Shuru
Apke Nagar Ki App…
💔🪽kore kagaj par ro rahe tum mujhe laga pade likhe ho tum
@rider 72
💔🪽kore kagaj par ro rahe tum mujhe laga pade likhe ho tum
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया । मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र में संतरे का भाव नहीं मिलने से किसान नाराज, किसानों ने मीडिया से चर्चा कर नाराजगी जताई1
- रंगों का यह पावन पर्व होली हमारे जीवन में केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने का अवसर लेकर आता है। यह दिन है मन के मैल को मिटाने का, गिले-शिकवे भुलाने का और एक-दूसरे को अपनाने का त्योहार है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि होली शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, पानी की बचत करें तथा स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि यह उत्सव सभी के लिए सुखद, सुरक्षित रहे। आइए, हम सभी मिलकर अपने जिले में सकारात्मकता का रंग और गहरा करें, ताकि हर घर में खुशियाँ और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। ✨ आप सभी को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। — श्री स्वप्निल वानखड़े कलेक्टर, दतिया1
- कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं... प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है, इसी क्रम में आज बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होने जा रही है : CM1
- आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शाजापुर पुलिस द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च* आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 मार्च 2026 को शाजापुर पुलिस द्वारा कस्बा शाजापुर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन शाजापुर से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, नई सड़क, पोस्ट ऑफिस चौराहा, भूतेश्वर क्षेत्र, महाराजा होटल, बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया होते हुए पुनः फव्वारा चौक से पुलिस लाइन शाजापुर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नागरिकों को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में *पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय*, अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, थाना प्रभारी लालघाटी श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती आशा सोलंकी, थाना प्रभारी आजाक श्री रामचंद्र नागर सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। शाजापुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में त्योहार मनाएं।2
- शाजापुर जिले के ग्राम धंदेड़ा मे क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 डीपीएल सीजन 1 का 1 मार्च से शुरुवात हुई, जिसमे रविवार सुबह 11 बजे के करीब सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होकर डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया, इस अवसर पर अवधेश अम्बावतिया सरपंच जगदीश सिंह जादौन, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, शंकर कुम्भकार, राजेन्द्र सिंह,रुपेश राठौर,आयोजक टीम में अजय सिंह, आकाश सिंह, विजेन्द्र बना, श्याम बना, कुलदीप बना उपस्थित रहे. डीपीएल सीजन की शुरुवात 1 मार्च से हुई जिसका समापन 8 मार्च को होगा1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- Post by Banwari katariya1
- कालापीपल :बेरछा रोड पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, टला बड़ा हादसा, शाजापुरः बेरछा रोड पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, टला बड़ा हादसा शाजापुर। जिले के बेरछा रोड स्थित आलउमरोद के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। स्टोरेज ले जाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक किसान अपने खेत से आलू की खुदाई करने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज (स्टोर) ले जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू से पूरी तरह भरी हुई थी। बेयरिंग का नट खुलने से बिगड़ा संतुलन जैसे ही ट्रैक्टर बेरछा रोड पर आलउमरोद के पास पहुंचा, चलते हुए वाहन में अचानक ट्रॉली का बेयरिंग चेक नट खुल गया। नट खुलने की वजह से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में भरे आलू सड़क पर बिखर गए। राहत की बातः कोई जनहानि नहीं हादसा देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौडे। राहत की बात यह रही कि इस परी1
- आगर मालवा जिले के कानड़ नगर में रविवार सुबह गर्म पानी के लिए बाथरूम में लगा रखा गीजर विस्फोट हो गया, इस धमाके में दो मंजिला मकान की छत भर भराकर नीचे गिर पड़ी, धमाका इतनी तेज था कि मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया, जिसका मलवा रोड तक पहुंच गया, यह घटना कानड़ के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक निजी मकान में हुई। धमाका इतनी तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, धमाके से घबराकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।1