सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उज्जवल कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।

- JHARKHAND सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर से आवाज मजबूती के साथ उठाया। इटखोरी प्रखंड भौगोलिक क्षेत्रफल, जनसंख्या घनत्व एवं प्रशासनिक आवश्यकता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार से आग्रह किया है कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इटखोरी को शीघ्र अनुमंडल का दर्जा दिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिल सके। सदन के माध्यम से उज्जवल कुमार, सरकार से अपेक्षा करते हुवे कहा की इस जनभावना का सम्मान करता हूं, जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- शिक्षक बना किसान, स्कूल में सिच्चे देश का भविष्य, खेत में सिच्चे जिवन का अन्न, इसी को लेकर एक कविता किसानों के लिए। जिन्होंने पूरे देश को अनाज, सब्जी, फल और तेल जैसे सभी खाद्य पदार्थों का जनक को समर्पित।1
- Post by M.Haque Bharti1
- हजारीबाग | आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले क्या करें एवं क्या न करें संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।1
- रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर हजारीबाग में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च1
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- झारखंड! प्रेस कॉन्फ्रेंस करते इटखोरी CO को लेकर बाबूलाल मरांडी1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1