Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन के बयाना मोड पर न्याय विभाग लिखी बेकाबू कार से लोगों में मची अफरा तफरी, बेकाबू कार ने शहीद हीरा सिंह मार्ग स्मारक व फास्ट फूड के ठेले को टक्कर मार किया क्षतिग्रस्त हिंडौन सिटी। बयाना मोड पर रविवार दोपहर को न्याय विभाग लिखी एक कार एकाएक बेकाबू हो गई। इससे राहगीर और वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। बेकाबू कार ने हीरा सिंह मार्ग स्मारक और उसके पास खड़े फास्ट फूड के ठेले को टक्कर मार दी। इससे शहीद स्मारक और ठेला दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को देखते हुए चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
Krishan murari rajora
हिंडौन के बयाना मोड पर न्याय विभाग लिखी बेकाबू कार से लोगों में मची अफरा तफरी, बेकाबू कार ने शहीद हीरा सिंह मार्ग स्मारक व फास्ट फूड के ठेले को टक्कर मार किया क्षतिग्रस्त हिंडौन सिटी। बयाना मोड पर रविवार दोपहर को न्याय विभाग लिखी एक कार एकाएक बेकाबू हो गई। इससे राहगीर और वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। बेकाबू कार ने हीरा सिंह मार्ग स्मारक और उसके पास खड़े फास्ट फूड के ठेले को टक्कर मार दी। इससे शहीद स्मारक और ठेला दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को देखते हुए चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
More news from Karauli and nearby areas
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- हिन्डौन सिटी। शहर के बैंड मार्केट स्थित बजाजों की धर्मशाला के पास आर्य समाज भवन में रविवार को वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव रहे। इस अवसर पर सांसद जाटव ने कहा कि आर्य समाज सभी जातियों को समान दृष्टि से देखता है। प्रत्येक समाज को धर्म एवं जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आर्य संस्कृति को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध व्यवसायी एवं एमडीएच मसालों के प्रतिनिधि जीतेन्द्र भाटिया ने की। प्रसिद्ध व्यवसायी भाटिया ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति को जीवन जीने और संस्कारों को संवारने का सर्वोत्तम माध्यम बताया। इस मौके पर राजस्थान आर्य समाज सभा के प्रतिनिधि जयसिंह गहलोत, जयपुर के आर्य नेता रविंद्र कुमार नैय्यर, जोधपुर स्मृति भवन के मंत्री किशनलाल गहलोत व गंगापुर सिटी नगर परिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरुकुल की बालिकाओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया। कन्या गुरुकुल विद्यालय की आचार्या सुमन कुमारी ने भजन प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच संचालन गुरुकुल संचालक हरीशचंद्र शास्त्री ने किया। आर्य समाज सीमित के अध्यक्ष रामबाबू आर्य रोहित आर्य, मनीष आदि ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। आर्य समाज समिति के अध्यक्ष आर्य ने बताया कि गुरुकुल की स्थापना से नारी शिक्षा और संस्कारों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस निशुल्क आवासीय गुरुकुल में बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और शौर्य का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को बालिकाओं के उत्थान में सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर रमेशचंद,ओमप्रकाश बंसल,पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, कांग्रेस के हिंडौन देहात अध्यक्ष योगेंद्र मावई,कांग्रेस के हिंडौन शहर कार्यकारी अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Post by Rehan khan1
- Post by Hanis Sheikh1
- श्रीमहावीरजी क्षेत्र में बीती रात अकबरपुर गांव में दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इसी गांव में हरि मोहन के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। चोर पटोरपोश मकान की पट्टी तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 10 लाख रुपए का सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस दोनों चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है।1
- हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा प्रशासनिक बेड़ा में फेरबदल करते हुए 65 आईएएसो के तबादला सूची के मुताबिक करौली जिले को युवा जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को नियुक्त करने पर रविवार को 11:00 बजे पदभार संभालने कलेक्ट्रेट पहुंचे। नवनियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के करौली पंहुचने पर एडीएम हेमराज परडिवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक धर्मेंद्र मीणा, करौली उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा सहित मंडरायल उपखंड अधिकारी सहित जिले के अन्य आला अधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने पदभार संभालते हुए पत्रकारों से चर्चा कर राज्य व केन्द्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक लाभान्वित करने सहित जिले की समस्याओं के विस्तार पूर्वक अधिकारियों से समीक्षा कर जल्द समाधान की प्राथमिकता पर बल दिया। उन्होंने इस दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था के दुरूस्तीकरण के बारे जानकारी जुटाकर पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में अधिकारीयों से समन्वय स्थापन व समीक्षा कर जल्द क्रियान्वयन किया जाएगा। जिससे सभी को राज्य व केंद्र सरकार की योजना का समय पर लाभ मिल सके।2
- Post by Rehan khan1