logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है

5 hrs ago
user_Ashu Sriwastva
Ashu Sriwastva
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में जगह के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसोलर निवासी सत्येंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गौशाला में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान जगह के विवाद को लेकर पड़ोस के अरविंद, प्रिंस, हंसा और आरती ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा
कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में जगह के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कसोलर निवासी सत्येंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गौशाला में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान जगह के विवाद को लेकर पड़ोस के अरविंद, प्रिंस, हंसा और आरती ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार औढ़ेरी बंबा में गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच से लौट रहे एडिशनल एसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात करीब 9 बजे औढ़ेरी बंबा में अनियंत्रित होकर गिर गई। तेज बारिश के कारण कार में तेजी से पानी भर गया और एएसपी, चालक व एक हेड कांस्टेबल अंदर फंस गए। किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर तीनों कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी मंगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार, असलहा, लैपटॉप और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एएसपी और चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तेज बारिश, पुलिया पर तीव्र मोड़ और चेतावनी संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ।
    1
    मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी की कार औढ़ेरी बंबा में गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच से लौट रहे एडिशनल एसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार सोमवार रात करीब 9 बजे औढ़ेरी बंबा में अनियंत्रित होकर गिर गई। तेज बारिश के कारण कार में तेजी से पानी भर गया और एएसपी, चालक व एक हेड कांस्टेबल अंदर फंस गए। किसी तरह पीछे का दरवाजा खोलकर तीनों कार की छत पर पहुंचे और मदद का इंतजार करने लगे। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी मंगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार, असलहा, लैपटॉप और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एएसपी और चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तेज बारिश, पुलिया पर तीव्र मोड़ और चेतावनी संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.