Shuru
Apke Nagar Ki App…
संसद भवन में राज्यपाल से वार्ता करते सांसद सभी लोग अपने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए बजट का मांग कर रहे हैं
रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
संसद भवन में राज्यपाल से वार्ता करते सांसद सभी लोग अपने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए बजट का मांग कर रहे हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- भदोही जनपद ज्ञानपुर स्थित कसीदहा निवासी राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि वृद्धा पेंशन मेरा नहीं बन पा रहा बनवाया जाना अति आवश्यक है लेकिन जिम्मेदार है बेखबर1
- मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के पट्टीनाथराय गांव स्थित ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर बनी नहर की पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पहले टूट चुकी है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। रेलिंग टूटे होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि नहर की इस पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बिना रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक सवार और कार चालक अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित नहर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद यह रास्ता हर समय व्यस्त रहता है। दिन-रात भारी वाहनों सहित दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में टूटी रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने नहर विभाग और संबंधित अधिकारियों से पुलिया की रैपिड/रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के प्रसिद्ध पश्चिमी पर्यटक स्थल सुदिष्ट ब्रह्म धाम, परानीपुर में अखंड हरी कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । यह आयोजन भोजपुरी बिरहा गायक व समाज सेवी मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में कियागया। इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल।आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण स्थल को सुव्यवस्थित किया गया। बड़े स्तर पर भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई है। भोजपुरी बिरहा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मुन्ना लाल यादव ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा महाराज धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्तगण बढ़-चढ़कर सहयोग किया।आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह का आयोजन कर्ता मुन्ना लाल यादव ने संसद के जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया।लोगों की भीड़ ने उज्जवल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए जयकारों के साथ बाबा महाराज का पश्चिमी परेड गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में एस पब्लिक के प्रबंधक नीरज यादव, सिरसा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, शेषमणि यादव, मोनू यादव इंद्रेश यादव दिलीप जुगनू प्रेमी ओम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं सकती और अपना राग गाते रहते हैं- अखिलेश इतनी झूठी सरकार हमने आपने नहीं देखी होगी- अखिलेश विकसित भारत राम जी योजना में इनका बजट कम हो गया-अखिलेश भाजपा की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही हैं-अखिलेश केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों का फॉर्म 7 से नोटिस देकर वोट कटवा रहे हैं- अखिलेश Gen Z बड़े जागरूक नौजवान लोग हैं, उन्होंने CM का मतलब ‘corrupt mouth’ निकाला है-अखिलेश जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन रजिस्टर्ड संघी साथियों ने वंदे मातरम् कभी नहीं गाया- अखिलेश न आज़ादी के पहले गाया, न आज़ादी के बाद-अखिलेश JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया- अखिलेश पहले बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो- अखिलेश यह सरकार विरोध सहन नहीं करती- अखिलेश झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैं - अखिलेश गरीबों और पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है-अखिलेश नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है- अखिलेश हमारी आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है- अखिलेश यादव1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- तोहे #खोजी कहा मैया #पतवार बिना डुबे #मझधार बिचे #नेइया #देवी गीत #वायरल गीत #वायरल_विडिओ #viralvideo #trendingreels #dharmendra_halchal #pryagraj #गायक_धर्मेंद्र_हलचल #Devigeet1
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी.. हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं.. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे खत्म होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. परीक्षा के लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 596 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है.. इसमें संस्थागत परीक्षार्थी 52,42,235 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 95,543 हैं. हाईस्कूल के 27,61,696 परीक्षार्थी हैं जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 27,50,862 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10,834 हैं. इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी हैं जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 24,91,373 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 84,709 हैं. खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है.. सूबे के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा संवेदनशील घोषित किए गए हैं.. 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं. सभी 8033 परीक्षा केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है. हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा.. 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं.. नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय तथा 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है.. 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है.. लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय और प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.. सभी 75 जनपदों में भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है. उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका रोकने के लिए इस बार चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी. उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित रहेगा..1