Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pravendra kumar
- Surendra prasad Dubeyधार, धार, मध्य प्रदेशशुरू अप के संचालक क्या इन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे क्या?on 14 March
- Ashok BadoleBausi, Banka👏on 14 March
- Ramakant MandalJamtara, Jharkhand🤝on 14 March
- User8207Bodla, Kabirdham👌on 9 March
- User8207Bodla, Kabirdham👌on 9 March
- User8207Bodla, Kabirdham👌on 9 March
- User8207Bodla, Kabirdham👌on 9 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Subhash Chand1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।4
- मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में 300 लाख रुपए की लागत से बनी ऐसी सड़क जिसे देखने आई नासा के वैज्ञानिक1
- इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.1
- #मथुरा - कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण और उपजिलाधिकारी छाता ने किया छाता में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा 👉अन्नदाता न हों परेशान, सरकार दिलाएगी नुकसान का पूरा भुगतान: मंत्री लक्ष्मीनारायण" 👉"ग्राउंड जीरो पर पहुंचे अधिकारी और मंत्री: फालेन समेत कई गांवों में ओलावृष्टि के नुकसान का सर्वे शुरू" #viralmathura #chhata #newsmathura #explorepage✨1
- गोवर्धन तहसील में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे दर्जनों किसान अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रहा है, जिससे तंग आकर उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। ग्रामीणों और किसान नेताओं के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। किसानों की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं: जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कई गांवों में पानी की टंकियां जर्जर हो चुकी हैं या शुरू ही नहीं हुई हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहरा गया है।जलभराव और प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मौके पर ही जिलाधिकारी (DM) को बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।1
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर भूमिका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन मेहनत और लगन का मिला फल, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर फरह क्षेत्र के गांव पींगरी में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब दाताराम पंडित की पुत्री भूमिका ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है। भूमिका की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवारजनों और परिचितों ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि भूमिका ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी भूमिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार आगे बढ़ती रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूकर परिवार व समाज का नाम रोशन करती रहें।1
- गोवर्धन थाना क्षेत्र में मजार तोड़ने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। छाया गौतम के खिलाफ धारा 126, 135 और 170 के तहत चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।इस मौके पर एडवोकेट पवन दुबे,गौ रक्षक श्रेयस , रजत शर्मा सहित दर्जनों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गोवर्धन तहसील पहुंचे जहां वकील जमानत की अरजी को एस डी एम कोर्ट ने स्वीकार कर जमानत दे दी बाइट..रजत शर्मा3