Shuru
Apke Nagar Ki App…
गो संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन एटा भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी से उनके बचाव के लिए हानि एवं छांव की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया साथ ही में एटा शहर में सरकारी हेड पंपों को तत्काल ही सही करवाने की मांग की प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने गोवंश संरक्षण उनकी सही देखभाल गर्मी से बचाव एवं आम जनमानस के लिए उचित पानी एवं हेडपंपों को दुरुस्त करने की मांग, चेयरमैन प्रतिनिधि ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है।
JURM KA PARDAAPHAASH
गो संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन एटा भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी से उनके बचाव के लिए हानि एवं छांव की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया साथ ही में एटा शहर में सरकारी हेड पंपों को तत्काल ही सही करवाने की मांग की प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने गोवंश संरक्षण उनकी सही देखभाल गर्मी से बचाव एवं आम जनमानस के लिए उचित पानी एवं हेडपंपों को दुरुस्त करने की मांग, चेयरमैन प्रतिनिधि ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंबेडकरनगर के मुरादाबाद में चार भाई-बहनों और उनकी माँ की नृशंस हत्या से हड़कंप मच गया था.पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया है. पहले मां को संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की | अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र मुरादाबाद मोहल्ले में 2 मई को चार सगे भाई-बहनों की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. टांडा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी ने 14, 12, 10 और 8 वर्ष के चार बच्चों की ईंट और धारदार हथियार से हत्या की थी. बच्चों की मां का शव भी घर से 100 मीटर दूर नाले में मिला वह भी इस सामूहिक हत्याकांड का शिकार हुई थी | मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल थे. घटना के वक्त बच्चों का पिता सऊदी अरब में था, जो पिछले चार वर्षों से घर नहीं लौटा है. शुरुआत में पुलिस बच्चों की मां को ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही थी | इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की प्रारंभिक कार्यशैली पर भी सवाल उठे. पुलिस ने बिना पूरी जांच किए शुरुआत में ही मां को हत्यारोपी मान लिया था. हालांकि, नाले में महिला का शव मिलने के बाद जांच की दिशा बदली गई और असली आरोपी तक पहुंच सकी. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है | हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर मामले में तब नया मोड़ आया जब गायब बताई जा रही मां का शव घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर नाले के किनारे बरामद हुआ. मां का शव मिलने से पुलिस की थ्योरी पूरी तरह बदल गई. पहले पुलिस जिसे हत्यारोपी मान रही थी, वह खुद इस खौफनाक वारदात का शिकार निकली | Updated News- 04/मई/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट1
- हाथरस। जनपद हाथरस की 29वीं वर्षगांठ रविवार शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम किला गेट स्थित दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां फूल बंगला सजावट और छप्पन भोग के भव्य आयोजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जनपद के जनक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में रामवीर उपाध्याय के योगदान को विस्तार से याद करते हुए कहा कि उनका नाम हाथरस के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वक्ताओं ने बताया कि हाथरस को जनपद का दर्जा दिलाने में उनकी निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के समक्ष स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप 3 मई 1997 को हाथरस को जिला घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने जनपद की उन्नति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, निधि सारस्वत, के. के. दीक्षित, गिरीश पचौरी, मुकेश दीक्षित, चंद्रपाल गोला, नंदकिशोर, रामा पहलवान, ब्लॉक प्रमुख रामकिशन चौधरी, विशाल सारस्वत, आकाश दीक्षित, वीरेश शर्मा, दीपक सारस्वत, समर सिंह जाटव, संजय डीएम, हेमंत गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, भगवती श्रोती, दिनेश दीक्षित, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान कुंवर पाल जाटव, अरुण शर्मा, मनोज सोनी, पुष्पेंद्र प्रधान, सुधीर पचौरी, रामकुमार गौतम, अजय पचौरी, रविकिरन, डॉ. गोपाल चौधरी, रामेश्वर सारस्वत, सत्यप्रिय आर्य, प्रभाकर शर्मा, सत्यपाल मदनावत, शिव सिंह लोधी, आरसी गोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक नग्न होकर गांव में दौड़ता नजर आया। बताया जा रहा है कि शर्त के तहत युवक ने महिलाओं के सामने ही अपने कपड़े उतारकर दौड़ लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही थाना कोतवाली चंदपा पुलिस हरकत में आई और शर्त लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।1
- Astro Vastu remedies1
- Post by Vijay Pratap Singh sisodiya1
- सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी,बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ वाह ? उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के विकास खंण्ड सासनी का प्राथमिक विद्यालय मोमनाबाद सासनी2
- टूंडला विधानसभा के सम्मानित प्रेमपाल धनगर विधायक के अथक प्रयास से नारखी गंगानी कायथा तक सड़क चौड़ीकरण होने जा रही है, गांव राजपुर में भूमि पूजन का आयोजन रखा गया। जिसमें मुझे प्रधान प्रतिनिधि होने के नाते भूमि पूजन में सम्मिलित होने का मौका मिला।4
- हाथरस। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के खोड़ा हजारी के सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा बिजली घर पहुंच गए, जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर साथ ले आए और बिजली अधिकारियों के समक्ष रख दिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। महिला-पुरुषों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर प्रीपेड मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में बिना रिचार्ज के बिजली नहीं मिलती, और रिचार्ज कराने के बावजूद मात्र 10 दिन में ही बिजली कट जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है और घर की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे1
- बंगाल में जीत, फिरोजाबाद में जश्न! आतिशबाजी और मिठाइयों से गूंजा शहर1