सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा हर घर जल योजना में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी, लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरुद्ध एफआईआर के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल पर आधारित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा की गहन समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो फर्म अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रही हैं तथा बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यों में तेजी नहीं ला रही हैं, उनके विरुद्ध जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले जल जीवन मिशन के 71 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा इनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कुल 47 कार्यों में 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा एक कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की दो परियोजनाओं में एक पूर्ण तथा एक अपूर्ण है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के 18 कार्यों में 16 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। यूपी सिडको की छह परियोजनाओं में तीन पूर्ण हैं तथा तीन समय सीमा के बाद भी प्रगतिरत हैं। सीएंडडीएस के 19 कार्यों में छह पूर्ण तथा 13 लंबित हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की 45 परियोजनाओं में 39 पूर्ण तथा छह परियोजनाएं समय सीमा के अंतर्गत लंबित हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मऊ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति 84 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तत्काल तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा जनपद में निर्माणाधीन चार नग परिवार न्यायालय भवनों की प्रगति 90 प्रतिशत पाई गई। इसकी निर्धारित समय सीमा दिसंबर माह तक है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों के लिए रास्ते एवं नाली हेतु एस्टीमेट तैयार कर धनराशि की मांग करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा मधुबन में वाटर सप्लाई योजना की प्रगति 40.42 प्रतिशत तथा मऊ नगर पालिका परिषद के भीटी वार्ड में वाटर सप्लाई की प्रगति 48.70 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को मैनपावर बढ़ाकर दोनों परियोजनाओं में कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति 80.93 प्रतिशत पाई गई, जबकि इसकी निर्धारित समय सीमा अगस्त माह के अंत तक थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा नवीन औद्योगिक स्थान, मऊ में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर डाटा प्रदर्शित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा कार्यों से संबंधित डाटा CMIS पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के 45 कार्यों में 39 कार्य पूर्ण पाए जाने पर शेष छह कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस के कार्यों की समीक्षा के दौरान रैनी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एप्रोच मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और पोर्टल पर प्रगति संबंधी आंकड़ों को समय से अपडेट रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा हर घर जल योजना में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी, लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरुद्ध एफआईआर के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल पर आधारित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा की गहन समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो फर्म अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रही हैं तथा बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यों में तेजी नहीं ला रही हैं, उनके विरुद्ध जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले जल जीवन मिशन के 71 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा इनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कुल 47 कार्यों में 28 कार्य पूर्ण हो चुके
हैं तथा एक कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की दो परियोजनाओं में एक पूर्ण तथा एक अपूर्ण है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के 18 कार्यों में 16 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। यूपी सिडको की छह परियोजनाओं में तीन पूर्ण हैं तथा तीन समय सीमा के बाद भी प्रगतिरत हैं। सीएंडडीएस के 19 कार्यों में छह पूर्ण तथा 13 लंबित हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की 45 परियोजनाओं में 39 पूर्ण तथा छह परियोजनाएं समय सीमा के अंतर्गत लंबित हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मऊ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति 84 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तत्काल तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा जनपद में निर्माणाधीन चार नग परिवार न्यायालय भवनों की प्रगति 90 प्रतिशत पाई गई। इसकी निर्धारित समय सीमा दिसंबर माह तक है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों के लिए रास्ते एवं नाली हेतु एस्टीमेट तैयार कर धनराशि की मांग करते हुए निर्माण
कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा मधुबन में वाटर सप्लाई योजना की प्रगति 40.42 प्रतिशत तथा मऊ नगर पालिका परिषद के भीटी वार्ड में वाटर सप्लाई की प्रगति 48.70 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को मैनपावर बढ़ाकर दोनों परियोजनाओं में कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति 80.93 प्रतिशत पाई गई, जबकि इसकी निर्धारित समय सीमा अगस्त माह के अंत तक थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा नवीन औद्योगिक स्थान, मऊ में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर डाटा प्रदर्शित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा कार्यों से संबंधित डाटा CMIS पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के 45 कार्यों में 39 कार्य पूर्ण पाए जाने पर शेष छह कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के
निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस के कार्यों की समीक्षा के दौरान रैनी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एप्रोच मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और पोर्टल पर प्रगति संबंधी आंकड़ों को समय से अपडेट रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल FIR कॉपी लेकर घूम रहा है1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।1
- तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट1