logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टूंडला विधानसभा के सम्मानित प्रेमपाल धनगर विधायक के अथक प्रयास से नारखी गंगानी कायथा तक सड़क चौड़ीकरण होने जा रही है, गांव राजपुर में भूमि पूजन का आयोजन रखा गया। जिसमें मुझे प्रधान प्रतिनिधि होने के नाते भूमि पूजन में सम्मिलित होने का मौका मिला।

5 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

टूंडला विधानसभा के सम्मानित प्रेमपाल धनगर विधायक के अथक प्रयास से नारखी गंगानी कायथा तक सड़क चौड़ीकरण होने जा रही है, गांव राजपुर में भूमि पूजन का आयोजन रखा गया। जिसमें मुझे प्रधान प्रतिनिधि होने के नाते भूमि पूजन में सम्मिलित होने का मौका मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट 109 से गिरकर 23 पर पहुंची हाजिरी, एमडीएम में खेल का आरोप—स्कूल में ताला, खुलते ही खुली पोल, चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गढचपा में बड़ा खुलासा, बीएसए के प्रतिबंध पर भी उठे सवाल चित्रकूट। जनपद के मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गढचपा के मजरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पतेरिया में छात्र उपस्थिति और मिड-डे मील (एमडीएम) की धनराशि को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या 180 बताई जा रही है। 21 अप्रैल को उपस्थिति रजिस्टर में 109 छात्र दर्ज थे, लेकिन करीब 13 दिन बाद जब सोमवार को रजिस्टर की जांच की गई तो बीच के दिनों में बच्चों की हाजिरी ही नहीं भरी गई। मौके पर मात्र 23 बच्चे ही उपस्थित मिले। मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह उर्फ मिंटू सिंह विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति बेहद कम है, इसके बावजूद मिड-डे मील की धनराशि लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 150 से कम होती है, वहां प्रधानाध्यापक के बजाय सहायक अध्यापक की तैनाती की जानी चाहिए। इसके बावजूद यहां व्यवस्थाएं नियमों के विपरीत चल रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विद्यालय के कक्षाओं में ताला लगा मिला। आरोप है कि प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा बच्चों की वास्तविक संख्या छिपाने के लिए कक्षाओं को बंद कराया गया था। जब कक्षाओं को खुलवाया गया तो मात्र 23 बच्चे ही मौजूद मिले, जिससे पूरे मामले की पोल खुल गई। इधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा पत्रकारों के स्कूलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कदम स्कूलों में हो रही अनियमितताओं, खासकर उपस्थिति और एमडीएम धनराशि के उपयोग की सच्चाई छिपाने के लिए उठाया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कागजों में सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ किसे पहुंचाया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब कार्रवाई करेंगे। मामला जनपद चित्रकूट मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़चपा पतेरिया प्राथमिक विद्यालय का है जहां चौकाने वाली बात सामने आई है l
    2
    चित्रकूट 109 से गिरकर 23 पर पहुंची हाजिरी, एमडीएम में खेल का आरोप—स्कूल में ताला, खुलते ही खुली पोल, चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गढचपा में बड़ा खुलासा, बीएसए के प्रतिबंध पर भी उठे सवाल
चित्रकूट। जनपद के मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गढचपा के मजरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पतेरिया में छात्र उपस्थिति और मिड-डे मील (एमडीएम) की धनराशि को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या 180 बताई जा रही है। 21 अप्रैल को उपस्थिति रजिस्टर में 109 छात्र दर्ज थे, लेकिन करीब 13 दिन बाद जब सोमवार को रजिस्टर की जांच की गई तो बीच के दिनों में बच्चों की हाजिरी ही नहीं भरी गई। मौके पर मात्र 23 बच्चे ही उपस्थित मिले। मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह उर्फ मिंटू सिंह विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति बेहद कम है, इसके बावजूद मिड-डे मील की धनराशि लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 150 से कम होती है, वहां प्रधानाध्यापक के बजाय सहायक अध्यापक की तैनाती की जानी चाहिए। इसके बावजूद यहां व्यवस्थाएं नियमों के विपरीत चल रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विद्यालय के कक्षाओं में ताला लगा मिला। आरोप है कि प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा बच्चों की वास्तविक संख्या छिपाने के लिए कक्षाओं को बंद कराया गया था। जब कक्षाओं को खुलवाया गया तो मात्र 23 बच्चे ही मौजूद मिले, जिससे पूरे मामले की पोल खुल गई। इधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा पत्रकारों के स्कूलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कदम स्कूलों में हो रही अनियमितताओं, खासकर उपस्थिति और एमडीएम धनराशि के उपयोग की सच्चाई छिपाने के लिए उठाया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कागजों में सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ किसे पहुंचाया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब कार्रवाई करेंगे। मामला जनपद चित्रकूट मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़चपा पतेरिया प्राथमिक विद्यालय का है जहां चौकाने वाली बात सामने आई है l
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • hamare yaha is tarah pani bahta hai naliyon mai sadak nhi ban rhi hai nali bhi tuti hui hai
    1
    hamare yaha is tarah pani bahta hai naliyon mai sadak nhi ban rhi hai nali bhi tuti hui hai
    user_Avlesh Bharti
    Avlesh Bharti
    Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हाथरस। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हाथरस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उनका आरोप था कि पश्चिम बंगाल में पूर्व की सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही थी, लेकिन अब बदलाव की दिशा में कदम बढ़ चुका है। जिला स्तर के पदाधिकारियों ने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाते हैं और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जितेंद्र वाष्र्णेय, रवि कुशवाहा, रमेश राजपूत, कृष्ण मुरारी वाष्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
    1
    हाथरस। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हाथरस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उनका आरोप था कि पश्चिम बंगाल में पूर्व की सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही थी, लेकिन अब बदलाव की दिशा में कदम बढ़ चुका है।
जिला स्तर के पदाधिकारियों ने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाते हैं और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जितेंद्र वाष्र्णेय, रवि कुशवाहा, रमेश राजपूत, कृष्ण मुरारी वाष्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bablu kumar
    2
    Post by Bablu kumar
    user_Bablu kumar
    Bablu kumar
    Carriage ride service हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फ़िरोज़ाबाद में सोमवार सुबह शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया उस वक्त दहल गया, जब लाल जी बोर्ड इंडस्ट्रीज पेपर मिल में अचानक भीषण आग लग गई। धुएं का गुब्बार और उठती लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया गया | Updated News- 04/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें - 9193250352( अनुज रावत )
    1
    फ़िरोज़ाबाद में सोमवार सुबह शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया उस वक्त दहल गया, जब लाल जी बोर्ड इंडस्ट्रीज पेपर मिल में अचानक भीषण आग लग गई। धुएं का गुब्बार और उठती लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया गया | 
Updated News- 04/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें - 9193250352( अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीँ क्लब के संरक्षकगण को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एडीएम सदर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृछाया के बच्चे अनुशासित व संस्कारित जीवन के साथ शिक्षा प्राप्त करते है। यहाँ रहने वाले बच्चों का समस्त समाज परिवार की तरह पालन करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशीष प्रदान किया। उन्होंने मातृछाया केंद्र पर बच्चों को दी जा रही शिक्षा और यहां की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत यह सामाजिक कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्ततम जीवनशैली रहती है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर क्लब की चिंतन बैठक में सामाजिक क्षेत्र में भी क्लब की भागीदारी करने का निर्णय लिया गया था। आज मातृछाया के बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बहुत सुखद महशूश किया है। प्रेस क्लब के संरक्षक सुनीत सजग , डॉ बीपी सिंह , रविकांत रवि को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मातृछाया केंद्र के केयरटेकर कल्याण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला एव पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा , ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , शम्मी गौतम ,पुलकित जैन ,आयोग दीपक , गौरव भारद्वाज ,रंजीत बघेल , गोपाल वार्ष्णेय , शशिपाल सिंह , आविद हुसैन , अमित शर्मा ,पुनीत उपाध्याय ,मोनू आदि मौजूद रहे।
    4
    हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक  समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीँ क्लब के संरक्षकगण को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एडीएम सदर द्वारा  सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृछाया के बच्चे अनुशासित व संस्कारित जीवन के साथ शिक्षा प्राप्त करते है। यहाँ रहने वाले बच्चों का समस्त समाज परिवार की तरह पालन करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशीष प्रदान किया। उन्होंने मातृछाया केंद्र पर बच्चों को दी जा रही शिक्षा और यहां की व्यवस्थाओं की भी  तारीफ की। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत यह सामाजिक कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्ततम जीवनशैली रहती है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर क्लब की चिंतन बैठक में सामाजिक क्षेत्र में भी क्लब की भागीदारी करने का निर्णय लिया गया था। आज मातृछाया के बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बहुत सुखद महशूश किया है। प्रेस क्लब के संरक्षक सुनीत सजग , डॉ बीपी सिंह , रविकांत रवि को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
मातृछाया केंद्र के केयरटेकर कल्याण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
इससे पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला एव पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार  ,महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा , ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , शम्मी गौतम ,पुलकित जैन ,आयोग दीपक , गौरव भारद्वाज ,रंजीत बघेल , गोपाल वार्ष्णेय , शशिपाल सिंह , आविद हुसैन , अमित शर्मा ,पुनीत उपाध्याय ,मोनू आदि मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Santosh Kumar
    1
    Post by Santosh Kumar
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गो संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन एटा भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी से उनके बचाव के लिए हानि एवं छांव की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया साथ ही में एटा शहर में सरकारी हेड पंपों को तत्काल ही सही करवाने की मांग की प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने गोवंश संरक्षण उनकी सही देखभाल गर्मी से बचाव एवं आम जनमानस के लिए उचित पानी एवं हेडपंपों को दुरुस्त करने की मांग, चेयरमैन प्रतिनिधि ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है।
    3
    गो संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
एटा भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी से उनके बचाव के लिए हानि एवं छांव की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया साथ ही में एटा शहर में सरकारी हेड पंपों को तत्काल ही सही करवाने की मांग की प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने गोवंश संरक्षण उनकी सही देखभाल गर्मी से बचाव एवं आम जनमानस के लिए उचित पानी एवं हेडपंपों को दुरुस्त करने की मांग, चेयरमैन प्रतिनिधि ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.