Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके
Atmanand Singh
लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके
- User10432Lakhisarai, Bihar💣6 hrs ago
- Ajay SharmaLakhisarai, Bihar🤝6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा प्रखंड के दो गांवों में 50% अनुदान पर किसानों को दी गई गाय व बकरियां चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर गाय एवं बकरियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने बताया कि गडुआ गांव में कुल 11 किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया, जबकि तीन किसानों को गाय दी गई। वहीं घारी गांव में तीन किसानों को बकरियां तथा चार किसानों को गाय उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा पशुपालन को बढ़ावा देना है, ताकि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मी तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। किसानों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। यह वितरण कार्य शुक्रवार को शाम लगभग 5:00 बजे तक चलता रहा।1
- शेखपुरा - राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान - जीवन आसान’’ (Ease of living) को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की शिकायतों को सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 फरियादियों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी । इस दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, जमावंदी में सुधार, बिजली बिल में सुधार, नया चापाकल लगाने, समाज कल्याण और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों की प्रकृति को देखते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन पर ही समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को सुगम बनाना है। पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे जनता की शिकायतों को टालने के बजाय समाधान पर जोर दें।" सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस— सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं थाना स्तर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय नागरिक निर्धारित अवधि में संबंधित पदाधिकारियों से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर अपनी शिकायतों का निष्पादन करा रहे हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस पहल से न केवल आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो रही है, बल्कि 'इज ऑफ लिविंग' के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी तेजी आ रही है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।3
- सहरसा के विधायक माननीय आई पी गुप्ता से जमुई जिला के समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल में उनका जवाब सुनिए1
- Post by India khabar Begusarai.1
- Post by Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़1
- क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....1
- #बिहार : #CM नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर सुनिए तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा | #Nitishkumar #Tejashwiyadav1
- चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में केदार होटल के समीप शुक्रवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठाया गया। कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष कुल 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था, पेंशन योजना लागू करने, वाहनों में कैमरा व्यवस्था, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा, ड्राइवर दिवस मनाने, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती है तो इससे ड्राइवरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने ड्राइवर समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।3
- जमुई जिला के बरहट ब्लॉक को हटाने को लेकर पूछे गए माननीय आई पी गुप्ता से सबाल पर जबाब सुनिए1