खबर जनपद चन्दौली के चकिया से है जहाँ स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में आजादी,सम्मान और अधिकारों की बातें हो रही थीं, उसी दिन छात्रों को कथित तौर पर अपमानित किए जाने का मामला अब सड़क तक पहुंच गया है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के साथ कथित मारपीट और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराने के मामले को लेकर मंगलवार को तहसील व गाँधी पार्क तिराहे पर दोपहर से रात्रि तक छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। तो वही छात्रों ने मामले में समझाने आये जिला विधालय निरीक्षक को मौके से वापस लौटा दिया। दरसल मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब छात्र को उठक-बैठक कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छात्रों का आरोप है कि एक छात्र के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की गई, जबकि दूसरे छात्र को सार्वजनिक मंच पर उठक-बैठक कराकर अपमानित किया गया। मंगलवार को हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर छात्र चकिया नगर की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की। इसके बाद छात्र तहसील परिसर पहुंच गए और धरने पर बैठकर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी चंदौली रात्रि में मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से वार्ता कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने साफ कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अब सवाल यह है कि जिस आजादी के दिन छात्रों को सम्मान और अधिकारों का संदेश दिया जा रहा था, उसी दिन सामने आए कथित अपमान के मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होगी? रिपोर्ट :अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट :शैलश कुमार बाइट :अपर जिलाधिकारी चन्दौली
खबर जनपद चन्दौली के चकिया से है जहाँ स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में आजादी,सम्मान और अधिकारों की बातें हो रही थीं, उसी दिन छात्रों को कथित तौर पर अपमानित किए जाने का मामला अब सड़क तक पहुंच गया है। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के साथ कथित मारपीट और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराने के मामले को लेकर मंगलवार को तहसील व गाँधी पार्क तिराहे पर
दोपहर से रात्रि तक छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। तो वही छात्रों ने मामले में समझाने आये जिला विधालय निरीक्षक को मौके से वापस लौटा दिया। दरसल मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब छात्र को उठक-बैठक कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छात्रों का आरोप है कि एक छात्र के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की गई, जबकि दूसरे छात्र को सार्वजनिक मंच पर उठक-बैठक कराकर
अपमानित किया गया। मंगलवार को हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर छात्र चकिया नगर की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की। इसके बाद छात्र तहसील परिसर पहुंच गए और धरने पर बैठकर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी चंदौली रात्रि में मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से वार्ता कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद
छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने साफ कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अब सवाल यह है कि जिस आजादी के दिन छात्रों को सम्मान और अधिकारों का संदेश दिया जा रहा था, उसी दिन सामने आए कथित अपमान के मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होगी? रिपोर्ट :अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट :शैलश कुमार बाइट :अपर जिलाधिकारी चन्दौली
- चंदौली के सकलडीहा चुनाव विधानसभा समीक्षा बैठक में शामिल हुए भासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या "गो निधि से गो सेवा" क्यूआर कोड स्कैन करो, गोवंश बचाओ - नगर निगम ने शुरू किया डिजिटल अभियान अयोध्या। गौ माता की सेवा अब QR कोड से। अयोध्या नगर निगम ने गोवंश संरक्षण के लिए ‘गो निधि’ अभियान शुरू कर दिया। मतलब अब गोशाला के लिए चंदा देने को मंदिर नहीं जाना पड़ेगा। फोन निकालो, स्कैन करो, सहयोग करो। क्या हुआ कार्यक्रम में? जोनल कार्यालय में आयोजित समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। पार्षदों और नागरिकों ने मौके पर ही क्यूआर कोड स्कैन करके गोवंश संरक्षण के लिए सहयोग राशि जमा की। महापौर जी ने कहा गोवंश संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गो निधि’ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जाएगा। अब कोई भी अपनी इच्छा अनुसार सहयोग कर सकता है।" उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग से संपर्क करेंगे। मौजूद रहे उपसभापति संतोष सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, पार्षद विनय जायसवाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, अनिकेत त्रिपाठी, रिशु पांडे, महेंद्र शुक्ला सहित नगर निगम के अधिकारी। जनसुनवाई में क्या हुआ? उसी दिन हुई साप्ताहिक जनसुनवाई में 14 प्रार्थना पत्र आए। 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। महापौर के निर्देश 1. अधिकारी मौके पर जाकर समस्या सुलझाएं। 2. बारिश को देखते हुए जलभराव रोकें। 3. सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। नगर आयुक्त ने लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। मुद्दे थे - सड़क-नाली, जलभराव, पेयजल, सीवर लाइन की खुदाई। कलम की तेज धार - तीखी प्रतिक्रिया सवाल QR कोड अच्छा है, पारदर्शिता और जरूरी डिजिटल सहयोग सराहनीय कदम है। पर हर महीने वेबसाइट पर बताएं - कितना चंदा आया, कितना गोशाला में खर्च हुआ। वरना "गो निधि" भी "फंड" बनकर रह जाएगी। सवाल गोवंश संरक्षण सिर्फ चंदे से नहीं होगा सड़क पर घूम रहे गाय-बैल, कचरा खाते गोवंश। चंदे के साथ-साथ "गो-शेल्टर, चारा, डॉक्टर" की व्यवस्था भी पुख्ता हो। वरना QR स्कैन करने से भूख नहीं मिटेगी। सवाल जनसुनवाई में 10 निस्तारण - बाकी 4 का क्या? मौके पर निस्तारण अच्छी बात। पर बारिश में जलभराव और सीवर की शिकायतें हर साल आती हैं। इस बार "अगले साल फिर नहीं" वाला प्लान बनाओ महापौर जी। अंतिम पंक्ति ‘गो निधि’ अभियान ने दिखाया - सेवा को टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा सकता है। अब जरूरत है इसे "अभियान" से "आंदोलन" बनाने की। हर वार्ड, हर मोहल्ला, हर व्यापारी जुड़े। क्योंकि गोवंश बचेगा, तभी अयोध्या की संस्कृति बचेगी।4
- पीथापुर तुलसी आश्रम जनपद चंदौली भारी बारिश 🌧️⛈️🌪️🌧️ बारिश 🌧️🌧️1
- Down electric wire हमारे मोहल्ले में बिजली का तार लटकने से बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया है कभी भी टुट सकता है कृपया इसे ठीक कराया जाए।1
- सकलडीहा - चंदौली पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन एवं दुर्लभ संयोग पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के टिमिलपुर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी, जहाँ श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। टिमिलपुर ग्राम सभा और आसपास के गांवों से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह तड़के चार बजे से ही महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और फूल-माला लेकर मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर भक्तों की लंबी कतारों से पट गया। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा टिमिलपुर क्षेत्र हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया। सोमवार के साथ-साथ नाग पंचमी का विशेष पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। टिमिलपुर ग्राम सभा के स्थानीय ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ताकि वृद्ध और महिला श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर वालंटियर भी मुस्तैद दिखे। दोपहर बाद तक मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का यह सिलसिला अनवरत चलता रहा।1
- अध्यापक और छात्र के रिश्ते को प्रधानाचार्य ने किया तार तार, चन्दौली चकिया राजकीय इंटर कालेज में छात्र के साथ मारपीट और अपमानित मामले को लेकर सैकड़ो की संख्या में छात्र गाँधी पार्क चकिया स्थल पर धरने में बैठे छात्र, जिलाधिकारी को बुलाने को लेकर छात्र अड़े अध्यापक और छात्र के रिश्ते को प्रधानाचार्य ने किया तार तार, चन्दौली चकिया राजकीय इंटर कालेज में छात्र के साथ मारपीट और अपमानित मामले को लेकर सैकड़ो की संख्या में छात्र गाँधी पार्क चकिया स्थल पर धरने में बैठे छात्र, जिलाधिकारी को बुलाने को लेकर छात्र अड़े1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या "दो पहिये - मेहनत और अनुशासन के" रोटरी क्लब ने 30 साधनविहीन छात्राओं को दी साइकिल - स्कूल तक का सफर अब आसान अयोध्या। कनोसा कॉन्वेंट स्कूल। आज यहां 30 छात्राओं के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। रोटरी क्लब फैजाबाद, GRS फाउंडेशन और फेडरल बैंक के संयुक्त सहयोग से 30 साधनविहीन छात्राओं को नई साइकिलें भेंट की गईं। मकसद एक ही -"बेटी पढ़े, बेटी आगे बढ़े" साइकिल सिर्फ सवारी नहीं, सीख भी है कार्यक्रम का संचालन रो. सजन अग्रवाल जी ने किया। उन्होंने बच्चों को बहुत खूबसूरत बात समझाई "साइकिल में ही जीवन का सार है। एक पहिया मेहनत का, दूसरा पहिया अनुशासन का। और हैंडल का संतुलन तुम्हारे विश्वास को बढ़ाता है। इन तीनों को साध लो, मंजिल खुद चलकर आएगी।" कौन-कौन रहे मौजूद? रोटरी क्लब फैजाबाद से अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, आनंद कुमार, सचिव नीरज श्रीवास्तव, सुशील अग्रवाल, मयुरेश चतुर्वेदी, अमित दिवाकर, विजय आचार्या, एस.एस. पांडेय फेडरल बैंक से - मैनेजर सनी त्यागी, दिव्यांशु कनोसा कॉन्वेंट स्कूल से सिस्टर लिंडा और कार्यक्रम के अंत में अध्यापिका सुश्री हेमलता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कलम की तेज धार सवाल साइकिल से क्या बदलेगा? कई बच्चियां 3-4 किमी पैदल स्कूल आती थीं। अब 20 मिनट का रास्ता 5 मिनट में। समय बचेगा तो पढ़ाई होगी। पढ़ाई होगी तो भविष्य बनेगा। एक साइकिल = एक भविष्य की उड़ान। सवाल CSR और समाज का रोल रोटरी + फाउंडेशन + बैंक - तीनों ने मिलकर काम किया। यही मॉडल हर स्कूल में चाहिए। सरकार अकेली नहीं कर सकती। समाज आगे आए तो अयोध्या की कोई बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। सवाल जिम्मेदारी भी तय करें साइकिल दे दी, अच्छी बात है। अब स्कूल और अभिभावक मिलकर ये भी देखें कि बच्चियां हेलमेट लगाएं, सड़क के नियम मानें। सुरक्षित रहेंगी तभी सपने पूरे होंगे। अंतिम पंक्ति आज कनोसा की 30 बेटियों को सिर्फ साइकिल नहीं मिली, उन्हें "आगे बढ़ने का हौसला" मिला है। रोटरी क्लब ने दिखाया सेवा का मतलब भाषण नहीं, सहयोग है। और फेडरल बैंक ने साबित किया - बैंक सिर्फ लोन नहीं, लाइफ भी बदलता है। अयोध्या की बेटियां अब पैदल नहीं, पहियों पर दौड़ेंगी। और एक दिन देश को दौड़ाएंगी।3
- सकलडीहा के पीथापुर गांव शिव मंदिर कीर्तन भजन करते ग्रामीण पंचम शर्मा गुड्डू पाठक मुन्ना पाठक सिपाही मौर्य चंद्रमा मौर्य डब्बू सिंह अजय सिंह पत्रकार अजय सिंह पिंटू लक्ष्मण यादव गमा यादव डब्बू सिंह राम अवतार राम राजभर किशुन गुप्ता1
- कैमूर/बिहार, मुर्गी फार्म के पास से 5 चोर गिरफ्तार, 3 बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल बरामद कैमूर। पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गावती थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास से पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, करीब 25 लीटर पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। वही मोहनियां के प्रभारी डीएसपी दया शंकर कुमार ने दुर्गावती थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म के पास कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइक और पेट्रोल के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म और रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहाड़ी गांव की एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के बयान और बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों का उद्भेदन करने का दावा किया है। वही गिरफ्तार आरोपियों में अली शेर कुरैशी, आरिफ कुरैशी और अरमान कुरैशी तीनों डुमरी निवासी, अरुण यादव कृपालपुर निवासी तथा अंकित कुमार महुअर निवासी बताए गए हैं। वही पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी और आपराधिक घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।3