logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिल्मी अंदाज में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर ताला, लॉक और चैन तोड़कर करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां ले गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। #Jalaun #Kuthond #UPPolice #UPNews #BreakingNews

1 hr ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

फिल्मी अंदाज में कैंपा एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुए चोर जालौन के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर ताला, लॉक और चैन तोड़कर करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां ले गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते दिखाई दे रहे हैं। गोदाम संचालक दीपक प्रधान की तहरीर पर कुठौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। #Jalaun #Kuthond #UPPolice #UPNews #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माती कोर्ट ने किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 13 ने अभियुक्त अजय सिंह पाल पुत्र राजन सिंह निवासी सिहुरा थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।
    1
    माती कोर्ट ने किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित
किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 13 ने अभियुक्त अजय सिंह पाल पुत्र राजन सिंह निवासी सिहुरा थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886), कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।
    1
    *बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को  प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा  ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886),  कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को  विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं  अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत! 🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨 ➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा। ➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!
    4
    प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!
🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨
➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा।
➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    13 hrs ago
  • कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में जगह के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसोलर निवासी सत्येंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गौशाला में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान जगह के विवाद को लेकर पड़ोस के अरविंद, प्रिंस, हंसा और आरती ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा
कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में जगह के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कसोलर निवासी सत्येंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गौशाला में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान जगह के विवाद को लेकर पड़ोस के अरविंद, प्रिंस, हंसा और आरती ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है
    1
    कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए,
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.