logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागौर: जाट समाज का बड़ा फैसला, विवाह में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के निकटवर्ती ग्राम सथानी में जाट समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है। समाजबंधु वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल पर एक जाजम में एकत्रित हुए और शपथ लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

2 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

नागौर: जाट समाज का बड़ा फैसला, विवाह में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के निकटवर्ती ग्राम सथानी में जाट समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है। समाजबंधु वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल पर एक जाजम में एकत्रित हुए और शपथ लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के निकटवर्ती ग्राम सथानी में जाट समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है। समाजबंधु वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल पर एक जाजम में एकत्रित हुए और शपथ लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
    1
    नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड के निकटवर्ती ग्राम सथानी में जाट समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है। समाजबंधु वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल पर एक जाजम में एकत्रित हुए और शपथ लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पीपाड़ शहर में जाट समाज हथाई द्वारा आयोजित होली की गैर हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। गैर के गेरिये जाट समाज हथाई से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ नाचते-गाते हुए होली स्थल तक पहुंचे। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। मार्ग में मुस्लिम समाज के बंधुओं ने जाट समाज की गैर के गेरियों का फूलों की वर्षा एवं दुपट्टा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। इस सौहार्दपूर्ण दृश्य को देखकर जाट समाज ने मुस्लिम समाज के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। होली के दौरान समस्त 36 कौम का सराहनीय सहयोग भी रहा, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश सशक्त हुआ। होली की गैर के दौरान पुलिस प्रशासन, उपखंड प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा एवं व्यवस्था की सराहनीय तैयारियों के लिए जाट समाज अध्यक्ष श्रवण राम सैल ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एवं मुस्लिम समाज के बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन किया। गैर संपन्न होने के पश्चात जाट समाज हथाई पर मुस्लिम बंधुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा होली की गैर को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, एकता और पारस्परिक सम्मान की सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।
    2
    पीपाड़ शहर में जाट समाज हथाई द्वारा आयोजित होली की गैर हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। गैर के गेरिये जाट समाज हथाई से ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ नाचते-गाते हुए होली स्थल तक पहुंचे। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
मार्ग में मुस्लिम समाज के बंधुओं ने जाट समाज की गैर के गेरियों का फूलों की वर्षा एवं दुपट्टा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। इस सौहार्दपूर्ण दृश्य को देखकर जाट समाज ने मुस्लिम समाज के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। होली के दौरान समस्त 36 कौम का सराहनीय सहयोग भी रहा, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश सशक्त हुआ।
होली की गैर के दौरान पुलिस प्रशासन, उपखंड प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा एवं व्यवस्था की सराहनीय तैयारियों के लिए जाट समाज अध्यक्ष श्रवण राम सैल ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एवं मुस्लिम समाज के बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन किया।
गैर संपन्न होने के पश्चात जाट समाज हथाई पर मुस्लिम बंधुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा होली की गैर को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, एकता और पारस्परिक सम्मान की सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।
    user_Gajendra Singh
    Gajendra Singh
    Local News Reporter पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by जोधपुर
    1
    Post by जोधपुर
    user_जोधपुर
    जोधपुर
    Construction Worker पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रायपुर में रंगों की बौछार, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जा रही होली मंगलवार सुबह 10,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। रंगों के पावन पर्व होली पर मंगलवार को रायपुर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। गांव में लोग टोलियों के रूप में एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगा रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई स्थानों पर ग्रामीण गुलाब का फूल भेंट कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रेमपूर्ण वातावरण बना हुआ है। चौपालों और मुख्य चौराहों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आ रही हैं। बच्चे रंगों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं, वहीं बुजुर्ग भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेलते हुए इस उल्लास में सहभागी बने हुए हैं। गांव में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की जा रही हैं। इस अवसर पर हरीश माली, सुरेश माली, केसाराम माली, जगदीश माली, लाभूराम माली, लोकेश निरमा, भावेश तथा दुर्गेश माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। धुलंडी पर रंगों का उत्सव होली के दूसरे दिन धुलंडी (धुलेंडी) मनाई जाती है। इस दिन लोग रंग-गुलाल से होली खेलते हैं, गले मिलते हैं और पुराने मनमुटाव भुलाकर आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर और एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने की परंपरा भी निभाई जाती है। फिलहाल पूरे रायपुर क्षेत्र में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा होली का यह रंगारंग उत्सव पूरे जोश के साथ जारी है।
    1
    रायपुर में रंगों की बौछार, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जा रही होली
मंगलवार सुबह 10,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर। रंगों के पावन पर्व होली पर मंगलवार को रायपुर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। गांव में लोग टोलियों के रूप में एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगा रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई स्थानों पर ग्रामीण गुलाब का फूल भेंट कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रेमपूर्ण वातावरण बना हुआ है।
चौपालों और मुख्य चौराहों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आ रही हैं। बच्चे रंगों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं, वहीं बुजुर्ग भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेलते हुए इस उल्लास में सहभागी बने हुए हैं। गांव में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की जा रही हैं।
इस अवसर पर हरीश माली, सुरेश माली, केसाराम माली, जगदीश माली, लाभूराम माली, लोकेश निरमा, भावेश तथा दुर्गेश माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
धुलंडी पर रंगों का उत्सव
होली के दूसरे दिन धुलंडी (धुलेंडी) मनाई जाती है। इस दिन लोग रंग-गुलाल से होली खेलते हैं, गले मिलते हैं और पुराने मनमुटाव भुलाकर आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर और एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने की परंपरा भी निभाई जाती है।
फिलहाल पूरे रायपुर क्षेत्र में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा होली का यह रंगारंग उत्सव पूरे जोश के साथ जारी है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 min ago
  • 🟥 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 ताज़ा खबर | बर, नेशनल हाईवे 162 🚨 ब्यावर जिले के निकट बर स्थित नेशनल हाईवे 162 पर जोधपुर रोड पुलिया के नीचे टेलर और पिकअप की आमने-सामने खतरनाक भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत बर अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर बर पुलिस प्रशासन पहुंचा और क्रेन की सहायता से वाहनों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। 📡 अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें राजू – आपकी लोकल न्यूज़ #BreakingNews #BarRajasthan #Beawar #NH162 #JodhpurRoad #RoadAccident #HighwayAccident #RajasthanNews #LocalNews #BarPolice #AccidentUpdate #GroundReport #NewsAlert #आपकीलोकलन्यूज़ #RajU
    1
    🟥 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 ताज़ा खबर | बर, नेशनल हाईवे 162 🚨
ब्यावर जिले के निकट बर स्थित नेशनल हाईवे 162 पर जोधपुर रोड पुलिया के नीचे टेलर और पिकअप की आमने-सामने खतरनाक भिड़ंत हो गई।
हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत बर अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर बर पुलिस प्रशासन पहुंचा और क्रेन की सहायता से वाहनों को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
📡 अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें
राजू – आपकी लोकल न्यूज़
#BreakingNews
#BarRajasthan
#Beawar
#NH162
#JodhpurRoad
#RoadAccident
#HighwayAccident
#RajasthanNews
#LocalNews
#BarPolice
#AccidentUpdate
#GroundReport
#NewsAlert
#आपकीलोकलन्यूज़
#RajU
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people शेरगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Ishtyaq Alam
    1
    Post by Ishtyaq Alam
    user_Ishtyaq Alam
    Ishtyaq Alam
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का होली बुलेटिन। बुरा ना मानो होली है। संदीप शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार होने के बाद बन सकते हैं राज्य मंत्री। मंत्री दिलावर को हटाया जाएगा मंत्रिमंडल से और संगठन में दिया जाएगा महत्वपूर्ण पद। क्योंकि उन्होंने शिक्षा विभाग की मान मर्यादा गरिमा को खंडित किया है। और ऐसा असफल शिक्षा मंत्री राजस्थान विधानसभा में अभी तक नहीं बना है। पंकज मेहता जी को प्रवक्ता और गोविंद शर्मा को सदस्य बनाकर ओम बिरला जी ने किया सम्मान बहुमान आदर भाजपा में आने उन्हें इन पदों से नवाजा गया। धारीवाल जी की पत्रकारों के प्रति नियत अच्छी रही है। लेकिन चुनाव की अंतिम बेला में उन्होंने पत्रकारों को प्लाट देने का नाटक कर कई पत्रकारों के 70,70 हजार रुपए लटकवा दिए। सबसे बड़ा बदला उन्होंने बहुददी फदी पत्रकार कयूम अली से लिया है। जिसे आलीशान कॉलोनी में प्लांट देकर 20 लख रुपए उसके यूआईटी में उलझवा दिए। अव कोटा विकास प्राधिकरण और मंत्री खररा उससे प्याट देने के लिए तैयार नहीं है। प्रहलाद गुंजल अभिषेक कांग्रेस में जड़े जमाने की कोशिश कर रहे हैं। होने वाले पंचायत नगर पालिका निगम चुनाव में उनके कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया तो फिर वह बन सकते हैं पलटू राम। सबसे गरीब होली राजमहल की हवेली में स्वर्गीय महाराज ब्रजराज सिंह जी के महल के आंगन में खेली गई। सांसद इजजरा सिंह और उनकी अर्धांगिनी विधायक का कल्पना देवी के बीच पानी ज्यादा रंग काम के कड़ाव से डोलचियो से पानी फेंक कर। होली की रेशमा की गई। उसके बाद फिर सबसे पहले कोड कल्पना जी ने इजराज सिंह ने मारा और उसके बाद हो गया होली का आगाज दो विदेशी बूडे पाड़े बुजुर्गों कल्पना देवी ने हरा गुलाल लगाया। सबसे बढ़िया होली कलेक्टर पीयूष सांवरिया के आवास के आंगन में रखी गई। जिसमें जिले की प्रमुख हस्ती कमिश्नर आई जी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक प्रशासन के आला अफसर और कर्मचारी ने होली खेली कुछ जागरूक पत्रकार आधा दर्जन से अधिक होली कवरेज करने गए कलेक्टर के बंगले पर तो उनका गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद देकर कलेक्टर पियूष सांवरिया ने अतिथि देवो भव कर आदर सम्मान किया। स्पीकर ओम विरला ने भी अपने आवास पर होली खेली। और शुभकामनाएं प्रत्येक नागरिको कार्यकर्ता को और पत्रकारों को दी।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का होली बुलेटिन। बुरा ना मानो होली है।
संदीप शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार होने के बाद बन सकते हैं राज्य मंत्री। 
मंत्री दिलावर को हटाया जाएगा मंत्रिमंडल से और संगठन में दिया जाएगा महत्वपूर्ण पद। 
क्योंकि उन्होंने शिक्षा विभाग की मान मर्यादा गरिमा को खंडित किया है। और ऐसा असफल शिक्षा मंत्री राजस्थान विधानसभा में अभी तक नहीं बना है।
पंकज मेहता जी को प्रवक्ता और गोविंद शर्मा को सदस्य बनाकर ओम बिरला जी ने किया सम्मान बहुमान आदर भाजपा में आने उन्हें इन पदों से नवाजा गया। 
धारीवाल जी की पत्रकारों के प्रति नियत अच्छी रही है। लेकिन चुनाव की अंतिम बेला में उन्होंने पत्रकारों को प्लाट देने का नाटक कर कई पत्रकारों के 70,70 हजार रुपए लटकवा दिए।
सबसे बड़ा बदला उन्होंने बहुददी फदी पत्रकार कयूम अली से लिया है। जिसे आलीशान कॉलोनी में प्लांट देकर 20 लख रुपए उसके यूआईटी में उलझवा दिए। अव कोटा विकास प्राधिकरण और मंत्री खररा उससे प्याट देने के लिए तैयार नहीं है। 
प्रहलाद गुंजल अभिषेक कांग्रेस में जड़े जमाने की कोशिश कर रहे हैं। होने वाले पंचायत नगर पालिका निगम चुनाव में उनके कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया तो फिर वह बन सकते हैं पलटू राम। 
सबसे गरीब होली राजमहल की हवेली में स्वर्गीय महाराज ब्रजराज सिंह जी के महल के आंगन में खेली गई। सांसद इजजरा सिंह और उनकी अर्धांगिनी विधायक का कल्पना देवी के बीच पानी ज्यादा रंग काम के कड़ाव से डोलचियो से पानी फेंक कर। होली की रेशमा की गई। उसके बाद फिर सबसे पहले कोड कल्पना जी ने इजराज सिंह ने मारा और उसके बाद हो गया होली का आगाज दो विदेशी बूडे पाड़े बुजुर्गों कल्पना देवी ने हरा गुलाल लगाया। 
सबसे बढ़िया होली कलेक्टर पीयूष सांवरिया के आवास के आंगन में रखी गई। जिसमें जिले की प्रमुख हस्ती कमिश्नर आई जी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक प्रशासन के आला अफसर और कर्मचारी ने होली खेली कुछ जागरूक पत्रकार आधा दर्जन से अधिक होली कवरेज करने गए कलेक्टर के बंगले पर तो उनका गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद देकर कलेक्टर पियूष सांवरिया ने अतिथि देवो भव कर आदर सम्मान किया।
स्पीकर ओम विरला ने भी अपने आवास पर होली खेली। और शुभकामनाएं प्रत्येक नागरिको कार्यकर्ता को और पत्रकारों को दी।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • अपील -होली का दहन में इस तरह के खतरनाक जानलेवा करतब न करे।
    1
    अपील -होली का दहन में इस तरह के खतरनाक जानलेवा करतब न करे।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.