logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोण्डा के खरगूपुर में पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश करते हुए साजिशकर्ता पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खरगूपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपये बरामद किए हैं। मामला तब शुरू हुआ जब खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर बाजार निवासी लवकुश (पुत्र रामबचन) ने तहरीर दी कि 19 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर बक्सों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान जब पुलिस ने परिवार से पूछताछ की, तो वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ करने पर पूनम ने स्वीकार किया कि उसके अपने मौसी के लड़के विकास कसौधन के साथ प्रेम संबंध थे और दोनों साथ भागने की योजना बना रहे थे। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए 19/20 जुलाई की रात को पूनम ने विकास को घर बुलाया, बक्सों के ताले तोड़कर सारे जेवर व नकदी उसे सौंप दी। घटना को असली रूप देने के लिए पूनम ने सामान बिखेर दिया और बेहोश होने का नाटक कर बेड के नीचे लेट गई, तथा सुबह परिजनों को 9-10 अज्ञात चोरों द्वारा मारपीट कर लूटपाट करने की झूठी कहानी सुनाई। पूनम की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी विकास कसौधन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 19.610 ग्राम सोने के आभूषण (जिसमें अंगूठी, झुमकी, झाला, कान के टप्स, बाली और नथुनी शामिल हैं), 1.585 किलोग्राम चांदी के आभूषण (जिसमें बिछिया, पायल, सिक्के, कमरबंद, पायजेब और अन्य सामान शामिल हैं), ₹50,000 नकद (100 रुपये के 500 नोट) तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।

17 hrs ago
user_Brijesh Kumar Singh
Brijesh Kumar Singh
गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

गोण्डा के खरगूपुर में पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश करते हुए साजिशकर्ता पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खरगूपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपये बरामद किए हैं। मामला तब शुरू हुआ जब खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर बाजार निवासी लवकुश (पुत्र रामबचन) ने तहरीर दी कि 19 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर में

घुसकर बक्सों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान जब पुलिस ने परिवार से पूछताछ की, तो वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ करने पर पूनम ने स्वीकार किया कि उसके अपने मौसी के लड़के विकास कसौधन के साथ प्रेम संबंध थे और दोनों साथ भागने की योजना बना रहे थे। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए 19/20 जुलाई की रात को पूनम ने विकास को घर बुलाया, बक्सों के ताले तोड़कर सारे जेवर व नकदी उसे सौंप दी। घटना को असली रूप देने के लिए पूनम ने

सामान बिखेर दिया और बेहोश होने का नाटक कर बेड के नीचे लेट गई, तथा सुबह परिजनों को 9-10 अज्ञात चोरों द्वारा मारपीट कर लूटपाट करने की झूठी कहानी सुनाई। पूनम की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी विकास कसौधन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 19.610 ग्राम सोने के आभूषण (जिसमें अंगूठी, झुमकी, झाला, कान के टप्स, बाली और नथुनी शामिल हैं), 1.585 किलोग्राम चांदी के आभूषण (जिसमें बिछिया, पायल, सिक्के, कमरबंद, पायजेब और अन्य सामान शामिल हैं), ₹50,000 नकद (100 रुपये के 500 नोट) तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या के कोतवाली अयोध्या अंतर्गत रानोपाली चौकी क्षेत्र से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां पहले लड़कियों को पुलिस द्वारा हटवाया गया और फिर महिला कल्याण समिति का छापा डलवाकर क्लीन चिट दे दी गई। इस मामले में रानोपाली चौकी का एक सिपाही संलिप्त बताया जा रहा है, जहां छापे के बाद सब कुछ ठीक बताते हुए क्लीन चिट थमा दी गई। पुलिस की इस संदिग्ध कार्रवाई और कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर यह वीडियो किसका है और कब का है? इसके साथ ही तंज कसते हुए पूछा जा रहा है कि क्या यही अयोध्या पुलिस की 'स्मार्ट पुलिस' है?
    1
    अयोध्या के कोतवाली अयोध्या अंतर्गत रानोपाली चौकी क्षेत्र से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां पहले लड़कियों को पुलिस द्वारा हटवाया गया और फिर महिला कल्याण समिति का छापा डलवाकर क्लीन चिट दे दी गई। इस मामले में रानोपाली चौकी का एक सिपाही संलिप्त बताया जा रहा है, जहां छापे के बाद सब कुछ ठीक बताते हुए क्लीन चिट थमा दी गई। पुलिस की इस संदिग्ध कार्रवाई और कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर यह वीडियो किसका है और कब का है? इसके साथ ही तंज कसते हुए पूछा जा रहा है कि क्या यही अयोध्या पुलिस की 'स्मार्ट पुलिस' है?
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा खिदिरपुर में एक कोटेदार पर गरीबों के हक पर डाका डालने और नियमों को खुलेआम चुनौती देने का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता के दावों के विपरीत, यहाँ कोटेदार लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन जारी दिखा देता है, लेकिन मौके पर राशन नहीं देता। इसके बाद गरीब उपभोक्ताओं को राशन के लिए दो से चार दिन बाद आने को मजबूर किया जाता है और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह मामला तब बेहद गरमा गया जब एक पत्रकार ने दो दिन पहले अंगूठा लगाने के बावजूद राशन न मिलने पर इस व्यवस्था का विरोध किया। आरोप है कि इस पर भड़के कोटेदार और उसके सहयोगियों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दबंग कोटेदार ने पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने, जान से मारने और मिट्टी में मिला देने की धमकी भी दे डाली। इस घटना को गरीबों के अधिकार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधे हमले के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद चौरे बाजार बीकापुर क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। सभी ने जिला प्रशासन, खाद्य एवं रसद विभाग तथा पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठनों ने दोषी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है ताकि गरीबों के हक और पत्रकारों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश मिल सके।
    1
    अयोध्या के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा खिदिरपुर में एक कोटेदार पर गरीबों के हक पर डाका डालने और नियमों को खुलेआम चुनौती देने का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता के दावों के विपरीत, यहाँ कोटेदार लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन जारी दिखा देता है, लेकिन मौके पर राशन नहीं देता। इसके बाद गरीब उपभोक्ताओं को राशन के लिए दो से चार दिन बाद आने को मजबूर किया जाता है और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

यह मामला तब बेहद गरमा गया जब एक पत्रकार ने दो दिन पहले अंगूठा लगाने के बावजूद राशन न मिलने पर इस व्यवस्था का विरोध किया। आरोप है कि इस पर भड़के कोटेदार और उसके सहयोगियों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दबंग कोटेदार ने पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने, जान से मारने और मिट्टी में मिला देने की धमकी भी दे डाली। इस घटना को गरीबों के अधिकार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधे हमले के रूप में देखा जा रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद चौरे बाजार बीकापुर क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। सभी ने जिला प्रशासन, खाद्य एवं रसद विभाग तथा पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठनों ने दोषी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है ताकि गरीबों के हक और पत्रकारों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश मिल सके।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    3 hrs ago
  • अयोध्या जिले के रुदौली स्थित भेलसर चौराहे पर हल्की बरसात के बाद एनएच-27 की दोनों सर्विस रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं, जिससे यह हाईवे किसी टापू या 'मिनी समंदर' में तब्दील हो गया है। बिना हेलमेट चलने वालों का चालान काटने वाले जिम्मेदार विभाग और प्रशासन से जनता तीखा सवाल पूछ रही है कि क्या सड़क की इस जानलेवा दुर्दशा को झेलने के लिए ही लोग टोल टैक्स भरते हैं? हल्की सी बारिश होते ही पूरी सर्विस रोड तालाब और स्विमिंग पूल जैसी नजर आने लगती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इस बदहाली का मुख्य कारण सड़क किनारे बने नालों का आज तक अधूरा पड़े रहना है। निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। इस जलभराव के चलते दोपहिया वाहन चालक पानी के बीच से धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं, वहीं चारपहिया वाहन चालक पानी की गहराई का अंदाजा लगाते हुए किसी तरह रास्ता पार कर रहे हैं। सबसे बुरा हाल पैदल चलने वालों का है, जिन्हें जूते-चप्पल हाथ में लेकर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन एनएचएआई (NHAI) और प्रशासन कई बार शिकायतें मिलने के बाद भी केवल कोरा आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है। अधूरे पड़े नालों का निर्माण आज तक पूरा नहीं कराया गया। नाराज स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अधूरे नालों का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था हो, सर्विस रोड से पानी निकालने के लिए पंपिंग की व्यवस्था की जाए और बरसात से पहले नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासनिक दावों की पोल खोलती इस व्यवस्था को नहीं सुधारा गया, तो यह जलभराव किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    1
    अयोध्या जिले के रुदौली स्थित भेलसर चौराहे पर हल्की बरसात के बाद एनएच-27 की दोनों सर्विस रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं, जिससे यह हाईवे किसी टापू या 'मिनी समंदर' में तब्दील हो गया है। बिना हेलमेट चलने वालों का चालान काटने वाले जिम्मेदार विभाग और प्रशासन से जनता तीखा सवाल पूछ रही है कि क्या सड़क की इस जानलेवा दुर्दशा को झेलने के लिए ही लोग टोल टैक्स भरते हैं? हल्की सी बारिश होते ही पूरी सर्विस रोड तालाब और स्विमिंग पूल जैसी नजर आने लगती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

इस बदहाली का मुख्य कारण सड़क किनारे बने नालों का आज तक अधूरा पड़े रहना है। निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। इस जलभराव के चलते दोपहिया वाहन चालक पानी के बीच से धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं, वहीं चारपहिया वाहन चालक पानी की गहराई का अंदाजा लगाते हुए किसी तरह रास्ता पार कर रहे हैं। सबसे बुरा हाल पैदल चलने वालों का है, जिन्हें जूते-चप्पल हाथ में लेकर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन एनएचएआई (NHAI) और प्रशासन कई बार शिकायतें मिलने के बाद भी केवल कोरा आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है। अधूरे पड़े नालों का निर्माण आज तक पूरा नहीं कराया गया। नाराज स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अधूरे नालों का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था हो, सर्विस रोड से पानी निकालने के लिए पंपिंग की व्यवस्था की जाए और बरसात से पहले नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासनिक दावों की पोल खोलती इस व्यवस्था को नहीं सुधारा गया, तो यह जलभराव किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या निवासी और भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास वर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर युवा प्रदर्शन और संसद मार्च में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके द्वारा चलाए जा रहे आमरण-अनशन का पुरजोर समर्थन किया और देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। विकास वर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इसके कारण देश के छात्रों और नौजवानों का परिश्रम, धन और समय पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। नौकरियां न मिलने की वजह से देश का युवा हताश है और लगातार आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके इस अड़ियल रुख के कारण देश के नौजवानों में भारी आक्रोश है। विकास वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक, छात्रों और नौजवानों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली-गलौज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बर्बरतापूर्ण रवैये का आने वाले समय में बहुत मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
    1
    अयोध्या निवासी और भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास वर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर युवा प्रदर्शन और संसद मार्च में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके द्वारा चलाए जा रहे आमरण-अनशन का पुरजोर समर्थन किया और देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विकास वर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इसके कारण देश के छात्रों और नौजवानों का परिश्रम, धन और समय पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। नौकरियां न मिलने की वजह से देश का युवा हताश है और लगातार आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके इस अड़ियल रुख के कारण देश के नौजवानों में भारी आक्रोश है। विकास वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक, छात्रों और नौजवानों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली-गलौज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बर्बरतापूर्ण रवैये का आने वाले समय में बहुत मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नई दिल्ली में CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है। मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल की बात को सुना और उनका ज्ञापन प्राप्त किया। सौरव दास के मुताबिक, जेपी नड्डा ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस निर्णय या आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं CJP ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी इन प्रमुख मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    नई दिल्ली में CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है।

मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल की बात को सुना और उनका ज्ञापन प्राप्त किया। सौरव दास के मुताबिक, जेपी नड्डा ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस निर्णय या आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं CJP ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी इन प्रमुख मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या के बीकापुर शहीद स्थल पर नीट पेपर लीक और केंद्र सरकार की छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के बैनर तले सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन और धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बीकापुर के तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को अपनी मांगों को लेकर एक 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव कामरेड अशोक कुमार यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पूरी तरह से छात्र और युवा विरोधी हो चुकी है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आज पूरे देश के छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अनशन कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा जबरन उठवाया जा रहा है। इस धरने की अध्यक्षता किसान सभा के जिला सचिव मायाराम वर्मा ने की और संचालन संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान डीवाईएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर, कामरेड बाबूराम यादव, बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन, अर्जुन यादव और देवनारायण जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किए। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रमुख मांग के साथ-साथ सहारा उपभोक्ताओं को उनका भुगतान दिलाने और किसानों को बिना फार्मर रजिस्ट्री के खाद उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।
    1
    अयोध्या के बीकापुर शहीद स्थल पर नीट पेपर लीक और केंद्र सरकार की छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के बैनर तले सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन और धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बीकापुर के तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को अपनी मांगों को लेकर एक 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव कामरेड अशोक कुमार यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पूरी तरह से छात्र और युवा विरोधी हो चुकी है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आज पूरे देश के छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अनशन कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा जबरन उठवाया जा रहा है।

इस धरने की अध्यक्षता किसान सभा के जिला सचिव मायाराम वर्मा ने की और संचालन संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान डीवाईएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर, कामरेड बाबूराम यादव, बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन, अर्जुन यादव और देवनारायण जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किए। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रमुख मांग के साथ-साथ सहारा उपभोक्ताओं को उनका भुगतान दिलाने और किसानों को बिना फार्मर रजिस्ट्री के खाद उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लाठीचार्ज की घटना के बाद डिंपल यादव घायल छात्रों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में उन्होंने घायल छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डिंपल यादव ने पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और पुलिस एक्शन पर जमकर बरसीं।
    1
    लाठीचार्ज की घटना के बाद डिंपल यादव घायल छात्रों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में उन्होंने घायल छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डिंपल यादव ने पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और पुलिस एक्शन पर जमकर बरसीं।
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.