logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार डिजिटल लाइब्रेरी से ज्ञान की नई राह, युवा भी उठा सकेंगे लाभ मजरा में दूसरा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया सुरक्षित नष्ट कुनिहार में झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही होंगे पात्र शिमला-डमटाल-जोगिंद्रनगर में नशे पर पुलिस का शिकंजा सोने चांदी के दाम

20 hrs ago
user_हिमाचल आज तक
हिमाचल आज तक
अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
20 hrs ago

बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार डिजिटल लाइब्रेरी से ज्ञान की नई राह, युवा भी उठा सकेंगे लाभ मजरा में दूसरा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया सुरक्षित नष्ट कुनिहार में झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही होंगे पात्र शिमला-डमटाल-जोगिंद्रनगर में नशे पर पुलिस का शिकंजा सोने चांदी के दाम

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार डिजिटल लाइब्रेरी से ज्ञान की नई राह, युवा भी उठा सकेंगे लाभ मजरा में दूसरा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया सुरक्षित नष्ट कुनिहार में झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही होंगे पात्र शिमला-डमटाल-जोगिंद्रनगर में नशे पर पुलिस का शिकंजा सोने चांदी के दाम
    1
    बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान


अर्की में 50 हजार की शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार


डिजिटल लाइब्रेरी से ज्ञान की नई राह, युवा भी उठा सकेंगे लाभ


मजरा में दूसरा ग्रेनेड बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया सुरक्षित नष्ट


कुनिहार में झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू


आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ही होंगे पात्र


शिमला-डमटाल-जोगिंद्रनगर में नशे पर पुलिस का शिकंजा


सोने चांदी के दाम
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 500 जवान संभालेंगे मोर्चा बिलासपुर हिमाचल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन की ओर से जारी व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान करीब 500 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। पुलिस और प्रशासन की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स पहुंचेंगी, जहां वह निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उपायुक्त ने आम जनता और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
    1
    राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 500 जवान संभालेंगे मोर्चा
बिलासपुर हिमाचल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा।
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन की ओर से जारी व्यवस्था में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान करीब 500 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। पुलिस और प्रशासन की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स पहुंचेंगी, जहां वह निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
उपायुक्त ने आम जनता और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
    user_Bilaspur Today
    Bilaspur Today
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    24 min ago
  • हवा से बाते करना इसको कहते है 🇮🇳🔥 विथ्या रामराज की तूफानी रफ्तार ने पलटा मुकाबला, आखिरी लेग में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण! 🥇 🥇🇮🇳 तीन इवेंट, तीन पदक और 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त... विथ्या रामराज ने रचा इतिहास! 🔥 ❤️🇮🇳 आखिरी 200 मीटर में दिखा विथ्या का बिजली जैसा वेग, बहरीन और चीन को पछाड़ भारत बना चैंपियन! 🥇🔥 #india #race #record #goldmedal #racers हवा से बाते करना इसको कहते है 🇮🇳🔥 विथ्या रामराज की तूफानी रफ्तार ने पलटा मुकाबला, आखिरी लेग में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण! 🥇 🥇🇮🇳 तीन इवेंट, तीन पदक और 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त... विथ्या रामराज ने रचा इतिहास! 🔥 ❤️🇮🇳 आखिरी 200 मीटर में दिखा विथ्या का बिजली जैसा वेग, बहरीन और चीन को पछाड़ भारत बना चैंपियन! 🥇🔥 #india #race #record #goldmedal #racers
    1
    हवा से बाते करना इसको कहते है 🇮🇳🔥 विथ्या रामराज की तूफानी रफ्तार ने पलटा मुकाबला, आखिरी लेग में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण! 🥇

🥇🇮🇳 तीन इवेंट, तीन पदक और 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त... विथ्या रामराज ने रचा इतिहास! 🔥

❤️🇮🇳 आखिरी 200 मीटर में दिखा विथ्या का बिजली जैसा वेग, बहरीन और चीन को पछाड़ भारत बना चैंपियन! 🥇🔥 #india #race #record #goldmedal #racers 

हवा से बाते करना इसको कहते है 🇮🇳🔥 विथ्या रामराज की तूफानी रफ्तार ने पलटा मुकाबला, आखिरी लेग में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण! 🥇
🥇🇮🇳 तीन इवेंट, तीन पदक और 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त... विथ्या रामराज ने रचा इतिहास! 🔥
❤️🇮🇳 आखिरी 200 मीटर में दिखा विथ्या का बिजली जैसा वेग, बहरीन और चीन को पछाड़ भारत बना चैंपियन! 🥇🔥 #india #race #record #goldmedal #racers
    user_ARA NEWS NETWORK
    ARA NEWS NETWORK
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • रबोन में किआ कार और ऑटो की टक्कर, बड़ा हादसा टला.. रोजाना हो रहे हादसे बना चिंता का विषय कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सोलन के रबोन में किआ कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय ऑटो में सवारियां मौजूद थीं, जबकि किआ कार में भी लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया। हादसा किन परिस्थितियों और किस कारण से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बढ़ते यातायात के बीच वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
    1
    रबोन में किआ कार और ऑटो की टक्कर, बड़ा हादसा टला.. रोजाना हो रहे हादसे  बना चिंता का विषय
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सोलन के रबोन में किआ कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय ऑटो में सवारियां मौजूद थीं, जबकि किआ कार में भी लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया। हादसा किन परिस्थितियों और किस कारण से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बढ़ते यातायात के बीच वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
    user_नरेन्द कुमार
    नरेन्द कुमार
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची आप देख रहे हैं डीके न्यूज़ नालागढ़ हिमाचल प्रदेश। देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक ग्रेनेड और एक कारतूस बरामद होने की बात सामने आई, जबकि पहले मिले ग्रेनेड को मिलाकर कुल दो ग्रेनेड सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह पंजाब के तरनतारन से बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। बम स्क्वॉड टीम ने पुलिस की निगरानी में दोनों ग्रेनेडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिस्पोज किया। इसके बाद अब देयोली गांव सुरक्षित है। लेकिन अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से? आखिर ये ग्रेनेड उसके पास पहुंचे कैसे? किसने पहुंचाए? और क्या इन ग्रेनेडों के पीछे किसी और का भी हाथ हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब अभी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन ग्रेनेडों का स्रोत क्या था और ये सलीम खान तक कैसे पहुंचे। लेकिन इस घटना के बाद एक और बेहद गंभीर सवाल पुलिस प्रशासन की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। क्या इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन उन जगहों पर अपनी निगरानी और नाकाबंदी बढ़ाएगा, जहां हिमाचल और पंजाब के बीच बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं? खास तौर पर भटौली गांव पंचायत करसोली के समीप लगते बॉर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी बात सामने आ रही है कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठीक तरीके से काम नहीं करते। इसके अलावा भटौली गांव और नमाग्रों गांव पंजहैरा की तरफ जो बॉर्डर रास्ते खुले हैं, वहां सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल यह है कि देवली में ग्रेनेड मिलने जैसी गंभीर घटना के बाद क्या पुलिस प्रशासन इन खुले बॉर्डर रास्तों पर नाकाबंदी बढ़ाएगा? क्या वहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी? क्या खराब या ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा? और क्या प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बॉर्डर से जुड़े खुले रास्तों का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए न हो? क्योंकि देयोली गांव में हुई इस घटना ने सिर्फ एक गांव की सुरक्षा का सवाल नहीं उठाया, बल्कि बॉर्डर से जुड़े रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल देयोली गांव सुरक्षित है, दोनों ग्रेनेड डिस्पोज किए जा चुके हैं और पुलिस की जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस घटना के बाद भटौली,पंचायत करसोली व नमाग्रों और अन्य खुले बॉर्डर रास्तों पर पुलिस प्रशासन अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत करता है। सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है—सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से और वहां तक पहुंचे कैसे? इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।हमारे पेज को फोलो जरूर ओर विडियो शेयर भी । डीके न्यूज़ नालागढ़ शम्मी राजपूत इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    1
    देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची


आप देख रहे हैं डीके न्यूज़ नालागढ़ हिमाचल प्रदेश।
देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक ग्रेनेड और एक कारतूस बरामद होने की बात सामने आई, जबकि पहले मिले ग्रेनेड को मिलाकर कुल दो ग्रेनेड सामने आए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह पंजाब के तरनतारन से बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। बम स्क्वॉड टीम ने पुलिस की निगरानी में दोनों ग्रेनेडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिस्पोज किया। इसके बाद अब देयोली गांव सुरक्षित है।
लेकिन अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से?
आखिर ये ग्रेनेड उसके पास पहुंचे कैसे?
किसने पहुंचाए?
और क्या इन ग्रेनेडों के पीछे किसी और का भी हाथ हो सकता है?
इन सभी सवालों के जवाब अभी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन ग्रेनेडों का स्रोत क्या था और ये सलीम खान तक कैसे पहुंचे।
लेकिन इस घटना के बाद एक और बेहद गंभीर सवाल पुलिस प्रशासन की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है।
क्या इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन उन जगहों पर अपनी निगरानी और नाकाबंदी बढ़ाएगा, जहां हिमाचल और पंजाब के बीच बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं?
खास तौर पर भटौली गांव पंचायत करसोली के समीप लगते बॉर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी बात सामने आ रही है कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठीक तरीके से काम नहीं करते।
इसके अलावा भटौली गांव और नमाग्रों गांव पंजहैरा की तरफ जो बॉर्डर रास्ते खुले हैं, वहां सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब सवाल यह है कि देवली में ग्रेनेड मिलने जैसी गंभीर घटना के बाद क्या पुलिस प्रशासन इन खुले बॉर्डर रास्तों पर नाकाबंदी बढ़ाएगा?
क्या वहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी?
क्या खराब या ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा?
और क्या प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बॉर्डर से जुड़े खुले रास्तों का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए न हो?
क्योंकि देयोली गांव में हुई इस घटना ने सिर्फ एक गांव की सुरक्षा का सवाल नहीं उठाया, बल्कि बॉर्डर से जुड़े रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल देयोली गांव सुरक्षित है, दोनों ग्रेनेड डिस्पोज किए जा चुके हैं और पुलिस की जांच जारी है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस घटना के बाद भटौली,पंचायत करसोली व नमाग्रों और अन्य खुले बॉर्डर रास्तों पर पुलिस प्रशासन अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत करता है।
सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है—सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से और वहां तक पहुंचे कैसे?
इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।हमारे पेज को फोलो जरूर ओर विडियो शेयर भी ।
डीके न्यूज़ नालागढ़ शम्मी राजपूत इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Dk News Nalagarh
    Dk News Nalagarh
    Local News Reporter पंजेहरा, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारतीय डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम वेस्टीज दे रहा है घर बैठे पार्ट टाइम बिजनेस करने का मौका दोस्तों आज ही इस शानदार प्लेटफार्म को समझे जाने और इसके बारे में जानकारी दें और अपने भविष्य के लिए करियर के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए आज ही इस शानदार प्लेटफार्म के साथ ज्वाइन करके अपने घर बैठे इस बिजनेस को करें इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    1
    भारतीय डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम वेस्टीज दे रहा है घर बैठे पार्ट टाइम बिजनेस करने का मौका
दोस्तों आज ही इस शानदार प्लेटफार्म को समझे जाने और इसके बारे में जानकारी दें और अपने भविष्य के लिए करियर के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए आज ही इस शानदार प्लेटफार्म के साथ ज्वाइन करके अपने घर बैठे इस बिजनेस को करें इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop Jhanduta, Bilaspur•
    20 hrs ago
  • राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद बिलासपुर हिमाचल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 6अक्टूबर को राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन की ओर से जारी व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स पहुंचेंगी, जहां वह निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उपायुक्त ने आम जनता और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
    1
    राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद

बिलासपुर हिमाचल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 6अक्टूबर को राष्ट्रपति के श्री नैना देवी जी मंदिर दौरे के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा।
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन की ओर से जारी व्यवस्था में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट मैप और ट्रैफिक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री नैना देवी जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स पहुंचेंगी, जहां वह निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
उपायुक्त ने आम जनता और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
    user_Bilaspur Today
    Bilaspur Today
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.