logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2.1 किलो गांजे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, जालौन पुलिस ने दबोचा; 13 मुकदमों का निकला आरोपी जालौन अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई और औरैया जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की ओर, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा एवं थाना जालौन, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार उसका एक अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जिला जालौन भी दर्ज है। बरामदगी के संबंध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 13 मुकदमों का सामने आया आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। आपराधिक इतिहास में थाना जालौन का वर्ष 2020 का चोरी संबंधी मुकदमा, थाना कोंच के एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले, उरई कोतवाली का आर्म्स एक्ट का मामला तथा थाना औरैया के चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी के आधार पर उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द और अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, कांस्टेबल रवेन्द्र और कांस्टेबल जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। #जालौन #उरई #JalaunPolice #कोतवालीजालौन #पुलिसकार्रवाई #जालौनपुलिस #राजूउर्फरफीक #गिरफ्तारी #बंगरारोड #क्राइमब्रेकिंग #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #जालौनन्यूज #उरईन्यूज #JalaunNews #CrimeNewsJalaun

3 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

2.1 किलो गांजे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, जालौन पुलिस ने दबोचा; 13 मुकदमों का निकला आरोपी जालौन अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई और औरैया जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की ओर, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा एवं थाना जालौन, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार उसका एक अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जिला जालौन भी दर्ज है। बरामदगी के संबंध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 13 मुकदमों का सामने आया आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। आपराधिक इतिहास में थाना जालौन का वर्ष 2020 का चोरी संबंधी मुकदमा, थाना कोंच के एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले, उरई कोतवाली का आर्म्स एक्ट का मामला तथा थाना औरैया के चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी के आधार पर उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द और अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, कांस्टेबल रवेन्द्र और कांस्टेबल जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। #जालौन #उरई #JalaunPolice #कोतवालीजालौन #पुलिसकार्रवाई #जालौनपुलिस #राजूउर्फरफीक #गिरफ्तारी #बंगरारोड #क्राइमब्रेकिंग #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #जालौनन्यूज #उरईन्यूज #JalaunNews #CrimeNewsJalaun

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पुल से नीचे गिरे 3 लोग | जालौन-उरई हाईवे पर कुकर गांव स्थित नून नदी के पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
    2
    जालौन 
 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पुल से नीचे गिरे 3 लोग | 
जालौन-उरई हाईवे पर कुकर गांव स्थित नून नदी के पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
    1
    प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया
प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल  उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राजपुर में पंखे की पंखुड़ी सिर में लगने से युवक गंभीर घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती, उपचार शुरू राजपुर कस्बे में मंगलवार को करीब 12 बजे एक दुकान के अंदर पंखे की पंखुड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पितांबरपुर गांव निवासी गयाप्रसाद मंगलवार को राजपुर कस्बे में एक दुकान पर अपनी उधारी का भुगतान करने गया था। बताया गया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचा, तभी ऊपर चल रहे पंखे की पंखुड़ी उसके सिर में जा लगी। तेज चोट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर फट गया। अचानक हुए हादसे से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल के सिर से खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य है।
    1
    राजपुर में पंखे की पंखुड़ी सिर में लगने से युवक गंभीर घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती, उपचार शुरू
राजपुर कस्बे में मंगलवार को करीब 12 बजे एक दुकान के अंदर पंखे की पंखुड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक पितांबरपुर गांव निवासी गयाप्रसाद मंगलवार को राजपुर कस्बे में एक दुकान पर अपनी उधारी का भुगतान करने गया था। बताया गया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचा, तभी ऊपर चल रहे पंखे की पंखुड़ी उसके सिर में जा लगी। तेज चोट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर फट गया। अचानक हुए हादसे से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घायल के सिर से खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर। रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    2
    नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर।
रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे विकासखंड संदलपुर के कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी और जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को उसी पानी से होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ रहा है। इससे बच्चों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संदलपुर आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा जल्द ही विद्यालय परिसर में सफाई कार्य कराया जाएगा।
    1
    कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे
कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे
विकासखंड संदलपुर के कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी और जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को उसी पानी से होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ रहा है। इससे बच्चों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संदलपुर आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा जल्द ही विद्यालय परिसर में सफाई कार्य कराया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा के मालवीय नगर में सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग गिरकर घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में स्टेट बैंक के सामने सोमवार को करीब 11 बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी ई-रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने उनका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक निन्हौरा गांव निवासी बृजेंद्र, सुभाष और जयप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिकंदरा कस्बे में आए थे। तभी स्टेट बैंक के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम मौर्या ने उपचार शुरू किया।
    1
    सिकंदरा के मालवीय नगर में सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग गिरकर घायल, सीएचसी में भर्ती
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में स्टेट बैंक के सामने सोमवार को करीब 11 बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी ई-रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने उनका उपचार शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक निन्हौरा गांव निवासी बृजेंद्र, सुभाष और जयप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिकंदरा कस्बे में आए थे। तभी स्टेट बैंक के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम मौर्या ने उपचार शुरू किया।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है। मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके। पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे। #Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन
    2
    13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन
उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है।
मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है।
अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
#Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन स्कूल के पास 33 KV लाइन शिफ्टिंग पर विवाद। स्कूल प्रबंधक ने DM से शिकायत की। स्कूल के पास 33 KV लाइन शिफ्टिंग पर विवाद। स्कूल प्रबंधक ने DM से शिकायत की। बिजली विभाग व पुलिस पर जबरन प्रवेश का आरोप। प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता।
    1
    जालौन 
स्कूल के पास 33 KV लाइन शिफ्टिंग पर विवाद।
स्कूल प्रबंधक ने DM से शिकायत की।
स्कूल के पास 33 KV लाइन शिफ्टिंग पर विवाद।
स्कूल प्रबंधक ने DM से शिकायत की।
बिजली विभाग व पुलिस पर जबरन प्रवेश का आरोप।
प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    1
    चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.