Shuru
Apke Nagar Ki App…
अकबरपुर में 2 घरों में चोरी की वारदात लाखों रुपए के सामान और नगदी किए पार श्रीमहावीरजी क्षेत्र में बीती रात अकबरपुर गांव में दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इसी गांव में हरि मोहन के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। चोर पटोरपोश मकान की पट्टी तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 10 लाख रुपए का सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस दोनों चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
RK LIVE KARAULI
अकबरपुर में 2 घरों में चोरी की वारदात लाखों रुपए के सामान और नगदी किए पार श्रीमहावीरजी क्षेत्र में बीती रात अकबरपुर गांव में दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इसी गांव में हरि मोहन के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। चोर पटोरपोश मकान की पट्टी तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 10 लाख रुपए का सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस दोनों चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rehan khan1
- हिंडौन सिटी। बयाना मोड पर रविवार दोपहर को न्याय विभाग लिखी एक कार एकाएक बेकाबू हो गई। इससे राहगीर और वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। बेकाबू कार ने हीरा सिंह मार्ग स्मारक और उसके पास खड़े फास्ट फूड के ठेले को टक्कर मार दी। इससे शहीद स्मारक और ठेला दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को देखते हुए चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।1
- हिण्डोन मेट्रो मास हॉस्पिटल एवं वातसल्य सेवा समिति ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव रहीं मुख्य अतिथि3
- रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा शनिवार को कोटा उमराव मल पुरोहित सभागार, वर्कशॉप, गंगापुर तथा सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 604 यूनिट रक्तदान हुआ। उमराव मल पुरोहित सभागार में शुक्रवार और शनिवार को कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें कुल 170 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव के 60वें जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों के अलावा साथ हिन्द मजदूर सभा से सलग्न असंगठित श्रेत्र की मजदूर यूनियनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में यूनियन के सहायक महामंत्री नरेश मालव ने अपनी पत्नी ममता मालव के साथ 49वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को वनसर्ट ओरगनाजेशन द्वारा राकेश भार्गव के सौजन्य से पौष्टिक दूध का भी वितरण किया गया। इसके अलावा लोको पायलट टीकम शर्मा ने अपनी पत्नी देवेश शर्मा एवं अनिल पचौरी ने अपने पुत्र माधव के साथ तथा ज्योति माथुर और सीमा सिंह ने भी रक्तदान किया। सभी जांचे निशुल्क यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर द्वारा किया गया था। डॉ. निधि गोयल, डॉ. यश वर्धन शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, सीए-125, पीएसए, सीबीसी एवं पैप स्केनर जैसी महत्वपूर्ण जाँचें निशुल्क की गईं।1
- Post by Hanis Sheikh1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना #rail #railway #railwaystation #railwaystationview #railwaystationview_ Ministry of Railways, Government of India1
- हिंडौन सिटी। अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के अकबरपुर गांव में देर रात अज्ञात चोर पट्टियां तोड़कर पाटोरपोश घर में घुस गए। जहां से चोर लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए। चोरी की सूचना पर श्री महावीरजी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना जानकारी ली।1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना कोटा। गंगापुर के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- वजीरपुर बडोली में बड़ा खुलासा- गोशाला पर लापरवाही के आरोप, मृत पशु फेंकने से फैली दहशत, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा धरना वजीरपुर बडोली ग्रेड क्षेत्र के सामने में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गोशाला के पीछे दो गायों के मासूम बछड़े मृत अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें आवारा जानवर नोच-नोच कर खा रहे थे। स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि गोशाला संचालक अक्सर मृत पशुओं को कॉलोनी के पीछे फेंक देते हैं, जिससे तेज बदबू फैलती है और आसपास के लोगों, खासकर बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। आवारा जानवर इन मृत पशुओं को नोचते रहते हैं, जिससे माहौल और भी भयावह हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के स्पष्ट नियम हैं कि मृत पशुओं को गड्डा खोदकर दफनाया जाना चाहिए, लेकिन यहां खुले में फेंककर नियमों की अनदेखी की जा रही है। सूचना मिलते ही मोनीस खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया गया। मोनीस खान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की1