logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन विधानसभा क्षेत्रों की 879 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास रायबरेली : मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज के प्रगाण में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की सदर, हरचन्दपुर एवं बछरावां विधान सभा क्षेत्रों की रू0 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृत पत्र, चॉबी आदि का वितरण किया। जिसमें जगदम्बिका सिंह एवं धर्मेन्द्र मौर्या को यंत्रीकरण योजना में ट्रैक्टर चाभी, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सपेरा समुदाय के आवास एवं आवासीय पट्टा प्रदान किया गया जिसमें संजू, अंशिका, वन्दना, किरन कुमारी, राज नन्दिनी, आयुष्मान योजनान्तर्गत सवित्री, मधुलता व राम नरेश को 5 लाख तक कैशलेश इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, सी0एम0 युवा के योजनान्तर्गत अनुज कुमार को 4.50 लाख व वंदना पाण्डेय को 4.375 लाख एवं अयाज अहमद को ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत (फर्नीचर) हेतु 15 लाख तथा विशम्वहर को एम0एस0एम0ई0 योजनान्तर्गत अन्तर्गत राइसममिल हेतु 96.75 लाख अनुदान का डमीचेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत कु. सिम्मी सिंह को लैपटॉप तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत निर्मला, निशा तिवारी, राजवती को 17.97 लाख का डमी चेक वितरण किया। इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर जनपद रायबरेली आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राना बेनी माधव जी की स्मृति को नमन करते हुए भव्य सभागार का लोकार्पण किया है, इसके साथ ही रायबरेली की तीन विधानसभाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया है। रायबरेली अब बदल चुका है। रायबरेली में पहले वीआईपी के नाम पर बदहाली की अराजकता थी, अभाव का गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। अब आज का नया उत्तर प्रदेश जिसमें उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल गयी है पूरे प्रदेश में किसी जनपद में कोई अराजकता नही है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। उ0प्र0 आज बदल चुका है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नये उत्तर प्रदेश को देख रहे है। आज प्रदेश में 16 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत फ्री में पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त हो रहा है प्रति वर्ष 05 लाख तक का इलाज किसी भी इनपैनटड अस्पताल में इलाज करा सकता है। आज जब नौकरी निकलती है तो रायबरेली का भी नौजवान नौकरी प्राप्त करता है। जब कोई बेटी आती है तो मैं पूछता हूँ बेटी कहा से हो तो वह कहती है रायबरेली से अब रायबरेली की बेटी भी नौकरी पाती है। आज कोई भेदभाव नहीं, विकास में कोई भेदभाव नहीं, हमने यदि राना बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में सभागार बनाया है तो सलोन में पूर्व विधायक स्व0 दल बहादुर कोरी की स्मृति में पॉलिटेक्निक का नाम करण करके उनको भी सम्मान दिलाया है, मैंने आज ही कहा है कि हम लोग आये है राना बेनी माधव बख्श सिंह को सम्मान देने सम्मान तब तक अधूरा है जब तक वीरा पासी जैसे वीरों को सम्मान न मिले, इसलिए वीरा पासी की भी प्रतिमा लगेगी उनका भी भव्य स्मारक बनेगा, यह रायबरेली तो किसानों के बलिदान की साक्षी रही है। 2017 के पहले आप यूपी के बाहर जाते थे तो पहचान का संकट होता था, लेकिन आज दूरी बनाने वाला व्यक्ति भी गले मिलने को तैयार होता है। आज सम्मान भी मिल रहा है। गरीबों को उनका हक भी मिल रहा है। आज किसी की जाति नही पूछी जाती सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आवास, शौचालय, युवाओं को नौकरी मिल रही है। सपेरा समुदाय को जमीन के पट्टे का लाभ मिला है। आवास भी स्वीकृत हुआ है। जब अच्छी सरकार आती है तो हर वर्ग का विकास होता है इसमें रसोइयों का मानदेय बढ़ाया इसके साथ ही 05 लाख की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी है। शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को भी 05 लाख की चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया है। इस अवसर पर मा0 मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज की लोकार्पित परियोजनाएं जहां विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, वहीं आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, वे आने वाले समय में जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी। मा0 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचे। इसी क्रम में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, अवस्थापना एवं जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जा रहा है। इस अवसर पर मा0 विधायक सदर अदिति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के करकमलों से जनपद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज जनपद में जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है, उनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग राकेश सचान, मा0 प्रशासक जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार कोरी, मा0 सदस्य विधान परिषद (शिक्षक) उमेश द्विवेदी, मा0 सदस्य विधान परिषद (स्नातक) इंजी. अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्येन्द्र पटेल, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक विवेक विक्रम सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ विजय विश्वास पन्त, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरचन्दपुर राकेश सिंह, पूर्व विधायक सरेनी धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक बछरावां रामलाल अकेला व राजाराम त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जनमानस आदि उपस्थित रहे।

22 hrs ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली : बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
    1
    मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

रायबरेली : बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली:भक्तिमय माहौल में गूंजा शिवमहापुराण का जयकारा: घर-घर जाकर महिलाओं को मिला अक्षत आमंत्रण,,,, ​ऊंचाहार, रायबरेली: ऊंचाहार के चडराई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली भव्य शिवमहापुराण कथा को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस पावन अनुष्ठान को लेकर जन-जन को जोड़ने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कोटिया चित्रा, चडराई ईश्वरदासपुर, जमुनापुर और आसपास की कई ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर महिलाओं को अक्षत (पीले चावल) अर्पित कर श्रद्धापूर्वक निमंत्रण दिया गया। ​इस धार्मिक यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पाण्डेय और उनकी सुपुत्री आर्या पाण्डेय ने स्वयं घर-घर पहुंचकर माताओं और बहनों को कथा में शामिल होने का आशीर्वाद व आमंत्रण दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस दिव्य कथा में वे अपने पूरे परिवार के साथ पधारकर शिव महिमा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें। ​इस दौरान क्षेत्र में 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भक्ति की बहार देखने को मिली। आमंत्रण अभियान में रज्जन दुबे प्रधान, शिवनायक पाण्डेय, दिलीप तिवारी, नरेन्द्र शुक्ला, आदर्श मिश्रा (मीडिया प्रभारी), अरुण बाबा, कैप्टन और नानकऊ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।सभी के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है।
    1
    रायबरेली:भक्तिमय माहौल में गूंजा शिवमहापुराण का जयकारा: घर-घर जाकर महिलाओं को मिला अक्षत आमंत्रण,,,, 
​ऊंचाहार, रायबरेली: ऊंचाहार के चडराई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली भव्य शिवमहापुराण कथा को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस पावन अनुष्ठान को लेकर जन-जन को जोड़ने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कोटिया चित्रा, चडराई ईश्वरदासपुर, जमुनापुर और आसपास की कई ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर महिलाओं को अक्षत (पीले चावल) अर्पित कर श्रद्धापूर्वक निमंत्रण दिया गया।
​इस धार्मिक यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पाण्डेय और उनकी सुपुत्री आर्या पाण्डेय ने स्वयं घर-घर पहुंचकर माताओं और बहनों को कथा में शामिल होने का आशीर्वाद व आमंत्रण दिया।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस दिव्य कथा में वे अपने पूरे परिवार के साथ पधारकर शिव महिमा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें।
​इस दौरान क्षेत्र में 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भक्ति की बहार देखने को मिली।
आमंत्रण अभियान में रज्जन दुबे प्रधान, शिवनायक पाण्डेय, दिलीप तिवारी, नरेन्द्र शुक्ला, आदर्श मिश्रा (मीडिया प्रभारी), अरुण बाबा, कैप्टन और नानकऊ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत वासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।सभी के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
    1
    ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है।
अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है।
उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय और बारात घर के संचालन व रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कुछ महीने चलने के बाद वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके चलते वार्डवासियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बारात घर भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने और बंद पड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बनी सुविधाओं का नियमित संचालन और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    1
    कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय और बारात घर के संचालन व रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कुछ महीने चलने के बाद वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके चलते वार्डवासियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बारात घर भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने और बंद पड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बनी सुविधाओं का नियमित संचालन और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*
    1
    कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News

#कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews

*प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* 

    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दारानगर की पावन धरती पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब दारानगर। दारानगर की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप और भगवान शिव की आराधना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता और भक्तों की भारी भीड़ ने दारानगर में शिवभक्ति की अनूठी तस्वीर पेश की। बडा़ शिवालय शिव जी का विशाल भंडारा 8 वाँ विशाल भंडारा नगर पंचायत दारानगर के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओम नमः शिवाय का जाप और भंडारा और कन्या भोज श्री राम मौर्य,राजेंद्र मौर्य, संजीव मौर्य, बृजेश मौर्य ऊर्फ छोटू, शुभम मौर्य, लालचंद सेन, चिरौंजी मौर्य,विवेक मौर्य ,नीरज मौर्य ,दिलीप सेन चेयरमैन अध्यक्ष अरुण केसरवनी, पकज केसरवनी, मुन्ना साहू, आदि लोग शामिल थे
    4
    दारानगर की पावन धरती पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दारानगर। दारानगर की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप और भगवान शिव की आराधना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त पहुंचे।
भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता और भक्तों की भारी भीड़ ने दारानगर में शिवभक्ति की अनूठी तस्वीर पेश की।
बडा़ शिवालय शिव जी का विशाल भंडारा 8 वाँ विशाल भंडारा नगर पंचायत दारानगर के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज ओम नमः शिवाय का जाप और भंडारा और कन्या भोज 
श्री राम मौर्य,राजेंद्र मौर्य, संजीव मौर्य, बृजेश मौर्य ऊर्फ छोटू, शुभम मौर्य, लालचंद सेन, चिरौंजी  मौर्य,विवेक मौर्य ,नीरज मौर्य ,दिलीप सेन  चेयरमैन अध्यक्ष अरुण केसरवनी, पकज केसरवनी, मुन्ना साहू, आदि लोग शामिल थे
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन कराया गया। बच्चों को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को अपनत्व, समानता एवं सामाजिक सरोकार की भावना से जोड़ना है। ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग बच्चों के विशेष अवसरों को उनके साथ साझा कर विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी की प्रेरणा से संचालित यह पहल विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी एवं अपनत्व का वातावरण सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।
    1
    जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम

रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन कराया गया। बच्चों को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की।
जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को अपनत्व, समानता एवं सामाजिक सरोकार की भावना से जोड़ना है। ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग बच्चों के विशेष अवसरों को उनके साथ साझा कर विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी की प्रेरणा से संचालित यह पहल विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी एवं अपनत्व का वातावरण सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.