Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया: स्पा सेंटरों पर छापा, 11 पर FIR ➡ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस-मजिस्ट्रेट की संयुक्त कार्रवाई ➡ दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा ➡ मैनेजर, स्टाफ व ग्राहकों समेत 11 पर मुकदमा दर्ज ➡ मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद ➡ दोनों स्पा सेंटरों को किया गया सील ➡ पूछताछ में देह व्यापार चलने की पुष्टि @Uppolice @InfoDeptUP @UPGovt @dmdeoria @DeoriaPolice
Samachar Up Live
देवरिया: स्पा सेंटरों पर छापा, 11 पर FIR ➡ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस-मजिस्ट्रेट की संयुक्त कार्रवाई ➡ दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा ➡ मैनेजर, स्टाफ व ग्राहकों समेत 11 पर मुकदमा दर्ज ➡ मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद ➡ दोनों स्पा सेंटरों को किया गया सील ➡ पूछताछ में देह व्यापार चलने की पुष्टि @Uppolice @InfoDeptUP @UPGovt @dmdeoria @DeoriaPolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला रुद्रपुर मोड़ का है, जहां देर शाम शराब के नशे में कुछ लोग चौपारण हांडी मीट की दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले मीट खाया और उसके बाद किसी बात को लेकर दुकानदार और अन्य लोगों से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान हमलावरों ने पेप्सी की बोतलों और लात-घूंसों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुद्रपुर मोड़ अब शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है, जहां आए दिन झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हैरानी की बात यह है कि यह इलाका पुलिस चौकी के काफी नजदीक है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। रुद्रपुर मोड़ से लेकर भटवालिया चौराहे तक कई अवैध शराब की भठ्ठियां संचालित होने की भी चर्चा है, लेकिन प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रुद्रपुर मोड़ पर मीट की दुकान में मारपीट, बोतलें चलीं—वीडियो वायरल देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रुद्रपुर मोड़ स्थित चौपारण हांडी मीट की दुकान का है, जहां कुछ लोग मीट खाने पहुंचे थे। खाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पेप्सी की बोतलें और लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- @Uppolice @InfoDeptUP @UPGovt @dmdeoria @DeoriaPolice1
- *लोकेशन देवरिया* *रिपोर्टर विनोद कुमार* देवरिया जिले थाना गौरी बाजार ग्राम सभा मे बेलडरिया बेचन यादव घर के सामने मौत का दावत दे रहा है कुआं आपसे बता दें इस कुएं पर ना ग्राम प्रधान का ध्यान रहता है नहीं ग्राम विकास अधिकारी का अभी-अभी एक लड़का कुआं में गिरा था जो मरने से बच्चा है जिस बच्चे का नाम है प्रियांशु है वह एक पत्रकार का भतीजा बताया जा रहा है वही पत्रकार विनोद कुमार जी ने बात किया ग्राम विकास अधिकारी से उन्होंने बताया इसको देखा जाएगा और कार्य योजना में शामिल किया जाएगा1
- देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं जिसमें पीड़ित महिला का मारने पीटने व मोबाईल छीनकर रख लेने और उसके नाबालिक भाई को रात के समय थाने उठा लेने का वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा हैं।1
- पाकिस्तानः एक 8 साल की बच्ची के साथ उसके मामा और चाचा, दोनों ने बार-बार बलात्कार किया है। वह अपनी सुरक्षा के डर से इस बारे में कुछ भी बोलने से डर रही है।1
- ब्रेकिंग-- देवरिया--रेलवे ट्रैक किनारे युवक का मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत बता रही दानिश सिद्दीकी के रूप में हुई मृतक की पहचान देवरिया शहर के अलीनगर मोहल्ले का रहने वाला है मृतक इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस गौरी बाजार बाजार थाना क्षेत्र का मामला1
- *प्रेस विज्ञप्ति जनपद देवरिया* *दिनांक 10.04.2026* थाना मईल पुलिस द्वारा चोरी की कई घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 01 ट्रैक्टर व चोरी का ट्राली, 02 खाली गैस सिलेण्डर, रेगुलेटर व गैस पाईप, 01 गैस चुल्हा, 01 घरेलू मोटर पम्प, 01 बोरी गेहूं, 02 जोड़ी पायल, 01 मंदिर की दानपेटी व 01 मोटर साईकिल बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 01 अभिषेक यादव उर्फ दुर्गेश पुत्र सुरेन्द्र यादव व 02. सतीश यादव उर्फ अभय पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम नरियांव थाना मईल जनपद देवरिया को विगत रात्रि में ग्राम भटौली के दक्षिण पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त सत्यम यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी जिरासो थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 ट्रैक्टर सोनालिका नीला रंग टाइगर डीआई 745 व चोरी का 01 ट्राली, व ट्राली पर लदे चोरी का 01 मोटर साइकिल हिरो ग्लैमर यू0पी0 52 एएम 4056, प्लास्टिक के बोरे में 01 घरेलू पानी का मोटर, 02 प्लास्टिक के बोरे में 02 गैस सिलेण्डर, 01 बोरी में 50 किलो गेहूं, 01 प्लास्टिक के झोले में सफेद धातु के 02 जोड़ी पायल व 04 साड़ी, 01 प्लास्टिक के बोरे 01 मंदिर की दानपेटी बरामद किया जो अभियुक्तों द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। अभियुक्तगण के पास से ट्राली चोरी के संबंध में थाना मईल पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस, 01 खाली गैस सिलेण्डर चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305(ई) बीएनएस, 01 खाली सिलेण्डर मय गैस रेगुलेटर व गैस पाइप, गैस चुल्हा, घरेलू मोटर पम्प, 01 बोरी गेंहू, 01 जोड़ी पायल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305(क) बीएनएस, 04 साड़ी चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 26/2026 धारा 305(क) बीएनएस, 01 जोड़ी पायल व 01 मंदिर की दानपेटी चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4),305(डी) बीएनएस तथा 01 मोटर साइकिल हिरो ग्लैमर चोरी के संबंध में थाना उभाव जनपद बलिया में मु0अ0सं0 227/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। *उक्त सभी चोरी की घटनाओं का थाना मईल पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया। उक्त अभियोग में शेष 01 वांछित अभियुक्त सत्यम यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी जिरासो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।* *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः* 01 अभिषेक यादव उर्फ दुर्गेश पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नरियांव थाना मईल जनपद देवरिया। 02. सतीश यादव उर्फ अभय पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम नरियांव थाना मईल जनपद देवरिया। *वांछित अभियुक्त का विवरणः* 01. सत्यम यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी जिरासो थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0सं0 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया। 2. मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305(ई) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया। 3. मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305(क) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया। 4. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 305(क) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया। 5. मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4),305(डी) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया। 6. मु0अ0सं0 227/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया। *बरामदगी का विवरण* 1. चोरी का 01 ट्राली 2. चोरी का 01 मोटर साइकिल हिरो ग्लैमर यू0पी0 52 एएम 4056 3. चोरी का 01 घरेलू पानी का मोटर 3. चोरी का 02 गैस सिलेण्डर 4. चोरी का 01 बोरी में 50 किलो गेहूं 5. सफेद धातु के 02 जोड़ी पायल व 04 साड़ी 6. चोरी की 01 मंदिर की दानपेटी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार थाना मईल जनपद देवरिया। 2. उ0नि0 महेन्द्र मोहन मिश्रा थाना मईल जनपद देवरिया। 3. हे0का0 सुभाष सिंह थाना मईल जनपद देवरिया। 4. का0 पंकज कुमार गौड़ थाना मईल जनपद देवरिया। 5. का0 संतोष यादव थाना मईल जनपद देवरिया। 6. का0 पंकज जायसवाल थाना मईल जनपद देवरिया। 7. का0 शत्रुधन चौहान थाना मईल जनपद देवरिया।1