Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर हजारीबाग में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च
Boltajharkhand
रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर हजारीबाग में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च
More news from Hazaribagh and nearby areas
- हजारीबाग:आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।1
- Post by Boltajharkhand1
- Post by M.Haque Bharti1
- Post by IYCB1
- रांची (झारखंड): मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू, 6 महीने से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं तो 12 मार्च से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लंबित मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के मनरेगा कर्मियों की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। हड़ताल के पहले दिन 9 मार्च को राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों के समक्ष मनरेगा कर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, सहायक अभियंता और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया। कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेकिन अब तक समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गई है। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मनरेगा कर्मियों को छह माह से अधिक समय से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा नियमितीकरण नीति का अभाव, असमान वेतन संरचना और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कर्मियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इसके बावजूद वे वर्षों से ग्रामीण विकास की इस महत्वपूर्ण योजना को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित कर रहे हैं। सकारात्मक पहल करने की मांग संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समस्याओं का न्यायसंगत समाधान प्राप्त करना है। उन्होंने राज्य सरकार से मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। संघ के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 11 मार्च को प्रदेश मुख्यालय में राज्यस्तरीय धरना आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जाती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मांगों के समाधान तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।1
- 🚨 सूचना / अलर्ट 📢 हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। 🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- हजारीबाग के मुफस्सिल थाना परिसर में रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस, भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।2
- GOVT. SECANDARY SCHOOL BHANDARO का बॉण्डरी का जाली का ये हाल है इसका जिम्मेदार कौन?1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1