logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है। मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके। पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे। #Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन

7 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है। मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले

7c1d9f74-096a-4711-bf62-6128999dfd4a

उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके। पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे। #Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
    1
    प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया
प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल  उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर सचिव पर अभद्रता का आरोप परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर अभद्रता का आरोप कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनपुर के मजरा घटापारा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपने पुत्र-पुत्री के नाम दर्ज कराने के मामले में पंचायत सचिव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपुर के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या यादव और पुत्र मानस यादव के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं। दोनों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने ग्राम पंचायत बीबनपुर के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। पीड़ित के अनुसार, वह सहायक विकास अधिकारी के निर्देश के बाद अपना प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंचा। आरोप है कि सचिव ने उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कृष्णपाल सिंह का कहना है कि बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए वह संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार रजिस्टर में दोनों बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र और लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर सचिव पर अभद्रता का आरोप

परिवार रजिस्टर में बच्चों के नाम दर्ज कराने को लेकर अभद्रता का आरोप
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनपुर के मजरा घटापारा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में अपने पुत्र-पुत्री के नाम दर्ज कराने के मामले में पंचायत सचिव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपुर के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या यादव और पुत्र मानस यादव के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं। दोनों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने ग्राम पंचायत बीबनपुर के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।
पीड़ित के अनुसार, वह सहायक विकास अधिकारी के निर्देश के बाद अपना प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के पास पहुंचा। आरोप है कि सचिव ने उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत कृष्णपाल सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृष्णपाल सिंह का कहना है कि बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए वह संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार रजिस्टर में दोनों बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की है।
वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रार्थना पत्र और लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • राजपुर में पंखे की पंखुड़ी सिर में लगने से युवक गंभीर घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती, उपचार शुरू राजपुर कस्बे में मंगलवार को करीब 12 बजे एक दुकान के अंदर पंखे की पंखुड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पितांबरपुर गांव निवासी गयाप्रसाद मंगलवार को राजपुर कस्बे में एक दुकान पर अपनी उधारी का भुगतान करने गया था। बताया गया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचा, तभी ऊपर चल रहे पंखे की पंखुड़ी उसके सिर में जा लगी। तेज चोट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर फट गया। अचानक हुए हादसे से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल के सिर से खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य है।
    1
    राजपुर में पंखे की पंखुड़ी सिर में लगने से युवक गंभीर घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती, उपचार शुरू
राजपुर कस्बे में मंगलवार को करीब 12 बजे एक दुकान के अंदर पंखे की पंखुड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक पितांबरपुर गांव निवासी गयाप्रसाद मंगलवार को राजपुर कस्बे में एक दुकान पर अपनी उधारी का भुगतान करने गया था। बताया गया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचा, तभी ऊपर चल रहे पंखे की पंखुड़ी उसके सिर में जा लगी। तेज चोट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर फट गया। अचानक हुए हादसे से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घायल के सिर से खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर। रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    2
    नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को वांछित आरोपी धीरेन्द्र (करीब 19 वर्ष) को उसके गांव अनवां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल 655 राजा तथा रिक्रूट कांस्टेबल 463 उदयवीर।
रिपोर्ट: इकबाल अहमद | खबर कानपुर देहात
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे विकासखंड संदलपुर के कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी और जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को उसी पानी से होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ रहा है। इससे बच्चों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संदलपुर आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा जल्द ही विद्यालय परिसर में सफाई कार्य कराया जाएगा।
    1
    कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे
कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे
विकासखंड संदलपुर के कठरा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी और जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को उसी पानी से होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ रहा है। इससे बच्चों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संदलपुर आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को 3 बजे बताया कि संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा जल्द ही विद्यालय परिसर में सफाई कार्य कराया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा के मालवीय नगर में सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग गिरकर घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में स्टेट बैंक के सामने सोमवार को करीब 11 बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी ई-रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने उनका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक निन्हौरा गांव निवासी बृजेंद्र, सुभाष और जयप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिकंदरा कस्बे में आए थे। तभी स्टेट बैंक के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम मौर्या ने उपचार शुरू किया।
    1
    सिकंदरा के मालवीय नगर में सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग गिरकर घायल, सीएचसी में भर्ती
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में स्टेट बैंक के सामने सोमवार को करीब 11 बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी ई-रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने उनका उपचार शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक निन्हौरा गांव निवासी बृजेंद्र, सुभाष और जयप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिकंदरा कस्बे में आए थे। तभी स्टेट बैंक के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम मौर्या ने उपचार शुरू किया।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है। मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके। पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे। #Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन
    2
    13 साल से अधूरा शहीद द्वार का वादा, पूर्व सैनिकों ने उठाई आवाज; ADM ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन
उरई (जालौन)। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अवध बिहारी सिंह की शहादत को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी स्मृति में प्रस्तावित शहीद द्वार और प्रतिमा का वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। शहीद परिवार और पूर्व सैनिकों ने वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है।
मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था से जुड़े पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से प्रस्तावित शहीद द्वार एवं प्रतिमा निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल समारोहों और श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी स्मृति में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
शहीद की वीरांगना उमा देवी का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले उनके पति की स्मृति में आज तक शहीद द्वार न बन पाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार की मांग है कि वर्षों पुराने आश्वासन को अब जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहीद की शहादत को सम्मान मिल सके।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के समय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी स्मृति में शहीद द्वार और प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था। 13 साल गुजरने के बावजूद निर्माण शुरू न होने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी है।
अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए शहीद अवध बिहारी सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कैप्टन गंगाराम पाल, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाल, जयपाल सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, श्याम सिंह भदौरिया, आसाराम दोहरे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, बलराम दोहरे, नरेश कुमार पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
#Jalaun #Urai #Shaheed #ShaheedAvadhBihariSingh #शहीद_अवध_बिहारी_सिंह #शहीद_द्वार #शहीद_का_सम्मान #पूर्व_सैनिक #ExServicemen #CRPF #देश_के_लिए_बलिदान #शहीद_परिवार #उमा_देवी #ADM #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UPNews #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #BundelkhandNews #पूर्व_सैनिक_सेवा_परिषद #शहीदों_का_सम्मान #13_साल_का_इंतजार #प्रशासन
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    1
    चोरी से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने चोरी से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कश्मीर सिंह पुत्र स्व0 महावीर उम्र 50 वर्ष निवासी बचीत भरथु थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल कानपुर देहात। राजपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 27 जून 2026 को वादिनी ने राजपुर थाने में लिखित तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया और अभियुक्त की तलाश शुरू की। थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र (उम्र करीब 19 वर्ष) को उसके घर ग्राम अनवां से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल राजा और कांस्टेबल उदयवीर शामिल थे।
    1
    नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल
कानपुर देहात। राजपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 27 जून 2026 को वादिनी ने राजपुर थाने में लिखित तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।
तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया और अभियुक्त की तलाश शुरू की। थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र (उम्र करीब 19 वर्ष) को उसके घर ग्राम अनवां से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल राजा और कांस्टेबल उदयवीर शामिल थे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.