Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
Arvind sharma kanpur dehat
चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *➡️थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाने की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 27.06.2026 को थाना राजपुर पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर बावत वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त धीरेन्द्र द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र उम्र करीब 19 बर्ष निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात को उसके घर ग्राम अनवां थाना क्षेत्र राजपुर से दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता/ अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता-* 1. धीरेन्द्र उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तार करने वाली थाना राजपुर पुलिस-* 1. उ0नि0 नीरज कुमार 2. रि0का0 राजा 3. रि0का0 उदयवीर1
- वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र पुलिस से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग ब्रेकिंग न्यूज — कोंच, जालौन कोंच तहसील में 61(ख) बनवाने को लेकर लेखपाल पर गंभीर आरोप वकील ने लेखपाल पर 100 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप वकील का आरोप- जेब से 500 रुपये भी निकाल लिए गए मामले को लेकर तहसील परिसर में लेखपालों और वकीलों की जुटी भीड़ विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति लेखपाल कृष्ण बिहारी और एसडीएम अभिनव कुमार का पक्ष अभी सामने आना बाकी2
- उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। ➡️ वीडियो में SI सतीश कुमार कोर्ट गेट के पास कुर्सी पर कथित तौर पर सोते नजर आ रहे हैं। ➡️ बताया जा रहा है कि वीडियो दोपहर करीब 12 बजे का है, जब कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- जालौन-बंगरा मार्ग पर बड़ा हादसा l बुंदेलखंड एएक्सप्रेसव जालौन-बंगरा मार्ग पर बड़ा हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के नीचे गोल चक्कर पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अवनीश और हेल्पर सचिन घायल हो गए, जिन्हें जालौन सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- 🎤jalaun : दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी की 15 दो पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार🖥️ 📍झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर करते थे चोरी जनपद जालौन के कोतवाली उरई पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस लाईन उरई मे खुलासा किया गया है जिसमे 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त आनंद पुत्र चन्द्रशेखर थाना समथर जनपद झांसी व मोनू यादव पुत्र रहीश नि० राजापुर थाना रक्शा जनपद झांसी को चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 14 अदद मोटरसाइकिल व 1 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों में 13 मोटरसाइकिलें जनपद जालौन व विभिन्न जनपदों में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित है।जो कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 481/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4) BNS पंजीकृत कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चोरी कर लेते हैं और उन गाडियों को फैक्ट्री एरिया उरई में छिपाकर रख देते हैं। फिर उन गाडियों को 20,000-25,000/- रुपये में सौदा तय करते हैं और आधे रूपये करीब 10,000-15,000/- रुपये एडवान्स के रूप में उसी समय लेकर गाडी ग्राहक को दे देते हैं। बाकी रुपये गाडी के कागज देने के समय लेने का वायदा कर देते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर जालौन आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को गति देने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना की प्रगति और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुनीता सिंह पीटीसी जालौन मो 94155964963
- चोरी का खुलासा करते हुए क्या कुछ बोले पुलिस अधीक्षक सुनिए विस्तार से!! कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो-पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1
- प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।1