Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत हरिद्वार से पैदल कवर लेकर आए कांवरिया कांवरियों के स्वागत के लिए एकत्रित हुईं गाँव के सेकरो महिलाएं, लगाये भोलेनाथ के जय जय कर #swamipravaktanand #UttarPradesh #पीलीभीत #richhola
NARESH MALLICK
पीलीभीत हरिद्वार से पैदल कवर लेकर आए कांवरिया कांवरियों के स्वागत के लिए एकत्रित हुईं गाँव के सेकरो महिलाएं, लगाये भोलेनाथ के जय जय कर #swamipravaktanand #UttarPradesh #पीलीभीत #richhola
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Nazim Khan1
- चीनी मिल गेट पर ट्रक की टक्कर से किसान घायल, भाकियू ने लगाया लापरवाही का आरोप पूरनपुर स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर रविवार सुबह तड़के बड़ा हादसा हो गया। गन्ना लेकर खड़े एक किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के करीब 5 बजे किसान अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हाईवे पर मिल गेट के पास खड़ा था, तभी ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पर बैठा किसान उछलकर हाईवे पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कड़ा रोष जताया है। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने आरोप लगाया कि चीनी मिल के सीसीओ द्वारा जरूरत से ज्यादा इंडेंट जारी कर दिए गए हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में वाहन हाईवे पर खड़े हो रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे होने की संभावना बनी रहेगी। इसको लेकर भाकियू ने मिल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।1
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दिल, शारदा संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने बढ़ाया उत्साह1
- शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपने कड़े रुख के कारण चर्चा में रहे। उन्होंने जनता की शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि काम में ढिलाई, टालमटोल या कागजी खानापूर्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा। उसकी बात सुनने के बाद डीएम ने सीधे सवाल किया, "क्या तुमने अपना काम कराने के लिए किसी को पैसे दिए थे?" इसके बाद उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाकर जवाब-तलब किया। अधिकारी ने बचाव करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और विवरण पोर्टल पर भी दर्ज है। इस पर जिलाधिकारी का स्वर और सख़्त हो गया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, "अगर सचमुच काम हो गया होता, तो यह फरियादी आज मेरे सामने क्यों खड़ा होता?" मामले की गंभीरता देखते हुए डीएम ने मौके पर ही अधिकारी को पोर्टल खोलकर स्थिति दिखाने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिकायत सही ढंग से दर्ज या निस्तारित नहीं मिली, तो तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।1
- कांवरियों के स्वागत के लिए एकत्रित हुईं गाँव के सेकरो महिलाएं, लगाये भोलेनाथ के जय जय कर #swamipravaktanand #UttarPradesh #पीलीभीत #richhola1
- हेडलाइन: फाइलेरिया की दवा ने बिगाड़ी महिला की हालत, पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर एंकर इंट्रो: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ फाइलेरिया की दवा खाने के बाद एक महिला की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। चंदिया हजारा के बंगाली कॉलोनी की रहने वाली बसंती, पत्नी वीरेन, को फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत दवा दी गई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। फील्ड रिपोर्ट/स्क्रिप्ट: (विजुअल्स: अस्पताल में भर्ती महिला, डॉक्टर और सुपरवाइजर के इंटरव्यू के शॉट्स) वॉइस ओवर: पीलीभीत के पूरनपुर तहसील अंतर्गत चंदिया हजारा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहें या दवा का साइड इफेक्ट, एक महिला की जान पर बन आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाली कॉलोनी निवासी बसंती ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा खाई थी। दवा लेने के कुछ ही समय बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर में भर्ती कराया। सुपरवाइजर रविंद्रनाथ का बयान: क्षेत्रीय सुपरवाइजर रविंद्रनाथ ने बताया कि बसंती ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा ली थी, जिसके बाद उन्हें चक्कर और उल्टी की समस्या शुरू हुई। परिजनों की मांग और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी (MOIC) मनीष शर्मा की बाइट: पूरनपुर सीएचसी के एमओआईसी मनीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा: "महिला ने 13 तारीख को फाइलेरिया की दवा खाई थी। कभी-कभी दवा के प्रभाव से शरीर के भीतर मौजूद कीटाणु मरते हैं, जिससे शरीर में रिएक्शन या जहर जैसा प्रभाव महसूस होता है। फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और बेहतर निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।" वॉइस ओवर: स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, लेकिन परिजनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और डर का माहौल है। फिलहाल महिला की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और वे जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एंकर आउट्रो: अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस तरह के साइड इफेक्ट्स से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। रिपोर्टर: सरफराज अहमद खान, UPNewsTV241
- Post by यूपी समाचार1
- पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम पहाड़गंज में शनिवार शाम को परिवार के लोगों ने खाना खाकर सो गए । आज रविवार सुबह परिवार के 10 लोगों को अचानक नशा हो गया। जिससे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी ।1