Shuru
Apke Nagar Ki App…
घुनवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में हुआ आयोजन घुनवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में हुआ आयोजन मैहर । जिले के घुनवारा स्थिति श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में घुनवारा के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
Tej pratap Kacher
घुनवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में हुआ आयोजन घुनवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में हुआ आयोजन मैहर । जिले के घुनवारा स्थिति श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में घुनवारा के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घुनवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन, श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में हुआ आयोजन मैहर । जिले के घुनवारा स्थिति श्री बिहारी जू रामलीला मैदान में समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में घुनवारा के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।2
- भोपाल | मध्य प्रदेश में किसानों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। मुख्य बातें: हैरान करने वाला औसत: प्रदेश में हर महीने औसतन 25 किसान आंदोलन हो रहे हैं। दो साल का रिपोर्ट कार्ड: मोहन सरकार के अब तक के कार्यकाल में 600 से ज्यादा प्रदर्शन दर्ज किए गए हैं। हॉटस्पॉट: आंदोलनों के मामले में सागर जिला प्रदेश में सबसे ऊपर है। सरकार का पक्ष: एक तरफ जहां प्रदर्शन जारी हैं, वहीं सरकार साल 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है। "सरकार का कहना है कि उसका पूरा फोकस खेती की लागत घटाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर है, लेकिन धरातल पर आंदोलनों की संख्या कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।"1
- इंदौर में बड़ा हादसा, चोइथराम मंडी के गेट पर सीवर सफाई के दौरान तीन मजदूर अंदर फंसे, 2 की हुई मौत 1 को बाहर निकाला गया।* नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़े को निकालने उतरे थे। जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुँच गई है। एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।1
- अमरपाटन के मैहर रोड रामसुजान पटेल खरमसेड़ा के घर के सामने किया गया होलिका दहन , काफी संख्या में युवा रहे मौजूद , होलिका दहन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगा दी युवाओं ने होली की बधाई2
- Post by AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश1
- 97* रन की पारी से वेस्टइंडीज पर जीत। #India #WestIndies #SanjuSamson #CricketNews1
- रामपुर बाघेलान बेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों और मैनेजमेंट के बीच विवाद चरम सीमा पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार पैकिंग प्लांट में कार्यरत लगभग 300 मजदूर, जो पिछले 15–20 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं,। मजदूरों का आरोप है कि उनसे 18 से 22 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है, जबकि न तो शिफ्ट सिस्टम लागू है और न ही तय नियमों के अनुसार ओवरटाइम दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर पिछले कुछ समय से श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ था।1
- मुख्य बिंदु: स्थान: सतना जिला, नागोद थाना क्षेत्र (पोड़ी चौकी के पास)। मृतक: 28 वर्षीय अनिल पटेल, निवासी गोरइया (मैहर)। घटना: चेहरे और गर्दन पर वार के बाद पत्थर से सिर कुचला गया। पूरी खबर सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। नागोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी चौकी के पास डुडहा गांव के जंगल में 28 वर्षीय अनिल पटेल का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है। हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक के चेहरे और गर्दन पर वार किए और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। आधार कार्ड से हुई शिनाख्त जंगल में खून से लथपथ पड़े शव के पास मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई। अनिल मूल रूप से मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के गोरइया गांव का रहने वाला था। परिचित पर शक की सुई पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या से पहले अनिल को आखिरी बार उसके ननिहाल 'कोरवारा' (उचेहरा) में देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को किसी परिचित पर ही हत्या का संदेह है। चर्चा है कि एक युवक जो अनिल का जानने वाला था, वह उसकी बहन के गहने चुराकर फरार है, जिसके तार इस हत्याकांड से जुड़े हो सकते हैं। जांच जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार संदिग्ध की तलाश और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।1