चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में केदार होटल के समीप शुक्रवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठाया गया। कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष कुल 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था, पेंशन योजना लागू करने, वाहनों में कैमरा व्यवस्था, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा, ड्राइवर दिवस मनाने, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती है तो इससे ड्राइवरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने ड्राइवर समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में केदार होटल के समीप शुक्रवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठाया गया। कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय
कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष कुल 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था, पेंशन योजना लागू करने, वाहनों में
कैमरा व्यवस्था, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा, ड्राइवर दिवस मनाने, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती है तो इससे ड्राइवरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने ड्राइवर समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
- शेखपुरा - राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान - जीवन आसान’’ (Ease of living) को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की शिकायतों को सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 फरियादियों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी । इस दौरान राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, जमावंदी में सुधार, बिजली बिल में सुधार, नया चापाकल लगाने, समाज कल्याण और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों की प्रकृति को देखते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन पर ही समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को सुगम बनाना है। पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे जनता की शिकायतों को टालने के बजाय समाधान पर जोर दें।" सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस— सोमवार और शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं थाना स्तर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय नागरिक निर्धारित अवधि में संबंधित पदाधिकारियों से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर अपनी शिकायतों का निष्पादन करा रहे हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस पहल से न केवल आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो रही है, बल्कि 'इज ऑफ लिविंग' के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी तेजी आ रही है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।3
- बाढ़। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने और दियारा क्षेत्र में जबरन फसल कटाई को लेकर हथियार के बल पर लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान बाढ़ के रैली दियारा निवासी सुदर्शन कुमार के रूप में हुई है, जिनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी मोकामा के कन्हाईपुर निवासी सूरज कुमार बताया जा रहा है। उस पर सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से भी एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ 01 आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी1
- एंकर, नालंदा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले से जुड़ा है, जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामिनी निशा रानी और मुन्नी देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि गृहस्वामी उमेश कुमार, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर हैं, फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे थे। उनका मकान सोहसराय के आशानगर मोहल्ले में स्थित है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर का पूरा हिस्सा खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक-एक कर कुल पांच कमरों का ताला काट दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा पित्तल के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद जब घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दो युवक झोले में सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत सोहसराय थाना पुलिस को दी गई। इस संबंध में सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन में 7 से 8 लाख की नहीं बल्कि लगभग 3 से 4 लाख रुपये की चांदी के बर्तन और कुछ जेवरात चोरी होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खांखला जा रहा है हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।1
- Post by Amit Kumar1
- विधायक पप्पू खान ने बिहार शरीफ में जुटा हुजूम । उठाए श्रवण कुमार को उत्तराधिकारी बनाने का मांग। बिहार शरीफ1
- बिहार शरीफ के ऐतिहासिक मखदूमी जहां, हज़रत शेख शरफुद्दीन याह्या मनेरी की पावन सरज़मीं पर पूर्व विधायक पप्पू खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य के कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने के फैसले से अल्पसंख्यक, दलित और महिलाओं में नाराज़गी है। जनता ने उन्हें 2025 से 2030 तक बिहार का नेतृत्व करने के लिए जनादेश दिया है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर ही बने रहना चाहिए।1
- चेवाड़ा में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक, सरकार से 10 मांगें उठाई गईं। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में केदार होटल के समीप शुक्रवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठाया गया। कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष कुल 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था, पेंशन योजना लागू करने, वाहनों में कैमरा व्यवस्था, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा, ड्राइवर दिवस मनाने, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती है तो इससे ड्राइवरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने ड्राइवर समुदाय से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।3
- दल्लू मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है हादसा शेखपुरा- टाउन थाना क्षेत्र के दल्लू मोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की सुबह पटना जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है । घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर ही हुई महिला की मौत बताया जा रहा है कि महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान में जुटी पुलिस रेलवे पुलिस के पीटीसी राहुल कुमार ने बताया कि दल्लू मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।1
- पटना जिले के मोकामा घाट क्षेत्र के औंटा गांव में सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान गांव में पहुंचे और कुछ घरों में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। इस दौरान अधिवक्ता गोपाल कुमार के घर का ताला तोड़ दिया गया और खिड़की के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। वहीं सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी की गई थी, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के आईजी राजकुमार, डीआईजी रविंद्र भगत और बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।1