्व पुलिस लाइन्स, बलिया से भव्य RUN FOR UNITY (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया । “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में जनपद बलिया के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है ।” 
RUN FOR UNITY  के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण वातावरण में भारत माता की जय एवं एकता अमर रहे के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय मऊ में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश मऊ। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय हकीकतपुर, मऊ में आज लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह सहित उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत की राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार मिला। उन्हें लौह पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के जीवन से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिलती है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की एकता और सामाजिक भाईचारे को बनाए रखें। जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर देश एवं समाज की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। हमें ऐसी राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, जो समाज को जोड़ने का काम करे, न कि बांटने का। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एके सहाय, अवधेश मौर्य, जयकिशन प्रधान, मोहम्मद असलम, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह, बंधु कुमार, देव प्रकाश राय सहित अन्य पार्टी साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी, मऊ ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय मऊ में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

मऊ। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय हकीकतपुर, मऊ में आज लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह सहित उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत की राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार मिला। उन्हें लौह पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के जीवन से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिलती है। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की एकता और सामाजिक भाईचारे को बनाए रखें। जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर देश एवं समाज की तरक्की के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। हमें ऐसी राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, जो समाज को जोड़ने का काम करे, न कि बांटने का।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एके सहाय, अवधेश मौर्य, जयकिशन प्रधान, मोहम्मद असलम, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह, बंधु कुमार, देव प्रकाश राय सहित अन्य पार्टी साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी, मऊ ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माशाअल्लाह ❤️ न चम्मच की फिक्र, न दुनिया की परवाह... अपने छोटे-छोटे हाथों से अपने हिस्से की खुशी खा रहा है। बचपन का सुकून बस यहीं तो है - दाल-चावल में भी जन्नत ढूंढ लेना 😊 अल्लाह इस नन्ही सी जान को बुरी नज़र से महफूज रखे। आमीन 🤲 #MashaAllah #Bachpan #Childhood #Sukoon #FacebookReels #Viral #AbdulRahmanJournalist #MauKrantiNews
    1
    माशाअल्लाह ❤️

न चम्मच की फिक्र, न दुनिया की परवाह...
अपने छोटे-छोटे हाथों से अपने हिस्से की खुशी खा रहा है।

बचपन का सुकून बस यहीं तो है - दाल-चावल में भी जन्नत ढूंढ लेना 😊

अल्लाह इस नन्ही सी जान को बुरी नज़र से महफूज रखे। आमीन 🤲

#MashaAllah #Bachpan #Childhood #Sukoon #FacebookReels #Viral #AbdulRahmanJournalist #MauKrantiNews
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारी बारिश और हवा के कारण किसानों के फसल नुकसान होने को लेकर देखिए किसानो का दर्द। #साइक्लोन #फसलनुकसान #बलिया #रसड़ा
    1
    भारी बारिश और हवा के कारण किसानों के फसल नुकसान होने को लेकर देखिए किसानो का दर्द।
#साइक्लोन #फसलनुकसान #बलिया #रसड़ा
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Newspaper publisher रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बलिया जिले रसड़ा क्षेत्र में तिराहीपुर गांव है जहाँ एक ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है जिसे लक्लेश्वर डीह नाम से जाना जाता है और वहाँ भगवान शंकर जी की चादी का नाग और शिवलिग के ऊपर का छतरी ही चोरी हो गया है रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक लखनेश्वरडीह मुंडेरा मंदिर में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पुजारी को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और उन्हें रस्सी से बांधकर फरार हो गए। घटना के अनुसार, चोर मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र और चांदी का सर्प चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। #बलिया
    1
    बलिया जिले रसड़ा क्षेत्र में तिराहीपुर गांव है जहाँ एक ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है  जिसे लक्लेश्वर डीह नाम से जाना जाता है और वहाँ भगवान शंकर जी की चादी का नाग और शिवलिग के ऊपर का छतरी ही चोरी हो गया है
रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक लखनेश्वरडीह
मुंडेरा मंदिर में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पुजारी को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और उन्हें रस्सी से बांधकर फरार हो गए। घटना के अनुसार, चोर मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र और चांदी का सर्प चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। #बलिया
    user_SOBHANATH
    SOBHANATH
    Insurance Agent रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.