Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं... प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है, इसी क्रम में आज बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होने जा रही है : CM
Jitendra Patidar
कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं... प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है, इसी क्रम में आज बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होने जा रही है : CM
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कालापीपल :कृषक कल्याण वर्ष 2026 होली के पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बधाई... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं... प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है, इसी क्रम में आज बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होने जा रही है : CM1
- आष्टा नगर में रामपुरा डैम पाइपलाइन का भूमि पूजन सम्पन्न आष्टा। आज आष्टा नगर में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब रामपुरा डैम से नगर तक जल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन परियोजना का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। यह महत्वाकांक्षी योजना नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला स्वर्गीय सुशील चंद्र वर्मा ने रखी थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना को आज भी नगरवासी श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर राय सिंह मेवाड़ा सहित वरिष्ठ नेता, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगरपालिका प्रशासन के समन्वय और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह परियोजना केवल पाइपलाइन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आष्टा नगर के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर जीवनशैली की ओर एक मजबूत कदम है। आज का दिन नगर के विकास इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।1
- Breaking भोपाल में नायब शहर काजी मौलाना अली कदर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ़ कहा कि सिद्धांतों के लिए जान देने वाले लोग अमर हो जाते हैं। मौलाना के अनुसार, शहादत तहरीकों को जिंदा रखने का जरिया बनती है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, कुर्बानियां मज़ाहमत की क्यारी में खाद का काम करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए भगत सिंह और टीपू सुल्तान का जिक्र किया। मौलाना ने कहा कि इन शख्सियतों ने अपने सिद्धांतों के लिए जान दी और आज भी इतिहास में जिंदा हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के उस कथन का भी हवाला दिया जिसमें 72 साथियों की मिसाल दी गई थी। मौलाना ने कहा कि नजरियात में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कुर्बानी देने वालों को मंजिल मिलती है। उन्होंने कहा कि शेर जैसी जिंदगी और शेर जैसी मौत काबिल-ए-रश्क होती है। मौलाना ने कर्बला की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि शहादतें समाज को संघर्ष की राह दिखाती रही हैं।1
- Breaking ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भोपाल में भी शोक करौंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित।सभा में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के लगे जोरदार नारे। इमामों ने खामेनेई को जुल्म के खिलाफ लड़ने वाला निडर नेता बताया। वक्ताओं ने कहा— शहादत से विचारधारा खत्म नहीं होती। मस्जिद परिसर अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारों से गूंजा।1
- भोपाल एंकर... होली पर्व को लेकर के आज भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हिंदू उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी तरह का कोई बाद विवाद नहीं होना चाहिए और होली पर्व को सौहार्द के साथ बड़ी शांति से और हर उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। हमने पूरे शहर में बैठक व्यवस्थाएं करके तैयारी कर ली है और कहीं भी किसी तरह की कोई स्थिति ना बिगड़े लाइन ऑर्डर ना टूटे इसको लेकर के भी हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है। वही हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पहले होली पर्व को लेकर के शांति समिति की बैठक हुई थी मगर हिंदू उत्सव समिति के लोगों को नहीं बुलाया था जिसके कारण हमने कलेक्टर महोदय और पुलिस कमिश्नर को अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, हिंदुओं के पर्व पर हिंदू उत्सव समिति को ही जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें बैठक में बुलाया गया है तो फिर कैसी यह शांति समिति की बैठक। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने उस आपत्ति को संज्ञान में लेते हुए आज बैठक की है और बैठक में यह कहा गया है कि हिंदू उत्सव समिति की तरफ से किसी तरह की कोई गलती नहीं होगी । हमारा जुलूस जहां जहां से निकलेगा और वहां वहां अन्य धर्म के स्थान है उन्हें पानी से ढक दिया जाए जिससे किसी भी तरह की कोई बाद विवाद वाली चीज ना हो । हालांकि सभी से अपील भी की जाती है कि लोग साल भर पानी को बचाएं और होली के दिन खूब रंग, गुलाल के साथ होली खेलें , मगर रंग में भंग का काम न करें यही सभी से अपील है। बाइट, संजय कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर बाइट, चंद्रशेखर तिवारी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष1
- न्यू आरिफ नगर में हुआ खूनी संघर्ष सूत्रों के हवाले से मालूम पड़ा हे आदिल ओर एक अन्य पर तलवार से हमला hua हे हमला करने वाले आरोपी बताए जा रहे हैं फरार आरोपी जावेद अदनान1
- भोपाल नगर निगम ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कम वसूली की छवि बदलने के लिए रविवार को भी वार्ड कार्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। राजस्व MIC सदस्य जगदीश यादव ने वार्ड 26 में औचक निरीक्षण कर बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने और संपत्तियों पर जाकर वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने भोपाल के सभी वार्डों में समीक्षा का ऐलान करते हुए इस बार 95% वसूली का लक्ष्य हासिल करने का दावा किया है।1
- स्वास्थय मंत्री राजेंद्र शुक्ल का संबोधन आज का दिन स्वाथ्य के लिए ऐतिहासिक दिन है महिलाओ में ब्रेस्ट के बाद सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर की होती है समाधान को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी एचपीवी वैक्सीनेशन होगा तो इसमें गिरावट दर्ज होगी लंबे समय से केंद्र सरकार से मांग की जा रही थी अब बड़ी राहत इस बीमारी को दूर करने लिए जांच की सुविधाएं बनाई गई है निरोगी काया अभियान के तहत जांचे की जा रही है ग्रामीण इलाकों में भी जांचों की सुविधा दी जा रही है शुगर को लेकर भी सरकार अलर्ट है समय रहते जागरूकता से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है जिला हॉस्पिटल में एच 1 डायबिटीज को लेकर विशेष क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है ग्रामीण इलाकों में भी इसका लाभ दिया जा रहा है मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टर अगर टेली मेडिसिन के माध्यम से सही काम करेंगे तो हॉस्पिटल की भीड़ कम हो जाएगी एमएमआर की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है स्वास्थय नारी अभियान के तहत निशुल्क अभियान चलाया गया अभियान बंद हो जाए तो भी उसके माध्यम से आगे बढ़ना है अभियान उस दिशा में चलने के लिए जागरूक करते है एनएचएम को बधाई उन्होंने तत्परता के साथ प्रस्ताव भेजा आठ लाख वैक्सीन उन्होंने प्राप्त की हैं।1