सांप की केंचुली रख रचा ड्रामा, प्रेमी संग गई युवती ने इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में ‘नागिन बनने’ की अफवाह के बीच फरार हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने शादी कर ली है। उसने अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती ने घर से जाते समय अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी, जिसके बाद गांव में उसके ‘नागिन बनने’ की चर्चा फैल गई। परिजनों ने उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम सक्रिय है और जल्द ही युवती की लोकेशन ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सांप की केंचुली रख रचा ड्रामा, प्रेमी संग गई युवती ने इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में ‘नागिन बनने’ की अफवाह के बीच फरार हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने शादी
कर ली है। उसने अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती ने घर से जाते समय अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी, जिसके बाद गांव में उसके ‘नागिन बनने’ की चर्चा फैल गई। परिजनों ने उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में युवती के पिता ने
अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम सक्रिय है और जल्द ही युवती की लोकेशन ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- फफूंद (औरैया)। नगर पंचायत फफूंद की गौशाला की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गौशाला के अंदर अव्यवस्थाओं का गंभीर मामला सामने आया है, जहां कई गोवंशों के मृत पाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। देखरेख के अभाव में कई पशु तड़प-तड़प कर मर गए। लोगों का कहना है कि शासन द्वारा गौशालाओं के संचालन के लिए लाखों रुपये की धनराशि जारी की जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित देखभाल की जाती तो बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। इस पूरे मामले में नगर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गौशाला की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि जांच बैठती है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंशों की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।1
- औरैया वायरल वीडियो नागिन नहीं बनी, प्रेमी संग भागी हूं’… औरैया से लापता युवती ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो, बताई भागने की वजह*1
- नगर पंचायत फफूंद में प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम गोवंशों की जान जोखिम में डाल दी है। नगर अध्यक्ष और ईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया है। उचित चारे और देखरेख के अभाव में गौशाला के बेजुबान दम तोड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी पंचायत की इस बदहाली पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्या प्रशासन की चुप्पी टूटेगी या यूं ही मासूम पशु मरते रहेंगे?1
- औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चल रहा था। अब इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।1
- सर्राफा व्यवसायी के साथ फ्रॉड करने का मामला आया सामने जहाँ सदर तहसील औरैया के होमगंज सर्राफा मार्केट में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो ब्यक्ति बाइक द्वारा जो बिना नंबर की थीं नकली सोने का सामान देकर किया रुपयों का फ्रॉड3
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना दिबियापुर, एसओजी सर्विलांस की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं कर शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान को भी बरामद किया है। चोरों के द्वारा थाना दिबियापुर, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में चोरियां की थी।1
- Post by Kanhaiya lal1
- 15 फरवरी को देवकरन संग संपन्न होगा शुभ-विवाह, गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहयोग से खिले चेहरे औरैया. समाजसेवी संगठन विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरन के विवाह में सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार प्रातः 10 बजे समिति की टीम औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर पश्चिम स्थित ग्राम धीरजपुर पहुंची, जहां हरिजन समाज के तारावती एवं कमल शंकर की पुत्री किरन का विवाह 15 फरवरी 2026 को बबीना-औरैया निवासी देवकरन के साथ होना निर्धारित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समिति ने पूर्व में विवाह में सहयोग का आश्वासन दिया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई एवं सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली-चावल से तिलक कर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर भावपूर्ण अभिनंदन किया। समिति एवं जनसहयोग से किरन को साड़ियां, ज्वेलरी, सूट, 10 किलो गेहूं का आटा, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सेट, प्रेस, चूड़ी-कंगन सेट, पुडिंग सेट, जेंट्स-लेडीज घड़ी, चाय कप सेट, कांच की कटोरी, टिफिन, बिछिया एवं श्रृंगार सामग्री सहित अनेक गृह उपयोगी वस्तुएं एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहयोग पाकर परिवार के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है। किरन इस पहल की 69वीं लाभार्थी हैं। समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सर्वसमाज के जरूरतमंदों की सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, बबिता गुप्ता, सीता पोरवाल, संगीता भदौरिया, सतीश पोरवाल सहित समिति के सदस्य, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।5