Shuru
Apke Nagar Ki App…
उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। ➡️ वीडियो में SI सतीश कुमार कोर्ट गेट के पास कुर्सी पर कथित तौर पर सोते नजर आ रहे हैं। ➡️ बताया जा रहा है कि वीडियो दोपहर करीब 12 बजे का है, जब कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पत्रकार विकाश सिंह
उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। ➡️ वीडियो में SI सतीश कुमार कोर्ट गेट के पास कुर्सी पर कथित तौर पर सोते नजर आ रहे हैं। ➡️ बताया जा रहा है कि वीडियो दोपहर करीब 12 बजे का है, जब कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र पुलिस से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग ब्रेकिंग न्यूज — कोंच, जालौन कोंच तहसील में 61(ख) बनवाने को लेकर लेखपाल पर गंभीर आरोप वकील ने लेखपाल पर 100 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप वकील का आरोप- जेब से 500 रुपये भी निकाल लिए गए मामले को लेकर तहसील परिसर में लेखपालों और वकीलों की जुटी भीड़ विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति लेखपाल कृष्ण बिहारी और एसडीएम अभिनव कुमार का पक्ष अभी सामने आना बाकी2
- उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। ➡️ वीडियो में SI सतीश कुमार कोर्ट गेट के पास कुर्सी पर कथित तौर पर सोते नजर आ रहे हैं। ➡️ बताया जा रहा है कि वीडियो दोपहर करीब 12 बजे का है, जब कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- जालौन-बंगरा मार्ग पर बड़ा हादसा l बुंदेलखंड एएक्सप्रेसव जालौन-बंगरा मार्ग पर बड़ा हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के नीचे गोल चक्कर पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अवनीश और हेल्पर सचिन घायल हो गए, जिन्हें जालौन सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- *➡️थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाने की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 27.06.2026 को थाना राजपुर पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर बावत वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त धीरेन्द्र द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र उम्र करीब 19 बर्ष निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात को उसके घर ग्राम अनवां थाना क्षेत्र राजपुर से दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता/ अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता-* 1. धीरेन्द्र उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तार करने वाली थाना राजपुर पुलिस-* 1. उ0नि0 नीरज कुमार 2. रि0का0 राजा 3. रि0का0 उदयवीर1
- Ashok... Dham... Mandir me... Machi... Bhagdad... 6..logon...kimaut...kae....ghayal....md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल कानपुर देहात। राजपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 27 जून 2026 को वादिनी ने राजपुर थाने में लिखित तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया और अभियुक्त की तलाश शुरू की। थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र (उम्र करीब 19 वर्ष) को उसके घर ग्राम अनवां से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल राजा और कांस्टेबल उदयवीर शामिल थे।1
- दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधार पर की कार्यवाही सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर सोमवार दोपहर चरन सिंह और आनंद कुमार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। मंगलवार को करीब तीन बजे पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।1
- 2.1 किलो गांजे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, जालौन पुलिस ने दबोचा; 13 मुकदमों का निकला आरोपी जालौन अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई और औरैया जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की ओर, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा एवं थाना जालौन, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार उसका एक अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जिला जालौन भी दर्ज है। बरामदगी के संबंध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 13 मुकदमों का सामने आया आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। आपराधिक इतिहास में थाना जालौन का वर्ष 2020 का चोरी संबंधी मुकदमा, थाना कोंच के एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले, उरई कोतवाली का आर्म्स एक्ट का मामला तथा थाना औरैया के चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी के आधार पर उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द और अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, कांस्टेबल रवेन्द्र और कांस्टेबल जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। #जालौन #उरई #JalaunPolice #कोतवालीजालौन #पुलिसकार्रवाई #जालौनपुलिस #राजूउर्फरफीक #गिरफ्तारी #बंगरारोड #क्राइमब्रेकिंग #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #जालौनन्यूज #उरईन्यूज #JalaunNews #CrimeNewsJalaun1